Meja prayagraj

Meja prayagraj यहां राजनीति,खेल,मनोरंजन, तात्कालिक व समाजिक गतिविधियों से जुड़े विचार व्यक्त किए जाते हैं।
जय श्री राम 🙏🚩🇮🇳
जय गौ माता 🙏🚩🇮🇳

UGC पर आज सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश के किसी भी कॉलेज में नहीं लागू होगा UGC कानून, स्टे जारी रहेगा।
20/05/2026

UGC पर आज सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश के किसी भी कॉलेज में नहीं लागू होगा UGC कानून, स्टे जारी रहेगा।

बस करो अब मुझसे देखा नहीं जा रहा ! 😅😂
04/05/2026

बस करो अब मुझसे देखा नहीं जा रहा ! 😅😂

गाय बनी फरिश्ता,ट्रेन आने से पहले मासूम की बचाई जान, दिल छू लेने वाली कहानी...See more
16/04/2026

गाय बनी फरिश्ता,ट्रेन आने से पहले मासूम की बचाई जान, दिल छू लेने वाली कहानी...See more

नेपाल उम्मीद तो जगा रहा है भारत की जमीं मे बीज अंकुरित हो रहा है ; जय हिन्द
16/04/2026

नेपाल उम्मीद तो जगा रहा है भारत की जमीं मे बीज अंकुरित हो रहा है ; जय हिन्द

एक बुजुर्ग… एक अकेलापन… और एक रहस्यमयी अंत।मांडा के बबुरा गांव में 62 वर्षीय कस्तूरा देवी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए ...
12/04/2026

एक बुजुर्ग… एक अकेलापन… और एक रहस्यमयी अंत।

मांडा के बबुरा गांव में 62 वर्षीय कस्तूरा देवी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर से सटे अर्धखुले बरामदे में सो रही महिला सुबह निर्वस्त्र मृत मिलीं।

हाथों पर खरोंच के निशान…
आभूषण गायब…
और हालात पूरी तरह संदिग्ध।

करीब 10 माह पहले पति का साया छिना…
अब यह घटना—क्या यह सिर्फ संयोग है या साजिश?

👉 गांवों में अकेले रह रहे बुजुर्ग कितने सुरक्षित हैं?
👉 क्या रात में अपने ही घर के बाहर सोना अब खतरा बन चुका है?

पुलिस जांच में जुटी है… जवाब आने बाकी हैं।

🚨 प्रधानों का ऐलान—अधिकार दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो!प्रयागराज के मांडा ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों का आक्रोश खुल...
09/04/2026

🚨 प्रधानों का ऐलान—अधिकार दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो!

प्रयागराज के मांडा ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले जुटे प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कहा—या तो समय से पंचायत चुनाव कराए जाएं, या फिर ग्राम पंचायतों के वित्तीय अधिकार बहाल किए जाएं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम पथिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुअज्जम काजिम, मंडल अध्यक्ष आशा देवी और प्रधान संघ अध्यक्ष राधिका देवी द्विवेदी मौजूद रहीं।

👉 इस दौरान कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, बब्बू लाल यादव, मंजू सिंह, इंद्रजीत, सुशीला देवी, महेंद्र पाल सिंह और उषा देवी समेत कई प्रधान भी शामिल रहे।

📅 20 अप्रैल को प्रयागराज के सभी 23 ब्लॉकों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, इसके बाद जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

👉 प्रधानों का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ—
मनरेगा मजदूरों का 3-4 महीने से भुगतान लंबित है, जबकि पक्के कार्यों का पैसा दो साल से अटका पड़ा है। इससे गांवों का विकास भी ठप है और मजदूरों की आजीविका पर भी संकट गहराता जा रहा है।

📢 अब सवाल सीधा है—
क्या सरकार समय रहते निर्णय लेगी या फिर गांवों से उठी यह आवाज आंदोलन में बदल जाएगी?

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर कानून होने के...
08/04/2026

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर कानून होने के बावजूद मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं, इस पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।

टी राजा सिंह ने कहा कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया, अगर धीरे-धीरे हमारा आदिवासी समाज खत्म हो गया, अगर धीरे-धीरे हमारा हिंदू समाज खत्म हो गया तो फिर भूल जाओ कि मध्य प्रदेश में दोबारा भगवाधारी सरकार जीतेगी।

उन्होंने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस मामले में ‘यूपी पैटर्न’ अपनाने की जरूरत है। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में यदि कोई बहन-बेटियों के खिलाफ गलत नजर डालता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है।

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहिए कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

#टी_राजा_सिंह #मोहन_यादव #मध्यप्रदेश_राजनीति #धर्मांतरण िहाद #हिंदू_समाज
#आदिवासी_समाज

धरांवनारा (मांडा) की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, दिल को अंदर तक झकझोर देने वाली हकीकत है...20 वर्षीय संजय यादव—छत्तीसगढ़ ...
07/04/2026

धरांवनारा (मांडा) की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, दिल को अंदर तक झकझोर देने वाली हकीकत है...

20 वर्षीय संजय यादव—छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अपने माता-पिता के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मांडा आया था। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हुए परिवार किसी तरह जीवन चला रहा था। लेकिन एक सप्ताह पहले संजय अचानक लापता हो गया। मंदबुद्धि होने के कारण उसका यूं गायब हो जाना परिजनों के लिए नई बात नहीं थी, फिर भी इस बार चिंता कुछ ज्यादा थी।

मां गंगोत्री की आंखें हर रास्ते पर बेटे को ढूंढ रही थीं… पिता चंद्रिका यादव हर मिलने वाले से पूछ रहे थे—"कहीं मेरा बेटा दिखा क्या?"
दिन बीतते गए, लेकिन संजय का कोई सुराग नहीं मिला।

और फिर मंगलवार की दोपहर…
धरांवनारा के खेतों में गेहूं काट रहे मजदूरों की नजर हाईटेंशन टावर के नीचे पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह संजय था—क्षत-विक्षत, निस्पंद…

खबर जैसे ही गांव पहुंची, मातम पसर गया। जिस बेटे को ढूंढने के लिए मां की आंखें तरस रही थीं, वही बेटा अब हमेशा के लिए खामोश हो चुका था।

बताया जाता है कि संजय पहले भी कई बार हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका था… शायद इस बार उसकी यही आदत उसकी जान ले बैठी, या फिर इसके पीछे कोई और कारण है—यह अब जांच का विषय है।

मगर सच यही है कि एक गरीब परिवार का सहारा छिन गया…
एक मां की गोद सूनी हो गई…
और जिंदगी की जंग लड़ता एक युवक हार गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

#धरांवनारा #मांडा #प्रयागराज #संवेदनात्मक_लेख #दर्दनाक_सच्चाई #श्रद्धांजलि

वाराणसी कोर्ट में एडीजे 6 आलोक कुमार ने 6 पन्नों का अपना आदेश पढ़ा। कोर्ट ने कहा- ये काम जान-बूझकर किया गया था। ये लोग को...
05/04/2026

वाराणसी कोर्ट में एडीजे 6 आलोक कुमार ने 6 पन्नों का अपना आदेश पढ़ा।

कोर्ट ने कहा- ये काम जान-बूझकर किया गया था। ये लोग कोई बच्चे नहीं हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस घाट पर उन लोगों ने इफ्तार किया, वो पछंगा घाट था। और वो गंगा आरती का समय था। जगह-जगह पूजा चल रही थी। ऐसे में बीच धारा में इस तरह का कृत्य करना गंभीर अपराध है।

29/03/2026

इतिहास जानना जरूरी है🥲

Address

Allahabad
211001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meja prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share