17/04/2026
अमेठी, दिनांक 17.04.2026
आर.आर.पी.जी. कॉलेज, अमेठी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली मानव श्रृंखला का निर्माण कर अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी* के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्राओं ने समाज में नारी सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं महिला सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाएं डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. ज्योति सिंह सहित अन्य प्राध्यापिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेविकाएं तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
*कार्यक्रम में कुल 265 छात्राओं* ने प्रतिभाग करते हुए एक सशक्त एवं अनुशासित मानव श्रृंखला का निर्माण किया, जो नारी शक्ति के प्रति उनके समर्थन एवं जागरूकता का प्रतीक बनी।
इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े नारों एवं संदेशों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी प्राध्यापिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान एवं समानता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।