Govt. Graduate College Aron - Guna

  • Home
  • Govt. Graduate College Aron - Guna

Govt. Graduate College Aron - Guna Dept. of Higher Education, Madhya Pradesh

गांव की बेटी योजना हेतु आवश्यक सूचना महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में नियमित अध्ययनरत समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता ...
03/01/2025

गांव की बेटी योजना हेतु आवश्यक सूचना

महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में नियमित अध्ययनरत समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन छात्राओं ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में नियमित अध्ययन करते हुए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है एवं बिना अध्ययन अंतराल के महाविद्यालय में नियमित प्रवेश लिया है वह गांव की बेटी योजना अंतर्गत प्रोत्साहन हेतु अपने ऑनलाईन आवेदन जल्द से जल्द महाविद्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए जमा करें।

गाँव की बेटी योजना हेतु आवेदन करने की वेबसाइट
https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx

18/12/2024
राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गणित सप्ताह अंतर्गत आयोजित विशेष व्याख्यानशासकीय महाविद्यालय आरोन जिला - गुना...
18/12/2024

राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गणित सप्ताह अंतर्गत आयोजित विशेष व्याख्यान

शासकीय महाविद्यालय आरोन जिला - गुना में राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 के अवसर पर दिनांक 17 दिसम्बर 2024 को विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. दिव्या जैन सहायक प्राध्यापक गणित, जे.पी. विष्वविद्यालय गुना उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय एवं मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या जैन ने माँ सरस्वती की पूजन कर किया। इसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस उपलक्ष्य में दिनांक 17 से 23 दिसम्बर 2024 तक महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु निबंध लेखन, पोस्टर प्रस्तुतिकरण, प्रश्न मंच, भाषण, मॉडल आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए जाएंगे, ताकि महाविद्यालय के विद्यार्थियों में उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या जैन ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता एवं भारतीय मूल के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन वृत्त पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि रामानुजन की अद्वितीय प्रतिभा हमें सिखाती है कि प्रतिभा को कोई बाधा स्वीकार नहीं होती। राष्ट्रीय गणित दिवस ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि यह न केवल गणित के क्षेत्र में रामानुजन के असाधारण योगदान को याद करता है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन में गणित के महत्व पर भी जोर देता है। इसी क्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. वी.एस. मीना ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर को मनाया जाता है जो प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती है। यह दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, वित्त और हस्तकला सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस विषय के महत्व की याद दिलाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. कोसर जहां द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक श्री सुनील सोनी, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती कृति जैन, महाविद्यालय स्टाफ श्रीमती देवहुति खण्डाईत, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. सुनीता जैन, श्री सतीष मस्तकार, श्री पंकज कुमार साहू, डॉ. रविकांत जाटव, डॉ. अलीम मिया, डॉ. संध्या बैरागी सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

14/10/2024

Time Table of UG - B.A., B.Com., B.Sc. and B.B.A., IInd Year Diploma Suppl. Exam Sept. 2024 (For College Regular, Private, Ex. Students) (Annual System (NEP)

https://jiwaji.edu/wp-content/uploads/2024/10/Time-Table-of-UG-B.A.-B.Com_.-B.Sc_.-and-B.Sc_.Home-Sc.-B.B.A.-B.C.A.-B.T.M.-IInd-Year-Diploma-Suppl.-Exam-Sept.-2024-For-College-Regular-Private-Ex.-Students-Annual-System-NEP.pdf

आज शासकीय महाविद्यालय आरोन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय प्रा...
19/09/2024

आज शासकीय महाविद्यालय आरोन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के निर्देशन एवं श्री हिन्दू सिंह धाकड़ जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना गुना के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं आयुक्त उच्च शिक्षा के आदेशानुसार स्वच्छता रैली एवं सिंगल यूज प्लास्टिक कलेक्शन का मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया। स्वच्छता रैली आरोन नगर के विभिन्न चौराहे से होते हुए बस स्टेंड पहुंची एवं उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अधिकारियों के द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही रैली के दौरान विभिन्न चौराहो पर रुक कर सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन किया गया। बस स्टॉप पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा के परिसर एवं पार्क की सफाई करते हुए विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. बी.एस. मीणा द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। स्वच्छता के नारों के माध्यम से संदेश दिया गया। रैली में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




शासकीय महाविद्यालय आरोन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के निर्देशन ...
17/09/2024

शासकीय महाविद्यालय आरोन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के निर्देशन एवं श्री हिंदू सिंह धाकड़ जिला संगठक रासेयो के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” थीम पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय द्वारा बताया कि हमें स्वच्छता ही सेवा की थीम स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए। हमें अपने स्वभाव में स्वच्छता के प्रति परिवर्तन लाना है जिससे हमारा समाज, हमारा देश स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। हमें अपने परिवार, हमारे समाज, अपनी संस्था को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस पखवाड़े में हमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी कर लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. बी.एस. मीणा द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। एन.एस.एस. जिला संगठक श्री हिन्दू सिंह धाकड़ ने भी “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं समग्र स्वच्छता के बारे मे बताया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. सीमा कुरैशी, डॉ. अलीम मियां, डॉ. संध्या बैरागी, श्रीमती देवहुति खण्डाईत सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।




महाविद्यालय में आज दिनांक 14-09-2024 को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्...
14/09/2024

महाविद्यालय में आज दिनांक 14-09-2024 को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय द्वारा दिनांक 14 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विशेष श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। स्वच्छता पर निबंध, चित्रकला, काव्य पाठ आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।



आज दिनांक 14 सितम्बर 2024 को शासकीय महाविद्यालय आरोन में हिन्दी दिवस मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुश्री महाविद...
14/09/2024

आज दिनांक 14 सितम्बर 2024 को शासकीय महाविद्यालय आरोन में हिन्दी दिवस मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के वक्तव्य से हुई, उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है, हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हम सभी को प्रयासरत रहना चाहिए। इसके पश्चात डॉ वी एस मीना ने हिंदी में खुलकर बोलने की सलाह दी और कहा कि हम हिन्दी प्रदेश में रहते है हिन्दी बोलने में झिझक कैसी। कार्यक्रम में अंग्रेज़ी की प्राध्यापक डॉ सीमा क़ुरैशी ने हिंदी के शुद्ध रूप पर ध्यान देने की बात कही उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो हिंदी बोली और लिखी जा रही है उसमे बहुत से लोग हिंदी अशुद्ध लिखते है। इसके बाद डॉ संध्या वैरागी ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक सतीश मस्तकार एवं पंकज साहू ने हिंदी की संविधान में क्या व्य्वस्था है इसके बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालक हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ रविकांत जाटव ने किया। डॉ रविकांत जाटव ने बताया साहित्य में हिंदी कैसे आयी और वो हिंदी साहित्य हो गया। भाषा के विकास पर भी बात की उसके बाद उन्होंने अपना काव्यपाठ भी किया। कार्यक्रम में डॉ कौशर जहाँ, डॉ अलीम मियां, आरती पाठक सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महाविद्यालय द्वारा गोद ग्राम में वृक्षारोपण
08/08/2024

महाविद्यालय द्वारा गोद ग्राम में वृक्षारोपण

B.A./B.Com./B.Sc. 3 Year (Old Course) Exam Time Table.Exam Center : Govt. PG College Guna
08/08/2024

B.A./B.Com./B.Sc. 3 Year (Old Course) Exam Time Table.

Exam Center : Govt. PG College Guna

Address

Govt. College Aron, Near Of Krishi Upaj Mandi Aron, Dist. Guna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Graduate College Aron - Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt. Graduate College Aron - Guna:

  • Want your university to be the top-listed University?

Share