Janta College Bakewar -Etawah 2021-22

Website Contact the university

Janta College Bakewar -Etawah 2021-22 accredited "B" Grade by NAAC

 #नशा  #मुक्त  #युवा  #अभियान  #के  #अंतर्गत  #जनता  #कॉलेज,  #बकेवर  #में  #स्वास्थ्य  #शिविर  #आयोजितभारत सरकार के युव...
25/09/2026

#नशा #मुक्त #युवा #अभियान #के #अंतर्गत #जनता #कॉलेज, #बकेवर #में #स्वास्थ्य #शिविर #आयोजित
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा मुक्त युवा—सशक्त युवा” तीन माह के संकल्प अभियान के अंतर्गत आज “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” शीर्षक के तहत जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के चयनित 10 संस्थानों में आयोजित किए जा रहे इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के लिए जनता कॉलेज, बकेवर को भी चयनित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में "पोषण एवं भोजन का महत्व” विषय पर डॉ. ललित गुप्ता ने विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि संतुलित एवं पौष्टिक भोजन स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क और बेहतर कार्यक्षमता का आधार है। उन्होंने युवाओं को जंक फूड, अत्यधिक तैलीय एवं असंतुलित भोजन से बचने तथा दैनिक आहार में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अनाज एवं पर्याप्त मात्रा में पानी को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उचित पोषण युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में "नशे की लत का प्रभाव एवं उत्तम स्वास्थ्य" विषय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेवा, इटावा के डॉ. जितेन्द्र तथा डॉ. मिथिलेश ने विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक क्षमता को प्रभावित करने के साथ-साथ उसकी शिक्षा, कार्यक्षमता, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूर्णतः दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. ए. के. पांडेय ने भी अपने संबोधन में युवाओं को नशे से बचने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है और स्वस्थ, जागरूक तथा नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों, तीन माह के संकल्प अभियान की रूपरेखा तथा स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थियों को दवाओं का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. पी. के. राजपूत, डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संजय विश्वकर्मा, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. योगेश शुक्ला, डॉ. इंदुबाला सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में जनता कॉलेज, बकेवर के कुल 259 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, नशे के दुष्प्रभाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त युवा समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके।

20/09/2026

📢 IP Awareness and Patent Filing Workshop

The Faculty of Commerce and Institution’s Innovation Council (IIC), Janta College, Bakewar, jointly organized an “IP Awareness and Patent Filing Workshop” on 18 September 2026.

The workshop was conducted under the guidance of Dr. Yogesh Shukla, Dean, Faculty of Commerce & Programme Coordinator, and Dr. Navin Awasthi, IIC Convener.

🎓 Chief Resource Person:
Dr. Abhishek Upadhyay

The session provided students with valuable insights into Intellectual Property Rights (IPR), Patent Filing procedures, Innovation, and the importance of protecting innovative ideas.

The workshop encouraged students to develop an innovative mindset and understand the practical aspects of transforming ideas into intellectual property.

20/09/2026

🔬 One-Day Online Workshop on Research Methodology

“Concept and Importance”
📚 Organized by Science Faculty, Janta College, Bakewar
🎓 For Students | Research Scholars | Faculty Members
📅 19 September 2026 | 11:00 AM IST

📢 शोध पद्धति की समझ से बेहतर होगा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधानजनता कॉलेज, बकेवर में रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विभाग के स...
20/09/2026

📢 शोध पद्धति की समझ से बेहतर होगा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान

जनता कॉलेज, बकेवर में रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘शोध पद्धति : अवधारणाएँ एवं महत्व’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला के स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को शोध समस्या के चयन, साहित्य समीक्षा, शोध अभिकल्प, आंकड़ों के संग्रह एवं विश्लेषण, शोध नैतिकता तथा प्रभावी शोध-पत्र लेखन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, विज्ञान विद्यालय, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने शोध समस्या के चयन एवं शोध की विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रो. ए.के. पाण्डेय, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. ज्योति भदौरिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध कौशल, मौलिकता और शोध नैतिकता को विकसित करना रहा।

📚 शोध की सही पद्धति ही गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की आधारशिला है।

18/09/2026

#प्रधानमंत्री #के #जन्मदिवस #पर #जनता #कॉलेज #में #हुआ #आशीर्वाद #दीप #प्रज्वलन #कार्यक्रम

जनता कॉलेज, बकेवर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला के निर्देशन तथा मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. ए.के. पांडेय की संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के विकास, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव, प्रो. ललित गुप्ता, डॉ. दिव्यांश पांडे एवं सत्यम गुप्ता कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी मनोज कुमार, ऋषि राज, अनिल कुमार, मनोज रावत, मनोज दीक्षित, राजकुमार बाथम, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

🔱 जनता कॉलेज बकेवर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस 🔱जनता कॉलेज, बकेवर (इटावा) में 17 सितंबर 2026...
17/09/2026

🔱 जनता कॉलेज बकेवर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस 🔱

जनता कॉलेज, बकेवर (इटावा) में 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प-कौशल, तकनीकी दक्षता एवं निर्माण के प्रतीक के रूप में स्मरण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. पी. के. राजपूत, डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. योगेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. दिव्य ज्योति मिश्रा, लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद, श्री गोपीनाथ मौर्य, श्रीमती रत्ना शुक्ला, श्रीमती मीनू त्रिपाठी, श्री पवन सक्सेना, श्री सुबोध शुक्ला, श्री राज कुमार बाथम, श्री अमर सिंह, श्री शिव कुमार, श्री शैलेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, कर्मनिष्ठा, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया गया। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपने कार्य को निष्ठा एवं उत्कृष्टता के साथ करने का संकल्प लिया।

🙏 भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता प्रदान करें।

📍 जनता कॉलेज, बकेवर (इटावा)

#विश्वकर्मा_दिवस #विश्वकर्मा_जयंती #जनता_कॉलेज_बकेवर #बकेवर #इटावा #कौशल_विकास #आत्मनिर्भर_भारत

11/09/2026

*किसानों की देखरेख में खेती की बारीकियां सीखेंगे कृषि छात्र*

*जनता कॉलेज बकेवर में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

जनता कॉलेज बकेवर में कृषि स्नातक पाठ्यक्रम के सप्तम सेमेस्टर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश एवं वास्तविक कृषि परिस्थितियों से जोड़ते हुए खेती की बारीकियों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा किसानों की व्यावहारिक समस्याओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला ने कहा कि कृषि शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को खेत और किसान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को एक गांव के कृषक परिवार के साथ जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी किसानों के साथ रहकर कृषि कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे तथा खेती में अपनाई जा रही पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल सुरक्षा, सिंचाई प्रबंधन तथा नवीनतम कृषि तकनीकों का व्यवहारिक अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए वैज्ञानिक सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पी.के. राजपूत ने बताया कि चयनित गांवों में 20-20 प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। विद्यार्थी किसानों के साथ संवाद स्थापित कर फसल उत्पादन, पशुपालन, बागवानी, जल प्रबंधन, पादप रोग एवं फसल सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। विकासखंड महेवा के अंतर्गत आने वाले बिजौली, सराय मिठ्ठे, सुनबरसा, व्यासपुरा, बल्लमपुर तथा नगला बनी गांवों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में रावे के सह-संयोजक डॉ. मनोज यादव ने बताया कि ग्रामीण प्रवास के दौरान प्रत्येक चयनित गांवों में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इन गोष्ठियों में विद्यार्थी और किसान आमने-सामने संवाद करेंगे तथा फसल उत्पादन बढ़ाने, रोग एवं कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को खेत में व्यवहारिक रूप देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में कृषि तकनीक के साथ-साथ किसानों के प्रति संवेदनशीलता, संवाद कौशल और समस्या समाधान की क्षमता भी विकसित होगी। कार्यक्रम में कृषि संकाय के डीन डॉ. ए.के . पांडेय, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. ललित गुप्ता, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. देवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विद्यार्थियों को गांव, खेत और किसान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा किसानों के साथ किए जाने वाले संवाद एवं किसान गोष्ठियों से कृषि शिक्षा और कृषक समुदाय के बीच मजबूत सेतु स्थापित होने की उम्मीद है।

08/09/2026

🚀 PROTOTYPE DEVELOPMENT & VALIDATION CLINIC
From Research Idea to Market-Ready Prototype

🏛️ Janta College, Bakewar, Etawah

The Department of Animal Husbandry & Dairying, in association with the Institution’s Innovation Council (IIC), is organizing an insightful programme on:

🔬 “Prototype Development and Validation Clinic”

The programme aims to encourage innovation, entrepreneurship, research-to-product development, prototype validation, and practical problem-solving among students, researchers and faculty members.

📅 Date: 08 September 2026
⏰ Time: 10:00 AM
📍 Venue: Administration Seminar Hall
🤝 In Collaboration with: IIC, Janta College, Bakewar, Etawah

✨ Join us to transform innovative ideas into impactful, validated prototypes!

07/09/2026

🧬🌱 From Problems to Possibilities!

Janta College, Bakewar के Department of Genetics & Plant Breeding एवं Institution’s Innovation Council (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम:

🔬 “Problem Statement Database & Collaborative Research Projects”

📅 07 September 2026 | ⏰ 11:00 AM
📍 Administration Seminar Hall

आइए, Research • Innovation • Collaboration के माध्यम से समाधान-आधारित अनुसंधान को नई दिशा दें।

Innovate. Collaborate. Transform.

07/09/2026

Department of Soil Conservation is association with Institution Innovation Council (IIC) is organize a Round table meeting related to industry and R&D Collaboration with Janta College Bakewar on 21/08/2026 at 2:00 pm in Administration Seminar hall.

Address

Bakewar
206124

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta College Bakewar -Etawah 2021-22 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Janta College Bakewar -Etawah 2021-22:

Shortcuts

Share