02/11/2022
तेजस्विनी ने बढाया स्कूल का गौरव
विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी आठनेर की छात्रा तेजस्विनी आजाद पिता श्री दिलीप आजाद, क्रीड़ा शिक्षक श्री आशीफ खान के कुशल मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय अंडर-17 वालीवाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान बनाया,संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होसंगाबाद में हुआ। विद्यालय की प्राचार्य डॉ ऋतु चौबे ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी बड़ा महत्व है हमने ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल विधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है ,उक्त छात्रा के राज्य स्तर पर चयनित होने पर हमारे विद्यालय के संचालक महोदय श्री आनंद राठोर , यशस्वी प्राचार्या डाक्टर ऋतू चौबे एवं समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रा तेजस्विनी आजाद को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता की अग्रिम शुभकामनाये दी |