18/07/2024
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ,जयप्रकाश विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना, जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा गुरु पूर्णिया के पावन अवसर पर गुरु शिष्य परंपरा पर दिनाँक 21 जुलाई 2024 को पूर्वाह्न 11: 00 बजे सीनेट हॉल में विशिष्ट कार्यक्रम एवं ब्याख्यान का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. बालमुकुंद पांडे, राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली एवं अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेई जी करेंगे। आप सभी छात्रों को भारतीय गुरु- शिष्य परंपरा पर आधारित इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता हैं।
प्रो. उदय शंकर ओझा
निदेशक
आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ,
जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा