NSS Unit Govt. College Jukhala

NSS Unit Govt. College Jukhala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS Unit Govt. College Jukhala, College & University, Govt. Degree College Jukhala District Bilaspur, Bilaspur.

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 8 अप्रैल 2026 *राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 16000 रुपये के लैपटॉप वाउचर वितरित, मेधावी छात्रों न...
09/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 8 अप्रैल 2026
*राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 16000 रुपये के लैपटॉप वाउचर वितरित, मेधावी छात्रों ने अन्य विद्यार्थियों को दी कड़ी मेहनत की प्रेरणा*
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं अनिल कुमार (विज्ञान स्नातक, सत्र 2022-23), अंकित (कला स्नातक, सत्र 2023-24), अंशिता चौधरी (वाणिज्य स्नातक, सत्र 2024-25) तथा अदिति ठाकुर (विज्ञान स्नातक, सत्र 2024-25) को 16000 रुपये के लैपटॉप वाउचर प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह द्वारा वितरित किए गए।
गौरतलब है कि अंकित ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पाँचवाँ स्थान तथा अदिति ठाकुर ने विज्ञान स्नातक में सातवाँ स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी ताकि वे भी भविष्य में ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकें।
इस अवसर पर करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश चौहान सहित अन्य शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दिनांक : 17 मार्च 2026जुखाला महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने संवारा महाविद्यालय परिसरराजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्...
17/03/2026

दिनांक : 17 मार्च 2026
जुखाला महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने संवारा महाविद्यालय परिसर

राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर को सुसज्जित किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संचालित इस शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार सहित आसपास के व्यापक क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक श्री अमन शर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों को विभिन्न कार्य-समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने निर्धारित समयावधि के भीतर सौंपे गए कार्यों को पूर्ण करते हुए परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्य-वृद्धि में सक्रिय सहभागिता निभाई । NSS Himachal Pradesh NSS UT Chandigarh

16/12/2025

सप्त दिवसीय विशेष शिविर समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्वयंसेवी

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 16 सितंबर 2025राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापनराजकीय महाविद्य...
16/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 16 सितंबर 2025

राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री अमन शर्मा, सहायक आचार्य संस्कृत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय की छात्रा प्रिया ठाकुर ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह जी ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनें और शिविर के दौरान अर्जित अनुभवों, अनुशासन एवं संवेदनशीलता को केवल अपने तक सीमित न रखते हुए समाज तक पहुँचाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा कठिन परिश्रम के माध्यम से जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पहाड़ी नाटी एवं पंजाबी गिद्दा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
छात्र वर्ग में नीरज शर्मा तथा छात्रा वर्ग में किरण कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य स्वयंसेवियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंजली एवं अभव्या पाठक द्वारा किया गया। समारोह के दौरान महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

15/12/2025

वसुधैव कुटुंबकम् भावना को उजागर करते हुए स्वयंसेवी

15/12/2025

मारकंड अस्पताल में रोगियों से बातचीत करते स्वयंसेवी

राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष  शिविर में छठवें दिन की कुछ  अविस्मरणीय यादें
15/12/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर में छठवें दिन की कुछ अविस्मरणीय यादें

राजकीय महाविद्यालय जुखला में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष  शिविर के पंचम दिवस में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के पृष्ठ भाग त...
15/12/2025

राजकीय महाविद्यालय जुखला में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के पृष्ठ भाग तथा भीतरी अध्यापन कक्षों की सफाई की।

दिनांक 13/12/2025राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर में चतुर्थ दिवस के कुछ छायाचित्र
14/12/2025

दिनांक 13/12/2025
राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर में चतुर्थ दिवस के कुछ छायाचित्र

14/12/2025

Address

Govt. Degree College Jukhala District Bilaspur
Bilaspur
174033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Unit Govt. College Jukhala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share