I.P.College Bulandshahr

I.P.College Bulandshahr Ishwardayal Parsandidevi (PG) College, Bulandshahr
Campus I situated at district HQ. Bulandshahr.The college runs courses namely M.Sc. (Botany), M.Sc.

Ishwardayal Parsandidevi (Post Graduate) College, established in 1970, is a multi- faculty, post-graduate, co-educational, grant-in-aid, premier institute of western U.P. (Zoology), M.Sc. (Chemistry), B.Sc. (Bio-Group), M.Com, B.Com. which are grant-in-aid courses

आई0पी0 कॉलिज, वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने दिनांक 22 फरवरी 2026़ से 25 फरव...
27/02/2026

आई0पी0 कॉलिज, वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने दिनांक 22 फरवरी 2026़ से 25 फरवरी 2026 तक जैसलमेर एवं इसके समीपवर्तीय प्रदेशों के शुष्क पर्यावरण में जीवित वनस्पतिय पौधों का अध्ययन किया एवं कुलधरा ग्राम स्थित पुरातत्व विभाग में उपलब्ध जीवाश्मों का अवलोकन किया।

आई0पी0 कॉलेज, प्रथम परिसर, बुलन्दशहर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन नगर के टांडा स्थित स्टेडियम में किया गय...
19/02/2026

आई0पी0 कॉलेज, प्रथम परिसर, बुलन्दशहर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन नगर के टांडा स्थित स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रबन्ध समिति के सचिव श्री राकेश कुमार गर्ग के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कॉलेेज प्राचार्य डॉ0 अरविन्द कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की गई। कॉलेज प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएं देते हुये प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 100मी0, 400मी0 व 800मी0 दौड़ प्रतियोगितायें तथा गोला फेंक एवं लम्बी कूद प्रतियोगितायें संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन प्राणि विज्ञान विभाग के असिस्टेण्ट प्रोफेसर श्री दीपक कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम की क्रीड़ा आयोजन सचिव प्रो0 छाया चौधरी ने बताया कि 800मी0 महिला दौड़ में प्रथम स्थान कु0 भूमिका, द्वितीय स्थान पर श्वेता तथा कु0 सोहिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800मी0 पुरूष वर्ग में रमीज रजा प्रथम स्थान, इशांत कुमार द्वितीय स्थान, विभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400मी0 पुरूष वर्ग में रमीज रजा प्रथम स्थान, विभय कुमार द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान यशु कुमार ने प्राप्त किया एवं 400 मी0 महिला वर्ग में भूमिका प्रथम स्थान, कु0 कीर्ति द्वितीय स्थान, कु0 प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही। 100 मी0 महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर हिमा कौशिक, द्वितीय स्थान पर रूबी तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान शर्मा रहीं। गोला फेंक पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रशान्त कुमार, द्वितीय स्थान पर ऋषभ गौतम तथा तृतीय स्थान पर विशाल एवं गोला फेंक महिला वर्ग में कु0 सोहिता प्रथम स्थान पर, रूबी द्वितीय स्थान पर तथा प्रतिमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। लम्बी कूद महिला वर्ग में कु0 हिमा कौशिक प्रथम स्थान, कु0 रूबी द्वितीय स्थान तथा कु0 कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं लम्बी कूद पुरूष वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान, शेखर प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान, आर्यन टण्डन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100मी0 दौड़(पुरूष वर्ग)़, 1500मी0 दौड़ तथा भालाफेंक और रस्साकशी प्रतियोगिताऐं कल आयोजित करायी जायेंगी। निर्णायक मंडल में प्रो0 छाया चौधरी, श्रीमती शिखा राजपूत एवं श्री कम्मोद कुमार रहे। कार्यक्रम में प्रो0 पूनम पालीवाल, डॉ0 अरविन्द कुमार, प्रो0 चारूल शर्मा, श्रीमती शिखा राजपूत, डॉ0 सुनील कुमार, डॉ0 रामकुमार, श्री रंजीत कुमार मौर्या अस्थायी शिक्षक, श्री सागर सक्सैना, श्री राजेश कुमार, श्री उपेन्द्र शर्मा, श्री अनुज चौधरी आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

आई0पी0 कॉलिज, बुलन्दशहर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान एवं शोध कैरियर मार्गदर्शन पर एक सेमिनार, सेम...
07/02/2026

आई0पी0 कॉलिज, बुलन्दशहर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान एवं शोध कैरियर मार्गदर्शन पर एक सेमिनार, सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं सी0एस0आई0आर0- राष्ट्रीय पर्यावरण अभियंत्रिकी अनुुसंधान संस्थान, (NEERI) नागपुर में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ0 लाल सिंह रहें। अपने व्याख्यान में डॉ0 लाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पारिस्थितिकी पुर्नस्थापना तथा हरित नवाचार के क्षेत्र में अपने शोध कार्य की जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार बंजर भूमि को हरित पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, सी0एस0आई0आर0 संस्थानों में कैरियर अवसरों तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियांे के प्रश्नों का डॉ0 सिंह ने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या प्रो0 पूनम पालीवाल ने डॉ0 लाल सिंह का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक बनकर पर्यावरण के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया।

आज महाविद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।
26/01/2026

आज महाविद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

वन चेतना केन्द्र, वलीपुरा, बुलन्दशहर में महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग का दिनांक 29.10.2025, दिन बुद्धवार को बी0ए...
31/10/2025

वन चेतना केन्द्र, वलीपुरा, बुलन्दशहर में महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग का दिनांक 29.10.2025, दिन बुद्धवार को बी0एस-सी0 तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराया गया।

महाविद्यालय में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा द्वारा Student Development Program  के अन्तर्गत  AI for Data An...
15/10/2025

महाविद्यालय में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा द्वारा Student Development Program के अन्तर्गत AI for Data Analysis & Effective Learning विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

आई0पी0 (पी0जी0) कॉलेज, प्रथम परिसर, बुलंदशहर में आज यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क स्...
26/09/2025

आई0पी0 (पी0जी0) कॉलेज, प्रथम परिसर, बुलंदशहर में आज यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में कॉलेज के ८० से अधिक छात्र-छात्राओं सहित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

महाविद्यालय में आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को World Ozone Day कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में वि...
16/09/2025

महाविद्यालय में आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को World Ozone Day कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विषय World Ozone Day पर पोस्टर प्रतियोगिता भी सम्पन्न कराई गई।

महाविद्यालय में आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को बी0एस-सी0 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाओं को संचालित करने के लिए ऑरि...
15/09/2025

महाविद्यालय में आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को बी0एस-सी0 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाओं को संचालित करने के लिए ऑरिऐन्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को उनके विषय से सम्बन्धित जानकारी दी ।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दीक्षांत समारोह से पूर्व महाविद्यालय मंे दीक्षोत्सव कराय...
01/09/2025

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दीक्षांत समारोह से पूर्व महाविद्यालय मंे दीक्षोत्सव कराये जाने के अनुपालन में निर्देशानुसार दिनांक 22.08.2025 को ईश्वरदयाल परसन्दी देवी (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे-
परम्परागत खेल, काव्य लेखन प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता। कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की छायाचित्र निम्न प्रकार है।

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को डॉ छाया चौधरी के नेतृत्व में आई0पी0 (पी0जी0) कॉलिज, बुलन्दशहर में ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ बडे़...
29/08/2025

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को डॉ छाया चौधरी के नेतृत्व में आई0पी0 (पी0जी0) कॉलिज, बुलन्दशहर में ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार द्वारा किया गया। खेल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं (स्पून लैमन रेस, डक वॉक रेस, बुक बैलेन्सिंग रेस, सिंगल लेग हुपिंग रेस) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय में आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को बी0कॉम0 ऑनर्स के विद्यार्थियों की कक्षाओं को संचालित करने के लिए ऑरिऐन्टेशन प...
25/08/2025

महाविद्यालय में आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को बी0कॉम0 ऑनर्स के विद्यार्थियों की कक्षाओं को संचालित करने के लिए ऑरिऐन्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को उनके विषय से सम्बन्धित जानकारी दी ।

Address

Near Siyana Adda, Anoopshahr Road
Bulandshahr
203001

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I.P.College Bulandshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share