23/06/2026
क्रांतिकारी भरत भूषण तिवारी जी के गांव पहुंचकर उनके परिवार से मिलेंगे श्री प्रशांत किशोर और साथ ही पुलिस द्वारा की गई हत्या के विरोध में हो रही *सर्व समाज महापंचायत* में शामिल होंगे।
*दिनांक* - 24 जून 2026 (बुधवार)
*समय* - सुबह 10:30 बजे
📍 गाँव - बिलौटी, प्रखंड - शाहपुर
📍 जिला - भोजपुर
आप सभी बक्सर जिला के युवा साथियों से विनम्र एवं भावपूर्ण आग्रह है कि स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी को न्याय दिलाने की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएँ।
यह केवल एक व्यक्ति या परिवार के न्याय की लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज में सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा का संकल्प है। आइए, हम सब एकजुट होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और यह संदेश दें कि अन्याय के विरुद्ध समाज हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है।
इंकलाब जिंदाबाद ✊ ✊