JRD State University

JRD State University Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JRD State University, College & University, Chitrakoot, Chitrakoot.

26/05/2026
आज दिनांक 23/05/2026 को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के ...
23/05/2026

आज दिनांक 23/05/2026 को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, आई.ए.एस., अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नीरा रावत, आई.पी.एस. के साथ भ्रमण पर पहुँचे। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण कर विश्वविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान श्री सिंह ने सभी शैक्षणिक कार्मिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में छात्रों के समग्र विकास, विशेषकर दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री सिंह ने नवीन भवनों के निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों का भी जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। श्री सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपकरणों और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विशेष रूप से सहायक तकनीकी उपकरण, पहुँच सुविधाएँ, शिक्षण-अधिगम संसाधन और समेकित समर्थन सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियाँ और विकासात्मक परियोजनाएँ सुचारु रूप से संचालित हों।

इस अवसर पर माननीय कुलपति श्री शिशिर कुमार पाण्डेय तथा कुलसचिव श्री मधुरेन्द्र कुमार पर्वत भी उपस्थित रहे। कुलपति ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त समर्थन एवं विश्वविद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जबकि कुलसचिव ने आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

भ्रमण समापन पर श्री सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों की मेहनत की सराहना की तथा कहा कि समावेशी शिक्षा और संरचनात्मक विकास के माध्यम से विश्वविद्यालय को उच्च छात्र-कल्याण तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर किया जाएगा।

प्रयागराज संग्रहालय में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छात्र एवं छात्राएं  प्र...
19/05/2026

प्रयागराज संग्रहालय में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छात्र एवं छात्राएं प्राचीन कला धरोहरों का अवलोकन करते हुए। साथ में विभागाध्यक्ष गुलाबधर एवं डॉक्टर संध्या पांडेय मार्गदर्शन करते हुए।

12/05/2026
Cherished Moments at MCA Valedictory!Final-year MCA students bid a heartfelt farewell alongside our dedicated faculty fr...
07/05/2026

Cherished Moments at MCA Valedictory!
Final-year MCA students bid a heartfelt farewell alongside our dedicated faculty from the Department of Computer and Information Science. Congratulations on this milestone—onward to brilliant futures! 🎓✨

05/05/2026

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के छात्र श्री शाश्वत त्रिपाठी द्वारा "युवा सांसद" प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश विधानसभा में "बजट 2026, विकसित भारत का लक्ष्य 2047 और युवा" विषय पर निर्धारित 3 मिनट में विषय का प्रस्तुतीकरण।

02/05/2026

उत्तर प्रदेश *विधानसभा* में जिले का प्रतिधिनित्व करता जगदगुरु रामभदराचार्य दिव्यांग राज्य विश्वद्यालय चित्रकूट क़े Management Department से MBA फर्स्ट ईयर का छात्र सूरज त्रिपाठी

01/05/2026

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट का नवम दीक्षांत समारोह 11मई 2026 को होना सुनिश्चित हुआ है। विदित हो कि यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के राज्य विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठापित होने के पश्चात् आयोजित होने वाला पहला दीक्षांत समारोह है जो भारत सरकार के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा तथा अध्यक्षता विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत कुलाधिपति स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी करेंगे । कार्यक्रम में शिक्षाविद् तथा अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा देश- विदेश की नामचीन हस्तियां भी दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय तथा कुल सचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 2417 उपाधियां प्रदान की जाएंगी जिनमें 6 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 141 स्वर्ण पदक, 39 शोधोपाधि भी सम्मिलित हैं । इसके अतिरिक्त 02 दो मानत डिलीट उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में उत्सव का माहौल है तथा शिक्षक, अधिकारी ,कर्मचारी व विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ तैयारी में संलग्न हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न समितियां बनाकर दीक्षांत समारोह के संयोजक डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय तथा विभिन्न समितियों के संयोजकों के माध्यम से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। देश के प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाला यह दीक्षांत समारोह बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ पूरे देश के दिव्यांगजन के लिए भी गौरवशाली सिद्ध होगा।

Address

Chitrakoot
Chitrakoot
210204

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JRD State University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share