Saryu Degree College Colonelganj Gonda

Saryu Degree College Colonelganj Gonda Latest News and Updates of College

26/01/2026
19/10/2025
प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के अंतर्गत आज ब्लॉक करनैलगंज के प्रतिभावान मेधावियों का सम्मान समारोह सरयू महाविद्यालय कर्नलग...
26/07/2025

प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के अंतर्गत आज ब्लॉक करनैलगंज के प्रतिभावान मेधावियों का सम्मान समारोह सरयू महाविद्यालय कर्नलगंज में आयोजित किया गया । जिसमें 22 विद्यालयों के 3800 छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया।

आज सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामोहिक योगाभ्यास किया गया
21/06/2025

आज सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामोहिक योगाभ्यास किया गया

दिनांक 10 जून 2025 मंगलवार को सरयू डिग्री कॉलेज में सुन्दरकांड का आयोजन किया गया.
11/06/2025

दिनांक 10 जून 2025 मंगलवार को सरयू डिग्री कॉलेज में सुन्दरकांड का आयोजन किया गया.

आज दिनांक 22 दिसंबर दिन रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण  सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर युवा शक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर...
22/12/2024

आज दिनांक 22 दिसंबर दिन रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर युवा शक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित डीटीसी परीक्षा का आयोजन सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में हुआ जिसमें कर्नलगंज ब्लॉक के करीब 1000 बच्चों ने प्रतिभा किया यह परीक्षा जूनियर ,मिडिल, सीनियर तीन वर्गो मे विभाजित होती है। परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर बी सिंह ने निभाई। कैसरगंज के वर्तमान सांसद करन भूषण सिंह ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, डा शैलेंद्र बहादुर सिंह, डा दीपक श्रीवास्तव, मार्शल स्टालिन, त्रिपुरारी दूबे, उमेश पाठक, अमित सिंह, जगन्नाथ तिवारी,रविंद्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंतर्महाविद्यालयी  जूडो (महिला/ पु...
27/10/2024

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अंतर्महाविद्यालयी जूडो (महिला/ पुरुष )प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर बी सिंह ने मां सरस्वती तथा हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ किया ।तत्पश्चात अल्का तिवारी और साथी छात्रओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।, कार्यक्रम में श्री सुभाष चंद्र जूडो प्रशिक्षक डॉ भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम क्रीड़ा संकुल डाबा सेमर अयोध्या, बबलू कुमार टेक्निकल ऑफिशियल जूडो स्पोर्ट स्टेडियम डाबा सेमर अयोध्या, अवधेश विश्वकर्मा टेक्निकल ऑफिशियल डाबा सेमर अयोध्या, श्री नवरत्न यादव टेक्निकल ऑफिशल डाबा सेमर अयोध्या, सुश्री संजू आर्या जूडो भारत टेक्निकल ऑफिशिल स्टेडियम डाबा सेमर अयोध्या, डॉ दिलीप सिंह नंदनी नगर, महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक प्रभारी आशीष सिंह जी आदि के सहयोग से जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। देश के कोनो से आए हुए प्रतिभागियों ने जूडो में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक संचालित होगी।इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,डा जावेद अहमद ,श्रीमती ममता मिश्रा, प्रेम तिवारी, अमित सिंह, उमेश पाठक, रवि सिंह, प्रदीप सिंह, जगन्नाथ तिवारी ,विनोद पांडे ,शिव कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे

सरयू डिग्री कालेज करनैलगंज गोण्डा में स्नातक छठवे सेमेस्टर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को माननीय सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह...
31/08/2024

सरयू डिग्री कालेज करनैलगंज गोण्डा में स्नातक छठवे सेमेस्टर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को माननीय सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के द्वारा स्मार्ट फोन वितरण किया गया।

आज दिनांक 14 अगस्त को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत परास्नातक के...
14/08/2024

आज दिनांक 14 अगस्त को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत परास्नातक के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी सिंह जी ने किया ।तत्पश्चात छात्रा अलका तिवारी के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। युवा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये प्राचार्य जी ने डिजिटल सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रपत्रो की जांच के उपरांत छात्र छात्राओ को टेबलेट वितरित किए गए। डिवाइस पाकर छात्र छात्राओ के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अशोक सिंह होम , ओम प्रकाश सिंह , त्रिपुरारी दुबे उमेश पाठक, डॉ दीपक श्रीवास्तव ,डॉ संजय सिंह , अमित सिंह , रविंद्र प्रताप सिंह स्वामीनाथ चौधरी अमरेश मौर्य अजय सिंह, अंतिमा सिंह ,मार्शल स्टालिन ,प्रवेश वर्मा, विजय यादव ,जगन्नाथ तिवारी, विनोद पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Address

Colonelganj
Colonelganj
271502

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 3:30pm

Telephone

+919554260520

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saryu Degree College Colonelganj Gonda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Saryu Degree College Colonelganj Gonda:

Share