17/05/2024
Narendra Singh Tomar Narendra Modi Krishi Tak News CMO Uttarakhand Ganesh Joshi Pushkar Singh Dhami Bobby Panwar Ram Kandwal Rahul Gandhi Aaj Tak BJP Uttarakhand Umesh Kumar
सेवा में,
श्रीमान कृषि मंत्री
उत्तराखंड शासन
विषय- लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग में समेकित भर्ती 2023 के परिणाम घोषित किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय विनम्र निवेदन है कि लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड हरिद्वार के विज्ञापनसं०A-2/DR(AHA)/S-1/2023-24के तहत आयोजित कृषि/उद्यान/जीव विज्ञान के समेकित पदों हेतु मुख्य परीक्षा 07 जनवरी 2024 को सम्पन्न हो चुकी है। तथा उक्त परीक्षा में इंगित पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थीयों के अभिलेख/प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य मा० लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड हरिद्वार के द्वारा पूर्ण हो चुका है। तथा परीक्षा का अन्तिम परिणाम विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में गा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में योचित रिट याचिका में उक्त परीक्षा में चयनित अभ्यर्थीयों के भविष्य को लेकर गम्भीरता से चिन्तन / मनन की अति आवश्यकता है। चूंकि उक्त परीक्षा परिणाम अन्तिम चरण में होने पर मा० न्यायालय / शासन / निदेशालय स्तर पर रोक लगाया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है।
अतः उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण / चयनित सभी अभ्यर्थीयों का महोदय से करवद्ध निम्नवत निवेदन है कि-
1- कि वर्ष 2023 में आयोजित कृषि/उद्यान / पशुपालन विभाग में समेकित भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किये जाने के सम्बन्ध में वर्ष 1993 की विभागीय नियमावली के अनुसार जो परीक्षा मा० लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा सम्पादित करायी गयी है, उसके परिणाम तुरन्त शीघ्र घोषित करने की कृपा करें।
2- कि वर्ष 2023 में आयोजित उक्त अभियाचित पदों पर परीक्षा विभागीय सहमति के आधार पर ही लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड के द्वारा सम्पन्न करायी गयी है।
3- कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के पदों पर शासनादेशानुसार /विभागीय नियमावली के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने की कृपा करें।
अतः महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त परीक्षा के समस्त कृषि/उद्यान/जीव विज्ञान वर्ग के परीक्षा में सम्मिलित वर्ग-02 एवं वर्ग-03 के समस्त 645 पदों पर चयनित अभ्यर्थीयों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए अन्तिम परिणाम घोषित कराने की महति कृपा कीजिएगा। हम सभी अभ्यर्थी आपके जीवनपर्यन्त आभारी रहेगें।