DSW Bpsmv Khanpur Kalan (Hr.) India

Website Contact the university

DSW Bpsmv Khanpur Kalan (Hr.) India Prof. Shweta Singh, Department of Management w.e.f 13.10.2022
Dean, Students' Welfare

In the times of chaos and confusions, government took an initiative to inform the students about the progressive efforts...
09/10/2026

In the times of chaos and confusions, government took an initiative to inform the students about the progressive efforts made under the leadership of Prome Minister Narendra Modi ji through a nukkad natak.

07/10/2026
DSW एवं NSS के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता सेवा संकल्प के अवसर पर महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांज...
02/10/2026

DSW एवं NSS के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता सेवा संकल्प के अवसर पर महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों और संदेश को स्मरण किया गया। गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना। उनके स्वच्छता के संदेश से प्रेरणा लेते हुए सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में NSS समन्वयक डॉ. परविंदर कौर, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतिका, डॉ. प्रीति, डॉ. ओम्बीर, डॉ. ज्योति, डॉ. रमणी, डॉ. अंजू एवं डॉ. संदीप, तथा NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, संस्थान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देंगे तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।
महात्मा गांधी जी को शत्-शत् नमन।
स्वच्छता ही सेवा है।

To foster talent among UTD and Institute of Higher Learning students, the Dean of Student Welfare and the Director of Yo...
12/09/2026

To foster talent among UTD and Institute of Higher Learning students, the Dean of Student Welfare and the Director of Youth and Cultural Affairs hosted a two-day talent search program, "Pratibha Prabha 2026," on September 10–11, 2026. The event featured 200 participants competing in 28 categories, including literary arts, fine arts, light music, dance, and theater. Students gained valuable performance confidence and engaged with an exceptional showcase of talent throughout the program.

Celebrating Talent Search 2026
10/09/2026

Celebrating Talent Search 2026

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर ...
15/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, सोनीपत में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के लिए इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक एवं रुचि के साथ भाग लिया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, उस दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों, संघर्षों तथा उनके द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के संस्कारम सभागार में हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और लोगों द्वारा किए गए अपार बलिदानों के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के इतिहास में किए गए बलिदानों को स्मरण करने की भावना विकसित हुई। कार्यक्रम ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 के संदेश एवं उद्देश्यों को प्रभावी रूप से विद्यार्थियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर श्वेता सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, एन.एस.एस. कोऑर्डिनेटर डॉ. परविंदर कौर तथा एसोसिएट छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर जगदीप सिंगला का उद्बोधन हुआ। इस अवसर पर सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. कृतिका, छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय की टीम से श्री विनोद, श्री दीपक एवं श्री मोहित, बी.पी.एस.एम.वी. जनसंपर्क कार्यालय की टीम तथा विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

🎙️ "जब प्रतिनिधित्व बना सशक्तिकरण की आवाज़" – BPS महिला विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक पैनल चर्चा 13 अप्रैल को सम्पन्न! भगत ...
29/04/2026

🎙️ "जब प्रतिनिधित्व बना सशक्तिकरण की आवाज़" – BPS महिला विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक पैनल चर्चा 13 अप्रैल को सम्पन्न!
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में "प्रतिनिधित्व से सशक्तिकरण तक: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत" विषय पर एक प्रेरणादायक पैनल चर्चा का आयोजन 13 अप्रैल को किया गया| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता: प्रो. श्वेता सिंह ने की|
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कुलगुरु प्रो. सुदेश इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. जगदीप सिंगला ने बताया कि चर्चा का लक्ष्य छात्राओं में विधिक, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर गहन विमर्श हुआ कुलगुरु प्रो. सुदेश ने कहा, "यह अधिनियम केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा में लाकर वास्तविक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है। जब महिलाएं नीति निर्माण में सक्रिय होती हैं, तो समाज अधिक समावेशी और संतुलित बनता है।" उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी सजग रहें। पैनलिस्ट्स प्रो. मंजू पंवार एवं प्रो. शालिनी अत्रि ने कहा कि ऐसी चर्चाएं छात्राओं को न केवल अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित करती हैं। नोडल अधिकारी डॉ. कृतिका ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह दिखा। यह चर्चा नई पीढ़ी को नेतृत्व और निर्णय-निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरणा देने वाली सार्थक पहल साबित हुई।नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है – और BPS महिला विश्वविद्यालय की छात्राएं इस बदलाव की साक्षी बनने को तैयार हैं! 💪📸 कार्यक्रम की तस्वीरें देखें 👇

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग एव...
02/04/2026

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग एवं धर्म पुत्र कला मंच गोहाना के समर्पित प्रयासों द्वारा छात्र कल्याण विभाग के साथ मिल कर तीन दिवसीय लोक कला उत्सव का 17-19 मार्च को आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से आए अनेक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जैसे की राजस्थान और हरियाणा का घूमर, उत्तर प्रदेश का चारी नृत्य, सनगमं नृत्य, पंजाब का लुड़डी तथा जागो, महाराष्ट्र का लावणी, असम का बरदोई शिकला। पंजाब से आई प्रसिद्ध गायिका गुरलीन कौर ने विभिन्न भाषाओं में सुरमई गीतों से सबका मन मोह लिया। इस पारंपरिक महोत्सव में सुप्रसिद्ध मुख्य अतिथि डॉ रीटा शर्मा जी समापन दिवस ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के बहुत से पदाधिकारी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे जिनमें श्री विक्रांत जी, श्री रवींद्र शर्मा जी, श्री राम कुमार मित्तल जी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस लोक उत्सव के दूसरे दिन कुरुक्षेत्रस विश्वविध्यालय के संगीत विभाग से आईं प्रोफेसर शुचिसमीट जी ने विषष्ट अतिथि की भूमिका में होते हुए सभागार में सभी को अपनी सुरमई प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। माननीय कुलगुरु प्रोफेसर सुदेश जी ने इस लोक कला उत्सव के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा और आत्म बाल को बढ़ाने का आवाहन किया और इस कार्य में उनका सहयोग देने का वादा किया। सभी छात्राओं और कारांचारियों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उढ़ाया और अपने आप को तनवमुक्त महसूस किया।

23/01/2026

University life is all about learning through new experiences. Connecting inside with music relaxes the mind to pause and think clearly.

DSW organized Saraswati Quiz Competition to promote the "SAVE RIVERS" campaign among students. 52 students from various ...
16/01/2026

DSW organized Saraswati Quiz Competition to promote the "SAVE RIVERS" campaign among students. 52 students from various departments participated in this event.

Address

Gohana
131305

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DSW Bpsmv Khanpur Kalan (Hr.) India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to DSW Bpsmv Khanpur Kalan (Hr.) India:

Shortcuts

Share