Buddha Institute of Technology

Buddha Institute of Technology Buddha Institute of Technology is approved by A.I.C.T.E. and affiliation to A.K.T.U .The programs of the institute are recognized all over India and abroad.

It boasts of a strong Academic- Industrial interaction with high quality of research & consultancy The academic building is a highly modern huge building with 5 floors hosting various labs, workshop, lecture theatres, tutorial rooms, offices etc… The main focus of the society is “knowledge based society needs youth for its innovations and also give a lead to the world.” Therefore, it was felt that

an academic, technical and professional institute of global standards needs to be established at Gorakhpur.

“बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन” 🎉गोरखपुर, 21 मार्च 2026 को ग्राम सरैया झु...
24/03/2026

“बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन” 🎉

गोरखपुर, 21 मार्च 2026 को ग्राम सरैया झुगिया में आयोजित NSS शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।
सात दिनों तक चले इस शिविर में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, साक्षरता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, श्रमदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष एवं आचार्यगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

🌱 “Not Me But You” – NSS का मूल मंत्र साकार हुआ

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोरखपुर, 20 मार्च 2026।बुद्धा इंस...
21/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर, 20 मार्च 2026।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सरैया झुगिया में किया गया।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जैसे गीत, नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत नाटकों और गीतों के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया गया, जिसे ग्रामवासियों ने अत्यंत सराहा।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिविर की गतिविधियों का सार प्रस्तुत किया जाएगा।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के पाँचवें दिन श्रमदान एवं स्वच्छता अभियानगोरखपुर, 19 मार्च 2026।बुद्धा इ...
20/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के पाँचवें दिन श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान

गोरखपुर, 19 मार्च 2026।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन ग्राम सरैया झुगिया में किया गया।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने गाँव के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई का कार्य किया। विद्यार्थियों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के अंतर्गत आगे भी विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान अभियानगोरखपुर, 18 मार्च 2026।ब...
18/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान अभियान

गोरखपुर, 18 मार्च 2026।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान अभियान का आयोजन ग्राम सरैया झुगिया में किया गया।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया। साथ ही, रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को यह बताया गया कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर, विभिन्न विभागाध्यक्ष (HODs) एवं अन्य आचार्यगणों ने भी सक्रिय सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में स्वास्थ्य एवं मानवता के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के अंतर्गत आगे भी विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के तीसरे दिन वृक्षारोपण अभियानगोरखपुर, 17 मार्च 2026।बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑ...
18/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS शिविर के तीसरे दिन वृक्षारोपण अभियान

गोरखपुर, 17 मार्च 2026।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन ग्राम सरैया झुगिया में किया गया।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों को बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य को सुरक्षित बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और पर्यावरण संतुलन बना रहता है।

इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के अंतर्गत आगे भी स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन साक्षरता अभियानगोरखपुर, 16 मार्च 2026।बुद्ध...
17/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन साक्षरता अभियान

गोरखपुर, 16 मार्च 2026।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम सरैया झुगिया में किया जा रहा है। यह शिविर 15 मार्च से 21 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा।

शिविर के दूसरे दिन 16 मार्च 2026 को साक्षरता अभियान चलाया गया, जिसमें NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को बताया कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास की आधारशिला है तथा सभी बच्चों को विद्यालय भेजना और शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सरैया की प्रधानाध्यापिका (हेड मास्टर) महोदया तथा विद्यालय की शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री अनुराग त्रिपाठी तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री हनुमंत लाल के निर्देशन में NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

शिविर के दौरान आगे भी स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण तथा ग्रामीण जनजागरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाया जा सके।

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभगोरखपुर, 15 मार्च 2026।बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ ट...
16/03/2026

बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

गोरखपुर, 15 मार्च 2026।
बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 15 मार्च 2026 को ग्राम सरैया झुगिया में किया गया। यह शिविर 15 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उद्घाटन अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को समाज सेवा, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. रूप रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करती है। उन्होंने छात्रों से समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार श्री शैलेश कुमार पटेल ने NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के साथ जोड़ते हैं और उन्हें सामाजिक समस्याओं को समझने का अवसर देते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हनुमंत लाल तथा संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी (HOD, CSE), डॉ. रंजीत कुमार (HOD, CS & IT), डॉ. शशांक कुमार श्रीवास्तव (HOD, DS & AIML), शरीक हयात (HOD, Mechanical Engineering), डॉ. अनिल कुमार चौधरी (HOD, ECE) और डॉ. बैजनाथ निषाद (HOD, Civil Engineering) शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शिविर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण और ग्रामीण जनजागरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Convocation 2026 SummaryBuddha Institute of Technology – Batch 2021–2025The Convocation Ceremony 2026 of Buddha Institut...
11/03/2026

Convocation 2026 Summary
Buddha Institute of Technology – Batch 2021–2025

The Convocation Ceremony 2026 of Buddha Institute of Technology celebrated the academic achievements of the graduating B.Tech Batch 2021–2025. During the ceremony, meritorious students were honored with prestigious awards including the Visvesvaraya Award, Branch Topper Awards, and recognition for students securing Honours/First Division with Distinction.

1. Visvesvaraya Award

The Visvesvaraya Award, the highest academic honor of the institute, was awarded to the overall topper of the batch:

Pankhuri Tripathi (CSE) – CGPA 8.59, First Division with Distinction.

2. Branch Topper Awards

Branch toppers from each engineering discipline were recognized for their outstanding academic performance:

Branch Student CGPA
CE Afjal Ansari 8.34
CSE Pankhuri Tripathi 8.59
IT Amit Kumar Verma 8.29
ECE Aditi Singh 8.50
ME Abhay Singh 8.18
ME Dinkar Upadhyay 8.18

3. Honours / Distinction Achievers

A total of 44 students from various branches graduated with First Division with Distinction, demonstrating excellent academic performance.

Branch-wise distribution of distinction holders:

Branch No. of Students with Distinction
Civil Engineering (CE) 5
Computer Science & Engineering (CSE) 16
Information Technology (IT) 8
Electronics & Communication Engineering (ECE) 10
Mechanical Engineering (ME) 5
Total 44

26/02/2026

Where culture meets creativity and vibes meet celebration! 🎶🎭💃
Get ready for 3 days of music, talent, colours & unforgettable memories.

📅 27–28 Feb | 01 March 2026
📍 Buddha Spring Festival

Mark your calendars and join the celebration! 🔥🌼






YouthFest
MusicDanceDrama
CollegeFest
FestivalMood
CreateMemories
BuddhaGroupOfInstitutions

Say Drone Technology Private Limited is offering DGCA-certified Drone Pilot training at Buddha Institute of Technology, ...
26/02/2026

Say Drone Technology Private Limited is offering DGCA-certified Drone Pilot training at Buddha Institute of Technology, GIDA, Gorakhpur. The program is open to candidates who have passed 10th standard and are 18 years or above. It provides DGCA-approved training, a Government-recognized Remote Pilot Certificate, and 100% placement assistance. Recognized as Purvanchal’s first DGCA-approved RPTO, the course aims to build a strong career in the high-demand drone industry.

Address

CL-1, Sector 7, GIDA
Gorakhpur
273209

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919554559900

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Buddha Institute of Technology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Buddha Institute of Technology:

Share