Gurukul Coaching Center

Gurukul Coaching Center Best coaching center in Jharkhand with specialized training for UPSC,JPSC,BPSC,SSC, Railways, Banking, Teachership,JSSC, Sub-Inspector, CDS and much more..

15/05/2026

सिविल कोर्ट असिस्टेंट गढ़वा में सफल गुरुकुल की छात्रा सिमरिया की मीरा जी ने विवाहित होते हुए पारिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है👍👌 आप विवाहित महिलाओं के लिए प्रेरणा है🌺👌 आपकी सफलता समाज के लिए एक सुखद संदेश है🌼🌻 उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं 💐💐

09/05/2026

गुरुकुल इंटर कॉलेज हजारीबाग के आर्ट्स साइंस कॉमर्स के टॉपर्स ढेरों शुभकामनाएं 💐💐

04/05/2026

गुरुकुल कोचिंग संस्थान हजारीबाग में जेटेट सीटेट टेस्ट टॉपर्स को मिला सम्मान आपके उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं 👍👍

03/05/2026

गुरुकुल कोचिंग संस्थान हजारीबाग में जेटेट टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों का उत्साह चरम सीमा पर 👍👌💐💐

30/04/2026
25/04/2026

महिला पर्यवेक्षिका में सफल गुरुकुल की छात्रा पुष्पा का गुरुकुल में जोरदार स्वागत बतलाया सफलता के टिप्स 👍👌💐💐 # motivation supervisor

23/04/2026

महिला पर्यवेक्षिका में सफलता प्राप्त कर गुरुकुल की छात्रा हजारीबाग नूतन नगर सरहुल कॉलोनी निवासी सुनीता पिता राजेंद्र राम, माता कांति देवी, पति राजेश कुमार प्रेरणा बनी है उन विवाहित महिलाओं के लिए जो विवाह के पश्चात करियर को सही दिशा नहीं दे पाती है गुरुकुल कोचिंग संस्थान की ओर से आपके उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं 💐💐

23/04/2026

पिता का साया उठ जाने के बावजूद कोडरमा निवासी गुरुकुल की छात्रा पुष्पा ने महिला पर्यवेक्षिका में शानदार सफलता प्राप्त की पिता स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद, माता मंजू देवी, पति बनारस कुमार, सास एवं ससुर के प्रोत्साहन एवं गुरुकुल के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में इनकी सफलता महिलाओं के लिए प्रेरणा का पुंज है आपके उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं 💐💐

22/04/2026

महिला पर्यवेक्षिका में शानदार सफलता गुरुकुल की छात्रा पुष्पा, सुनीता विवाहित महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा 👍👍💐💐👌👌

21/04/2026

👉👉 12 वीं के बाद क्या करें ?
🫵👉सर्वप्रथम 12 वीं की परीक्षा में सफलता हेतु आप सभी विद्यार्थियों को अनेको बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं 💐👍
👉👉🫵 12 वीं के बाद विद्यार्थियों के समक्ष कैरियर को लेकर कई प्रकार के यक्ष प्रश्न खडे़ हो जाते है। जिसका निदान ढूंढने का प्रयास गुरुकुल कोचिंग संस्थान हजारीबाग द्वारा किया गया है।

👉 CUET (common university entrance test)💪🫵 के लिए स्वयं को तैयार करें क्योंकि इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको देश के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में नामांकन मिल जाएगा जिससे आपका भविष्य सुनहरा बनेगा तथा अच्छे विश्वविद्यालय में नामांकन होने से कैरियर के विभिन्न विकल्प आपके लिए खुलेंगे इसके लिए 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के अपने विषय साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स/के text book को पूरी तरीके से रिवीजन करें 🫵👉 CUET के प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करें यह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे सभी विषयों पर मजबूत पकड़ बनाएं एवं सभी विषयों के अलग-अलग प्रैक्टिस टेस्ट दें इससे आपको फायदा होगा।साथ ही साथ सामान्य ज्ञान करंट अफेयर्स पर भी विशेष रूप से फोकस करें यह परीक्षा आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती है CUET के साथ-साथ एक प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी विकल्प के रूप में रखें क्योंकि CUET में नामांकन नहीं होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा💪

👉विज्ञान विषय में 12 वीं के बाद बीई/बीटेक और एमबीबीएस करने के अलावा ए आई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), रोबोटिक साइंस के क्षेत्र में करियर तलाश कर सकते हैं।
👉इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स एवं इंडियन नेवी में 12 वीं पास छात्रों के लिए समय-समय पर वैेकेन्सी आती रहती है। इसे अवश्य भरें।
👉 12 वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में जाने के अलावा बीएससी को चुन सकते है। फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बायोलाॅजी के अलावा एग्रीकल्चर, फाॅरेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आईटी, हार्टी कल्चर, नाॅटीकल साइंस, बायोटेक्नोलाॅजी, एवीएसन, इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन, मल्टीमिडिया एवं एनिमेसन एआई में भी कैरियर के अनेक अवसर मौजूद रहते है।
👉पीसीबी के विद्यार्थी नर्सिंग, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपी, बाॅयोटेक्नोलाॅजी, डेंटिस्ट्री में भी कैरियर को नई दिशा दे सकते है।

👉पीसीएम के विद्यार्थी कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्कीटेक्चर, इंटीग्रेटेड कोर्स, जीओलाॅजीस्ट, बिजनेस एडमिनेस्ट्रेसन में कैरियर की नई उड़ान भर सकते है।

👉🫵 *काॅमर्स* के विद्यार्थीयों के लिए कैरियर

👉 12 वीं के बाद काॅमर्स के विद्यार्थी बीकाॅम के अतिरिक्त सीए, सीएस, सीएमए, सीएफपी, सीएफए, बीबीए के लिए तैयारी कर सकते है। सीएफपी अर्थात सटिफाइड फाइनेंसियल प्लानर हाल के वर्षो में इसका क्रेज विद्यार्थियों के बीच काफी बढ़ा है। अगर आप इंस्यूरेंस प्लान, म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट के बारे में लोगों को बताने में रूची रखते है, तो यह आपके लिए एक शानदार कैरियर साबित हो सकता है। सीएमए अर्थात काॅस्ट एण्ड मैनेजमेंट एकाउंट के कोर्स को पूरा करने के बाद कार्पोरेट हाउस में कौस्ट औडिटिंग, प्रोडक्टस के कंट्रोल व औडिटिंग, प्रोडक्सन आपरेशन में बड़ी भूमिका निभा सकते है।

👉🫵👍आर्टस के विद्यार्थियों के लिए कैरियर

👉आर्टस में किसी भी विशय में बीए आॅनर्स के अलावा बीबीए, बीबीएम का कोर्स किया जा सकता है।
👉 यदि आप पेंटिंग बनाने में रूची रखते है, तो बैचलर इन फाइन आर्टस आपके लिए एक अच्छा विकल्प सावित होगा। इस कोर्स को करने के बाद विभिन्न कंपनीयों में इलस्टेलटर, एनीमेटर, ग्राफीक डिजाईनर, विजूअल डिजाईनर, क्रियेटीव मार्केटिंग प्रोफेसनल, बेब डेवलपर, क्राफट आर्टीस्ट, आर्ट टीचर, कार्टूनिस्ट ए आई आदि पदों पर काम कर सकते है।
👉 यदि आप अपने को शिक्षा एवं समाजसेवा से जोड़ना चाहते है, तो सोशल वर्क में स्नातक कर सकते है। 4 वर्षीय इस कोर्स के माध्यम से आप किसी भी एनजीओं में कार्य करने के योग्य बन सकते है।
👉लाॅ अर्थात कानून की पढ़ाई भी वर्तमान में काफी प्रचलीत कैरियर माना जा रहा है। 12 वीं के बाद 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लाॅ कोर्स करना भी काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसके लिए देश के टाॅप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए काॅमन लाॅ एडमिसन टेस्ट यानी क्लैट की परीक्षा देनी होगी।
अन्य कैरियर विकल्प
👉 जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन - यदि आपको पत्रकारिता के क्षेत्र में रूची है तो आप 12 वीं के बाद इस कोर्स को करने के पश्चात विभिन्न सामाचार पत्र, इलेक्ट्रानिक मिडिया में अपने सुनहरे भविष्य को तलाश सकते है।

👉 फैशन डिजाईंिनंग - यदि आप फैशन में रूचि रखते है तो यह भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
👉इंटिरियर डिजाईनिंग - घर के सजावट में यदि आपको दिलचस्पी है तो आप इस क्षेत्र में भी अपने भविष्य को सवार सकते है।
👉एयर होस्टेस - 12 वीं के बाद यदि आपके पास अच्छी कम्यूनिकेशन स्कील है, तो आप अपने व्यक्तित्व के आधार पर एयर होस्टेस में कैरियर को नई दिशा दे सकते है।
👉 ट्रैवल एण्ड टूरिज्म - अगर आप पर्यटन के क्षेत्र में रूचि रखते है, तो यह कैरियर आपको एक बेहतरीन गाईड बना सकती है।
👉होटल मैनेजमेंट - 12 वीं के बाद यह कैरियर भी आपको मैनेजर, शेफ, कैटरिंग आॅफिसर , मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में कार्य कर सकते है।
उपरोक्त कैरियर के विकल्पों के अतिरिक्त 12 वीं की परीक्षा आर्टस, साइंस या कामर्स से आपने पास की है तो आप एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, यूपीएससी, जेपीएससी सब इंस्पेक्टर झारखंड पुलिस,JSSC एवं अन्य राज्य लोक सेवा आयोग की सरकारी सेवाओं के लिए भी अभी से तैयारी कर सकते है। इसके लिए आप किसी भी विषय से स्नातक करते हुए इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी किसी भी उत्कृष्ट कोचिंग संस्थान या मार्गदर्शक के माध्यम से अपनी तैयारी शुरू कर सकते है।
गुरुकुल कोचिंग संस्थान हजारीबाग द्वारा आपके उज्जवल भविष्य की ढे़रो शुभकामनाएं 💐☺️🙏👍👍

Address

Hazaribagh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurukul Coaching Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share