28/05/2026
सूर्यांश आरोग्यशाला फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदिक साइंस में सफल फिशर ऑपरेशन
जयपुर। Jayoti Vidyapeeth Women's University के सूर्यांश आरोग्यशाला फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदिक साइंस में एक सफल फिशर (Fissure) ऑपरेशन किया गया। यह जटिल शल्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के अनुभवी चिकित्सक डॉ. राहुल मेहरा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
डॉ. राहुल मेहरा ने बताया कि मरीज लंबे समय से फिशर की समस्या से पीड़ित था, जिसके कारण उसे अत्यधिक दर्द एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। आधुनिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया, जिसके बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं फैकल्टी सदस्यों ने डॉ. राहुल मेहरा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्यांश आरोग्यशाला निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान में आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर फैकल्टी के अन्य चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी डॉ. राहुल मेहरा को बधाई दी तथा मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।