Govt Job News

  • Home
  • Govt Job News

Govt Job News Hello Friends, Now you can check all latest updates regarding Govt Jobs News, Sarkari Naukari, State

दुनिया भर की फ़ौजों का एक अलिखित नैतिक कोड है - ड्यूटी पर खड़े सिपाही को अगर मौत या समर्पण में से किसी एक को चुनना हो तो उ...
31/10/2025

दुनिया भर की फ़ौजों का एक अलिखित नैतिक कोड है - ड्यूटी पर खड़े सिपाही को अगर मौत या समर्पण में से किसी एक को चुनना हो तो उसने मौत को तरजीह देनी चाहिए जब तक जिस्म में जान हो उसने दुश्मन से लड़ना नहीं छोड़ना है

जापान के लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा की कहानी इस फ़ौजी कोड पर डटे रहने की अविश्वसनीय मिसाल है

दूसरा विश्वयुद्ध चल रहा था. तेईस साल के हीरू को फ़ौज में भरती हुए तीन बरस हो चुके थे बचपन में तलवारबाजी के गुर सीख चुके पांच फुट चार इंच लम्बे इस सिपाही को गुप्तचर गतिविधियों की ट्रेनिंग मिली थी दिसंबर 1944 के शुरू में उसे आदेश मिला कि उसकी ड्यूटी फिलिपीन्स की राजधानी मनीला के नज़दीक लुबांग नाम के द्वीप में लगाई गयी है जहाँ उसका काम था अमेरिकी जहाज़ों को न उतरने देने के लिए हरसंभव प्रयास करना. कुछ ही दिनों में वह लुबांग में था

28 फरवरी 1945 को अमेरिकी फौजों ने जब इस द्वीप पर हवाई आक्रमण किया, तमाम जापानी सैनिक या तो मारे गए या वहां से भागने की जुगत में लग गए उधर जंगल में छिपे लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा को उसके अधिकारी मेजर योशिमी तानीगुची का लिखित आदेश मिला – “जहाँ हो वहां खड़े रहकर लड़ते रहो हो सकता है इस युद्ध में तीन साल लग जाएँ या हो सकता है पांच साल लग जाएँ कुछ भी हो जाय हम तुम्हें वापस ले जाने ज़रूर आएँगे”

मेजर का यह वादा हीरू ओनोदा के लिए जीवनदायी औषधि साबित हुआ और उसने अपने तीन साथियों के साथ जंगल में अपनी ड्यूटी निभाना जारी रखा

उधर हिरोशिमा-नागासाकी घटने के बाद सितम्बर 1945 में जापान ने अमेरिका के सामने हथियार डाल दिए इस के बाद हज़ारों जापानी सैनिक चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी पैसिफिक जैसे इलाकों में बिखर गए इनमें से कईयों को गिरफ्तार कर वापस देश भेजा गया सैकड़ों ने आत्महत्या कर ली, कई सारे बीमारी और भूख से मारे गए. जापान के हार जाने की खबरें लगातार रेडियो पर प्रसारित की जाती रहीं और इस आशय के पर्चे हवाई जहाजों से गिराए जाते रहे

लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा और उसके तीन साथियों को भी ऐसे पर्चे मिले लेकिन उन्होंने उन पर लिखे शब्दों पर यकीन नहीं किया उन्होंने सोचा कि यह दुश्मन के गलत प्रचार का हिस्सा था

चारों सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्ले थे और कठिन से कठिन परिस्थितियों में जीना जानते थे जंगल में करीब दस माह रहने के बाद उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि लड़ाई लम्बी चलने वाली है उन्होंने अपने तम्बुओं की बगल में बांस की झोपड़ियां बनाईं और पेट भरने के लिए आसपास के गाँवों से चावल और मांस की चोरी करना शुरू किया जंगल में बेतहाशा गर्मी पड़ती थी और मच्छरों और चूहों के कारण रहना बहुत मुश्किल होता था

धीरे-धीरे उनकी वर्दियां फटने लगीं उन्होंने तार के टुकड़ों को सीधा कर सुईयां बनाईं और पौधों के रेशों से धागों का काम लिया तम्बुओं के टुकड़े फाड़कर वर्दियों की तब तक मरम्मत की जब तक कि वे तार-तार नहीं हो गईं

कभी-कभी कोई अभागा ग्रामीण उनकी चौकी की तरफ आ निकलता तो उनकी गोलियों का शिकार बन जाता फिलीपीनी सेना की टुकड़ियां भी गश्त करती रहती थीं उन्हें चकमा देना भी बड़ी मुश्किल का काम होता था

पांच साल बीतने पर बुरी तरह आजिज़ आ गए हीरू ओनोदा के एक साथी सैनिक ने फिलीपीनी सेना के आगे आत्मसमर्पण कर दिया यह बेहद निराशा पैदा करने वाली घटना थी लेकिन बचे हुए सैनिकों ने हिम्मत नहीं खोई और किसी तरह जीवित रहे चार साल और बीते जब विद्रोहियों की तलाश में निकली स्थानीय पुलिस के हाथों उनमें से एक की मौत हो गई

1954 से लेकर 1972 तक लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा और उसका साथी किनशीची कोजूका ने अगले अठारह साल साथ बिताये इस बीच 1959 में जापानी सेना ने दोनों को आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया था 1972 में कोजूका भी पुलिस के हाथों मारा गया

जंगलों में छिपा हीरू ओनोदा उस समय तक पचास साल का हो चुका था. इन पचास में से सत्ताईस साल उसने ड्यूटी पर रहते हुए काटे थे. उसने अभी दो साल और इसी तरह काटने थे

1970 के दशक में टोक्यो यूनीवर्सिटी में शोध कर रहे नोरियो सुजुकी नाम के एक सनकी छात्र को यकीन था कि जापान के कुछ सिपाही फिलीपींस में छिपे मिल सकते हैं इस सिलसिले में वह अनेक इत्तफाकों के चलते 1973 के आख़िरी महीनों में में हीरू ओनोदा से मिल सका

कई गुप्त मुलाकातों के बाद ही वह उसका विश्वास जीत सका उसने उससे कहा वापस जापान चले हीरू ने उत्तर दिया कि वह अपने अधिकारियों के आदेशों का इंतज़ार करेगा

कुछ समय बाद सुजुकी लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा के सगे भाई और एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस लौटा इसके बावजूद हीरू ओनोदा नहीं माना और उसने सुजुकी से कहा कि जब तक उसका कमांडर आदेश नहीं देगा वह अपनी पोस्ट से नहीं हिलेगा

आखिरकार उसी बूढ़े मेजर योशिमी तानीगुची को लुबांग द्वीप लाया गया जिसने दिसम्बर 1944 में हीरू को लड़ाई जारी रखने का आदेश दिया था मेजर साहब तब तक रिटायर हो चुके थे और अपने गृहनगर में किताबों की दुकान चला रहे थे

मेजर को देखते ही ओनोदा उन्हें पहचान गया उसने उन्हें सैल्यूट किया आँखों में आंसू भरे मेजर बोले, “लेफ्टिनेट हीरू ओनोदा, तुम अपनी ड्यूटी छोड़ सकते हो! जापान युद्ध हार गया है!”

साथ लगी तस्वीर में अपने मेजर का आदेश सुनते लेफ्टिनेंट हीरू ओनोदा को देखा जा सकता है उनकी वर्दी में लगी एक-एक थेगली और एक-एक टांका अपनी दास्तान कह रहे हैं. उनकी आँखों की चमक में क्या इबारत लिखी हुई है बताने की जरूरत नहीं

बहुत बाद में पूरी तरह बदले हुए अपने देश जापान पहुँचने के बाद, जहाँ उसका स्वागत करने को हर नगर में हज़ारों-हज़ार लोग सडकों पर खड़े थे, एक पत्रकार ने उससे पूछा, “जंगल में इस तरह तीस साल रहते हुए आपके मन में कौन सी बात रहती थी?”

हीरू ओनोदा का जवाब था, “इस बात के सिवा कुछ ख़ास नहीं कि मुझे अपनी ड्यूटी निभानी थी”

16 जनवरी 2014 को बयानवे साल की आयु में मरने से पहले इस बहादुर सामुराई को दूसरे विश्वयुद्ध के इकलौते जापानी महानायक के तौर पर जाना जाने लगा था

उनकी जीवनी जापान में बेस्टसेलर बनी और मेरे फेवरेट फिल्म निर्देशक वर्नर हर्ज़ोग ने पिछले ही साल उनकी बायोपिक रिलीज की है

आज जब डिस्कवरी जैसे चैनलों में दो-चार रात जंगल में अकेले रह जाने वालों को सर्वाइवल एक्सपर्ट कहकर प्रचारित किया जाता है, हीरू ओनोदा के लगभग तीस साल यानी दस हज़ार दिनों के अकल्पनीय संघर्ष को परिभाषित करने के लिए शायद ही किसी शब्दकोश में कोई विशेषण मिले

9 मार्च 1974 की उस दोपहर मेजर का आदेश सुनने के बाद में चीथड़े पहने हुए हीरू ओनोदा ने अपनी बंदूक जमीन पर रखी और फूट-फूट कर रोने लगा

वह तीस सालों में पहली बार रो रहा था

ऐसी ही ऐतिहासिक और ज्ञानवर्धक पोस्ट पढ़ने के लिए हमसे जुड़े। धन्यवाद


Celebrating my 7th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
26/10/2024

Celebrating my 7th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

                SMS Stadium IPL Ticket Booking 2023, SMS Jaipur IPL Ticket Price, Match Schedule Check ऑनलाइन टिकट बिक्र...
06/04/2023


SMS Stadium IPL Ticket Booking 2023, SMS Jaipur IPL Ticket Price, Match Schedule Check ऑनलाइन टिकट बिक्री बंद, अब यहाँ से मिलेगा टिकट- देखें

SMS Stadium IPL Ticket Booking 2023, SMS Jaipur IPL Ticket Price, Rajasthan Royals Match Schedule 2023, IPL 2023 SMS Stadium Jpr ticket

IPL 2023 मैच शेड्यूल, टीम वेन्यू टाइम टेबल ताज़ा ख़बरें 2023 शेड्यूल जानें कौन सा मैच कब, कहां और किस बीच होगा?         ...
31/03/2023

IPL 2023 मैच शेड्यूल, टीम वेन्यू टाइम टेबल ताज़ा ख़बरें 2023 शेड्यूल जानें

कौन सा मैच कब, कहां और किस बीच होगा?

IPL 2023 Match Schedule, Team Venue Time Table Latest News, indian premier league 2023 schedule, tata ipl points table, stadium names captain

बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है दोपहर 01:15 बजे       इसे चेक करने के लिए क्लिक करें:
31/03/2023

बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है
दोपहर 01:15 बजे


इसे चेक करने के लिए क्लिक करें:

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Matric Exam Results Date, Bihar matric result roll no/ name wise, 10th result date, toppers list

                  Bihar Board 12th Result 2023 BSEB Inter Results Arts/ Science/ Commerce
21/03/2023


Bihar Board 12th Result 2023 BSEB Inter Results Arts/ Science/ Commerce

Bihar Board 12th Result 2023 BSEB Inter arts score card, Bihar Board Arts Science Commerce Marksheet roll no biharboardonline.bihar.gov.in

            SSC MTS Recruitment 2023 Havaldar Bharti Notification
21/01/2023


SSC MTS Recruitment 2023 Havaldar Bharti Notification

SSC MTS Recruitment 2023 Notification Apply 11409 MTS & Havaldar Vacancy Online Form, official notification, important dates, important links, exam pattern .

                राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-1 & 2 नोटिफिकेशन जारी  – यहाँ देखें सम्पूर्ण जानकारी
14/12/2022


राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-1 & 2 नोटिफिकेशन जारी – यहाँ देखें सम्पूर्ण जानकारी

RSMSSB 3rd Grade Teacher Recruitment 2022-23, Rajasthan grade 3rd Teacher Bharti 2022 Notification, Apply level 1 & Level 2 Vacancy Online Form, Dates, Age

                HP Election Result 2022 Check Winners List
08/12/2022


HP Election Result 2022 Check Winners List

HP Election Result 2022, Himachal Pradesh election result 2022 Constituency Wise, HP Election Winners List Name Wise 2022, BJP, Congress, AAP

                प्री बीएसटीसी का रिजल्ट जारी- यहाँ से करें डाउनलोड
01/11/2022


प्री बीएसटीसी का रिजल्ट जारी- यहाँ से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Result 2022 Check Rajasthan Pre D.El.Ed Exam Results, Rajasthan BSTC 2022 Score Card/ Merit List Name Wise,Bikaner DIET Score Card

            Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Online Form, Registration, Eligibility, Required Documents List
29/10/2022


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Online Form, Registration, Eligibility, Required Documents List

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Online Form, Registration, Vidya Sambal Eligibility, Vidya Sambal Yojana 2022 Required Documents List,

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Job News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt Job News:

  • Want your university to be the top-listed University?

Share