11/09/2026
वाद विवाद प्रतियोगिता
बी. ए. ऑनर्स राजनीति विज्ञान, इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज, बुन्देलखंड विश्वविद्यालय झांसी
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज में विद्यार्थियों में राजनीतिक जागरूकता, तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से *“राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी: लोकतंत्र की शक्ति या राजनीतिक अनुभव के अभाव की चुनौती”* विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पक्ष में बोलते हुए प्राची, दिव्यांशु, सानिया, आयुष, खुशी खटीक, रोहित अहिरवार, स्तुति, युवराज शर्मा, अस्मिता एवं अभिनव ने कहा कि युवा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उनकी ऊर्जा, नवीन सोच, तकनीकी दक्षता और सामाजिक सरोकार राजनीति को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक संस्थाओं में नई सोच और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिलता है।
वहीं, विपक्ष में रौनक, पेनीजैक्स, वैष्णवी यादव, हिमांशु, वैष्णवी सोनी, यश चतुर्वेदी, मुस्कान, वीरेंद्र, आजाद एवं कार्तिक ने राजनीतिक अनुभव एवं परिपक्वता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल युवा होना प्रभावी राजनीतिक नेतृत्व की गारंटी नहीं है। संविधान, प्रशासन, नीति-निर्माण एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की जटिलताओं को समझने के लिए अनुभव और राजनीतिक प्रशिक्षण भी आवश्यक है। विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के प्रभाव, राजनीतिक ध्रुवीकरण तथा युवाओं के राजनीतिक उपयोग जैसे विभिन्न पहलुओं पर भी तर्क प्रस्तुत किए।
वाद-विवाद के दौरान प्रश्नोत्तर एवं प्रतितर्क का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और तार्किक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रो. मुन्ना तिवारी, निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, संवाद की संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समसामयिक राजनीतिक विषयों का गंभीर अध्ययन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कपिल शर्मा रहे तथा संचालन डॉ. रिचा सेंगर ने किया। प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।