01/06/2025
#सीएसजेएमयू कैम्पस में #म्यूजिक_एकेडमी द्वारा दिनांक 2 से 30 जून 2025 तक समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस समर कैंप में कैंपस के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी लोग भी प्रवेश ले सकते हैं । प्रवेश के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। इस समर कैंप में भजन, गजल, लाइट वोकल, तबला, ढोलक, गिटार, कीबोर्ड तथा ड्रम जैसे संगीत कौशल विश्वविद्यालय कैंपस में सीखे जा सकते हैं। इसकी फीस ₹1000/- प्रति कोर्स है। प्रवेश हेतु 87958 4530, 955 166 836 तथा 988905805 पर संपर्क करें। विश्वविद्यालय के स्टूडियो में छात्र अपना गीत रिकॉर्ड भी करवा सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।