Shri Ram Public School Khatauli - SRPS

Call Website Contact the university

Shri Ram Public School Khatauli - SRPS Best school upto 12th with quality education

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
03/09/2026


श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री राम पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में की महामहिम राष्ट्रपति से भ...
29/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री राम पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में की महामहिम राष्ट्रपति से भेंट
नन्हे विद्यार्थियों के लिए यादगार बना ऐतिहासिक अवसर, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल
खतौली। रक्षाबंधन के पावन एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व के अवसर पर श्री राम पब्लिक स्कूल, खतौली के *डायरेक्टर नवीन चंद्रवंशी व प्रधानाचार्य जेबा नाज* के नेतृत्व में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों
1) *काव्य राजपूत पुत्री श्री आदेश कुमार (लोको पायलेट टांडा)* हाल निवासी सैनी नगर खतौली व *पंकज राजपूत महामंत्री समन्वय समिति सत्ताईस वाडा* की भतीजी
2) *शताक्षी पुत्री श्री अश्वनी शर्मा मकसूदाबाद*
3) *मंजुल राजपूत पुत्र श्री मनोज कुमार खतौली*
4) *वेदांश कुमार पुत्र श्री अमितोष कुमार लाडपुर* को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन माननीय राष्ट्रपति जी से भेंट करने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति भवन में हुई यह विशेष मुलाकात विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला प्रेरणादायी अनुभव बन गई।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति जी से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर ने बच्चों के मन में देश, संविधान, शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। राष्ट्रपति भवन जैसे गौरवशाली स्थल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को निकट से देखना विद्यार्थियों के लिए अपने आप में एक अनमोल अनुभव रहा।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुई यह मुलाकात भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति सम्मान का सुंदर संगम भी रही। बच्चों के लिए यह अवसर केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी क्षण साबित हुआ।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर *श्री राम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नवीन चंद्रवंशी* प्रधानाचार्य जेबा नाज शिक्षकगण, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विद्यालय परिवार का मानना है कि आज के ये नन्हे विद्यार्थी ही कल देश की मजबूत नींव बनेंगे। ऐसे अवसर बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
राष्ट्रपति भवन में मिली इस विशेष पहचान से श्री राम पब्लिक स्कूल, खतौली के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में भी हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। बच्चों की इस उपलब्धि को विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
“राखी की डोर से मिले संस्कारों के सम्मान से लेकर राष्ट्रपति भवन तक—श्री राम पब्लिक स्कूल के इन नन्हे सितारों ने अपने सपनों को नई उड़ान दी है। आज इन बच्चों के चेहरे पर दिखाई देने वाली चमक आने वाले भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर है।”
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली बच्चे भविष्य में शिक्षा, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा श्री राम पब्लिक स्कूल, खतौली और अपने माता-पिता का नाम देशभर में रोशन करेंगे।
— श्री राम पब्लिक स्कूल, खतौली परिवार की ओर से सभी होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🇮🇳🌸
*डायरेक्टर श्री नवीन चंद्रवंशी*
*श्री प्रवीण चंद्रवंशी( पिंकी प्रधान जी*)
*श्री राम पब्लिक स्कूल जानसठ रोड खतौली*

दिनांक 13-5-26 को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। श्री राम पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणा...
15/05/2026

दिनांक 13-5-26 को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। श्री राम पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अति उत्तम रहा । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया और अपने परिवार को गौरवान्वित किया। विद्यालय क टॉपर मुबाशिर अफताब ने 93.1% अंक प्राप्त किए ,द्वितीय स्थान पर राशि ने 91.2% प्रतिशत अंक प्राप्त किए, तृतीय स्थान पर वंशिका ने अंक 90% प्राप्त किए ,चतुर्थ स्थान पर मनीषा ने 88.6%अंक प्राप्त किए, पांचवें स्थान पर कशिश ने 87%अंक प्राप्त किए । छठे स्थान पर आयुषी चौधरी ने 85.5% अंक प्राप्त किए ।विद्यार्थियों ने अच्छेअंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया ।विद्यालय के संस्थापक श्री राम रिक्ष पाल जी, प्रबंधक श्री नवीन चंद्रवंशी व प्रवीण चंद्रवंशी जी, प्रधानाचार्या सुश्री जेबा नाज जी ने बच्चों को आशीर्वाद दिए व उनकी खूब सराहना की ।सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिए व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आज श्रीराम पब्लिक स्कूल में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम उपयोग, ...
22/04/2026

आज श्रीराम पब्लिक स्कूल में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम उपयोग, पानी की हर बूंद को बचाना, ऊर्जा संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने, अधिक पेड़ लगाना और पृथ्वी को हरा भरा करने की संकल्प लिया गया !

21/04/2026






17/04/2026



Proud Moment for Shri Ram Public School 🎉It is a matter of great pride that the students of our school have achieved exc...
17/04/2026

Proud Moment for
Shri Ram Public School 🎉
It is a matter of great pride that the students of our school have achieved excellent results in the Class 10 board examination (2026). 📚✨
With an outstanding overall result of 100%, our students have once again proved their dedication and hard work. 💯
🏆 Top Achievers:
🥇 Vidhi – 96.2%
🥈 Anushka Patel - 94.8%
🥉 Aarav Rana– 94.8%
✨ Lakshaya – 94.2%
Anushka Rajput –94.2%
Aaradhya Rajput-92%
👏 Other brilliant performers also made us proud with their excellent scores.
The school management and Principal & Teachers extend heartfelt congratulations to all the students and wish them a bright and successful future. 🌟
🎓 Keep shining and achieving new heights!



03/04/2026

खतौली मे जानसठ रोड स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल मे हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्कूल में तिलक लगाकर, फूल बरसाकर और मिठाइयाँ खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह 'प्रवेश उत्सव' बच्चों के मन से स्कूल का डर कम करने, उनमें सकारात्मकता जगाने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किया गया एक अनूठा प्रयास है।

Address

JANSATH Road KHATAULI
Khatauli

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ram Public School Khatauli - SRPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri Ram Public School Khatauli - SRPS:

Shortcuts

Share