16/10/2020
🙏 #विनम्र_निवेदन : इस पोस्ट में कुछ नया नहीं है, न ही इस पोस्ट का मकसद इसी वर्ष के किसी छात्र विशेष को Target करना है, हर साल यही हो रहा है, लेकिन इस साल तो हद ही हो गयी...
कृपया इसे किसी राजनीतिक या अन्य प्रकार के सामाजिक चश्मे से न देखें 🙏
यह दिन रात मेहनत कर रहे एक भ्रमित छात्र की वेदना है। कंफ्यूसिया गया है बेचारा पढ़ने वाला बच्चा..
कोचिंग संस्थानों ने शिक्षा की जगह बेवकूफ बनाने का धंधा खोल लिया है।
🤔अब क्या में टॉपर बनने के लिए हमें एक संस्थान में 2 साल पढ़ने के साथ
+
दो अन्य संस्थानों का study material, correspondence course, Distance Learning
+
एक संस्थान का 30 days Crash Course
+
कई Publications की Theory & Exercise Books
+
दक्षिण के एक संस्थान के Online Test + Online Doubt Classes
+
एक और संस्थान Pathfinder के video lecture भी देखने पड़ेंगे ???
+
देश भर के 7 कोचिंग संस्थानों के गुरूजनो का मार्गदर्शन
+
और भी न जाने क्या क्या करना होगा जो अगले कुछ दिनों में हमें दिखाया जाएगा
दिन में सिर्फ 24 घंटे होते हैं साहब 😢
===========
For Example:
===========
◆It's a sad state of affairs that different coaching institutes are shamelessly claiming AIR-1 for
◆Full credits, praise & congratulations to the brilliant student who deserves his achievement 👍
◆But so far, SIX different videos are posted as testimonials by SIX different institutes in which the same topper is speaking and giving credits to the institute for his selection
1️⃣Gravity Coaching
https://youtu.be/NDzPHv5jcJE
2️⃣Allen Kota
https://youtu.be/8VqBzteOdQY
3️⃣Aakash
https://youtu.be/5agYnWzTUm0
4️⃣Eatoos
https://youtu.be/nDbaf1isDJI
5️⃣ Pathfinder
https://youtu.be/uVV5IgqqL0o
6️⃣ Sri Chaitanya
https://www.facebook.com/SriChaitanyaEducationalSM/videos/672081230413783/
7️⃣ ? 8️⃣? 9️⃣? 🔟?
God Knows how many more to come by tomorrow... 😡
========================
Toppers are Role Models of so many innocent students burning midnight oil in order to convert the dream sold to them into reality
At least they should not misguide the students who regard them as their Hero..
●मेधावी छात्रों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को जैसे लालचियों का ग्रहण लग गया है।
मेरे भारत का एक ऐसा संभावित डॉक्टर जो भविष्य में दुनिया भर में हमारा नाम रोशन करता, चिकित्सा विज्ञान में कोई नया इतिहास रचता.. कोचिंग माफिया द्वारा बिछाए लालच के काले जाल में फंस गया।
छात्र की गलती नहीं है, एक मासूम और होनहार छात्र धंधे की जलसाज़ियो को नहीं समझता, हो सकता है कि साधारण घर में रहने वाले अभिभावक भी किसी मजबूरी के कारण बहक गए हों।
लेकिन सरकार क्या कर रही है ? विज्ञापनों की गुणवत्ता और विश्वसनियता की जांच क्यों नहीं हो रही?
क्यों नही सरकार खुद ही प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के All India Toppers पर एक मोटी रकम का इनाम रख देती??
अगर अपनी मेडिकल शिक्षा यात्रा प्रारम्भ करने से पहले ही भविष्य के संभावित सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक अर्थ बल के समक्ष ऐसे नतमस्तक हो जाएंगे तो कैसे बनेगा मेरे सपनों का भारत ??
एक बार पुनः सभी को अपनी सफलता के लिए हृदय से बधाई..
पर यह जश्न फीका सा लग रहा है...
लगता है, कुछ अनमोल था.. जो अनमोल रहा नही...