Aisect Computer Centre , Manendragarh

Aisect Computer Centre , Manendragarh Started at 1994. Korea & Anuppur District's Established First Authorized Study Center. AISECT EDUCATION CENTER Manendragarh District.

03/05/2026

is the most trusted computer centre in your area that works for your employment and provides you with the right guidance.
आपके रोजगार के लिए कार्य करने वाला और सही दिशा निर्देश प्रदान करने वाला आपके क्षेत्र का सबसे भरोसेमंद कंप्यूटर सेंटर आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर।

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सिक्योरिटी और उद्यमिता के स्पेशल क्लास की मीडिया कवरेज।Media coverage of spec...
02/04/2026

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सिक्योरिटी और उद्यमिता के स्पेशल क्लास की मीडिया कवरेज।
Media coverage of special classes on Cyber ​​Security and Entrepreneurship at Aisect Education Centre Manendragarh

    आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सिक्योरिटी एवं उद्यमिता की विशेष कक्षाएं ________________________________...
01/04/2026


आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सिक्योरिटी एवं उद्यमिता की विशेष कक्षाएं
____________________________________

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम तथा उद्यमिता की विशेष कक्षाएं उपलब्ध करवायी गयी जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर में अंबिकापुर से आए सरगुजा साइबर सेल के हेड भोजराज पासवान और बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग के संचालक रविंद्र यादव का आगमन हुआ जहाँ आईसेक्ट के संचालक संजीव सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया गया तथा आईसेक्ट के सभी विद्यार्थियों द्वारा अतिथि शिक्षकों का तालियों से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संचालक संजीव सिंह द्वारा विद्यार्थियों से दोनों अतिथियों के परिचय कराने से हुआ तत्पश्चात ‌अंबिकापुर से आए सरगुजा साइबर सेल के हेड भोजराज पासवान द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम क्या होता है कैसे लोग साइबर ठग का शिकार बनते हैं कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को फंसाया जाता है और फिर उनका फायदा उठाया जाता है और पीड़ित से मोटी रकम की मांग की जाती है किस प्रकार युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से दोस्ती कर अपनी निजी फोटो और जानकारी साझा करके फंसते हैं और बाद में उनके पास कोई चारा नहीं बचता। उन्होंने बताया इसलिए हमें किसी अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहिए लोग अक्सर किसी ना किसी लुभावने लालच में ऐसा करते हैं। उसके बाद उन्होंने से साइबर ठग से बचने के उपाय बताए एवं हमें कौन से सेटिंग अपने फोन में ऑन और कौन से सेटिंग ऑफ रखने चाहिए तथा किसी भी एप को कितने परमिशन देने चाहिए और कुछ स्पेशल नंबर विद्यार्थियों से साझा किए जिससे साइबर ठगी से बचा जा सके।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग के संचालक रविंद्र यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि किसी भी बिजनेस की नीव है आपका व्यवहार और आपकी ईमानदारी जिससे आपको लोगों का भरोसा मिलता है ग्राहकों का भरोसा ही आपके बिजनेस को आगे बढ़ाता है। उन्होंने बताया किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए और समझना चाहिए कि यहां कैसे फायदा या नुकसान होता है इसमें मार्जिन कितनी है अच्छी तरह जानकारी इकठ्ठा करने के बाद ही अपना उद्योग या बिजनेस शुरू करें और अधिक अनुभव के लिए जिस क्षेत्र में आप बिजनेस करना चाहते हैं पहले वहां काम करें नौकरी करें अनुभव इकट्ठा करें उसके बाद एकाग्र हो कर अपना कोई बिजनेस या उद्योग की शुरुआत पूरी लगन और मेहनत से करें ऐसा करने से आप अवश्य सफल होंगे। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में
आईसेक्ट मनेन्द्रगढ़ के संचालक संजीव सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा किस प्रकार हमारे दोनों अतिथि शिक्षक ये अपने लगन और मेहनत से आज इस मुकाम पर हैं एक सरगुजा संभाग पुलिस विभाग में साइबर सेल हेड हैं दूसरे बनारस के प्रसिद्ध किसान डेरी उद्योग चला रहे हैं और ये ऐसा इस लिए कर पाए क्योंकि इन्होंने अपना कार्य क्षेत्र और अपनी क्षमता को पहचान और सही दिशा में मेहनत करी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा आपके अंदर असीमित क्षमता भरी पड़ी है और दुनियां में अवसर भी बहुत हैं आप अपने कार्यक्षेत्र को पहचाने सही दिशा मे मेहनत करें फिर आप भी छोटे गाँव और शहर से निकल कर बड़ा नाम कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल सिंह द्वारा किया गया तथा स्वाति सिंह, अंजना मौर्य, पूर्णिमा, इशिता सिंह, क्षितिज खरे, नैना केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा सीनियर स्टूडेंट्स आयुष नाविक, शाश्वत पाण्डेय एवं भास्कर श्रीवास का योगदान सराहनीय रहा।

19/03/2026



  आप सभी सादर आमंत्रित हैं
22/01/2026


आप सभी सादर आमंत्रित हैं

20/10/2025

18/10/2025

  TEACHER'S DAY CELEBRATION IN
09/09/2025


TEACHER'S DAY CELEBRATION IN

Independence Day 2025🇮🇳 celebration in   Manendragarh.
15/08/2025

Independence Day 2025🇮🇳 celebration in Manendragarh.

Address

Near Bus Stand
Manendragarh
497442

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Telephone

+919300263243

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aisect Computer Centre , Manendragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Aisect Computer Centre , Manendragarh:

Share