15/08/2026
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्या भारती उत्तराखंड के माननीय संगठन मंत्री श्री सुनील जी भाई साहब ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के पूर्व छात्र अमर शहीद सिपाही रोहिताश्व सिंह बिष्ट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।
विद्यालय के भैया बहनों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिथौरागढ़ के विभाग प्रचारक श्रीमान वतन जी भाई साहब ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भैया बहनों का आवाह्न किया कि वे समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय पर प्रबंध समिति के प्रबंधक एडवोकेट गंगा सिंह बाफिला, प्रोफेसर बी एस गोबाड़ी, श्री देवकीनंदन जोशी, श्री जितेंद्र सिंह बिष्ट जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिथौरागढ़ के जिला प्रचारक श्री ऋषभ जी भाई साहब, नगर प्रचारक यशपाल जी, सह विभाग कार्यवाह मनीष जी, नगर कार्यवाह जगदीश जी, अभिभावक मातृशक्ति, छात्र-छात्राएं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Vidya Bharti Uttarakhand
Vidya Bharati Alumni - Purv Chatra
Abvp Pithoragarh
Nagar Nigam Pithoragarh