04/10/2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने की मंदिरों की साफ-सफाई
राव सोहन लाल पीजी कॉलेज, नीमराना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने नीमराना नगर पालिका क्षेत्र स्थित शिव मंदिर एवं जीण माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।