Indian Institute of Heritage

Indian Institute of Heritage Official page of the Indian Institute of Heritage, (Deemed to be University)

Official page of the Indian Institute of Heritage, Deemed to be University, Ministry of Culture, Govt of India.

भारतीय विरासत संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजितभारतीय विरासत संस्थान में 15 अगस्त 2026 को...
15/08/2026

भारतीय विरासत संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित
भारतीय विरासत संस्थान में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में संस्थान की समकुलपति एवं कुलसचिव, प्रो. (डॉ.) मानवी सेठ, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. सतीश पाण्डेय, प्रो. एमेरिटस कला इतिहास, प्रो. डॉ. अनूपा पाण्डे, विभागाध्यक्ष कला इतिहास, डॉ. सविता कुमारी, सहायक प्रोफेसर, संग्रहालय विज्ञान डॉ. जूही सादिया सहित संस्थान के सभी संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती माल्विका जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओ. एन. चौबे, सलाहकार, (पुस्तकालय) द्वारा किया गया। डॉ. सच्चिदानंद जोशी, कुलपति भारतीय विरासत संस्थान ने सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा भारतीय कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होने स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए तथा देश की गौरवशाली परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने और भारतीय विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए
समारोह के अंत में संस्थान के सभी सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा भारत की समृद्ध कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

भारतीय विरासत संस्थान द्वारा भव्य झंडा यात्रास्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 9 से 17 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रमों की श्...
14/08/2026

भारतीय विरासत संस्थान द्वारा भव्य झंडा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 9 से 17 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज 14 अगस्त 2026 को भारतीय विरासत संस्थान द्वारा भव्य झंडा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा डॉ. सच्चिदानन्द जोशी, कुलपति, भारतीय विरासत संस्थान के निर्देशन में तथा डॉ. ओ.एन. चौबे, सलाहकार, पुस्तकालय के संचालन में आयोजित की गई।
इस झंडा यात्रा में संस्थान के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, कला संरक्षण विभाग, विशेष कार्याधिकारी, तथा संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।

हर घर तिरंगा | वन्दे मातरम् भारत सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भारतीय व...
13/08/2026

हर घर तिरंगा | वन्दे मातरम्
भारत सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भारतीय विरासत संस्थान में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।
यह आयोजन संस्थान के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से संस्थान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
भारतीय विरासत संस्थान परिवार ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

12/08/2026
12/08/2026
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पेंटिंग एवं  प्रदर्शनी का आयोजनभारतीय विरासत संस्थान में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत...
12/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पेंटिंग एवं प्रदर्शनी का आयोजन
भारतीय विरासत संस्थान में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पेंटिंग एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी के निर्देशन में किया गया।
अभियान के अंतर्गत संस्थान के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संस्थान के कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
इसी क्रम में भारतीय विरासत संस्थान में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे के गौरव, राष्ट्रीय पहचान और देशभक्ति की भावना को रचनात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से संस्थान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
भारतीय विरासत संस्थान परिवार ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

"Extremely proud to have been a part of the 'Har Ghar Tiranga' Bike Rally this morning at Bharat Mandapam! 🇮🇳 Riding wit...
12/08/2026

"Extremely proud to have been a part of the 'Har Ghar Tiranga' Bike Rally this morning at Bharat Mandapam! 🇮🇳 Riding with the tricolor in hand for our Independence Day celebrations was a truly goosebump-inducing experience. Our hearts are full of pride today! Jai Hind! 🏍️💨 "

12/08/2026
11/08/2026

जिस ‘वन्दे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाई, उसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर आइए देश के प्रति अपना सम्मान और गर्व तिरंगे के साथ व्यक्त करें।

9–17 अगस्त |

11/08/2026

Join the nation in celebrating the biggest festival of our pride, unity & freedom-
! From 9-17 August, hoist at home & pay tribute to the spirit of Vande
Mataram. Do upload selfies with Tiranga on harghartiranga.com

Address

Indian Institute Of Heritage, A-19, A Block, Institutional Area, Sector 62
Noida
201309

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Institute of Heritage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share