28/07/2025
*जैव रसायन शास्त्र विभाग में प्रकृति संरक्षण दिवस का आयोजन*
पटना विश्वविद्यालय के जैव रसायन शास्त्र (बायोकेमिस्ट्री) विभाग में दिनांक 28 जुलाई (दिन सोमवार) को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार के नेतृत्व में विभाग के शिक्षक डॉक्टर आशीष कुमार सिंह, डॉक्टर व्योमेश विभव, डॉक्टर सुनीता यादव, डॉक्टर आमिर सोहेल तथा डॉक्टर सुमन कुमारी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा चिड़ियाँ संरक्षण हेतु अवशिष्ट पदार्थों से हस्त निर्मित घोंसले तथा पानी के प्याले विभाग में अलग अलग जगह लगाए गए। इसके बाद सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण, जल एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर मनोज कुमार, मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर अतुल आदित्य पाण्डेय, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर परिमल कुमार खान, पुटा के अध्यक्ष प्रोफेसर अभय कुमार, पटना साइंस कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार, रसायन शास्त्र के शिक्षक डॉक्टर दिलीप वर्मा तथा डॉक्टर अपर्णा शुक्ला एवं जंतु विज्ञान के शिक्षक डॉक्टर गजेंद्र कुमार आजाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी ने भी वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विभाग के कर्मचारीगण श्री रविन्द्र प्रसाद, श्री चंदन कुमार तथा श्रीमती इशरत खातून ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई।