08/09/2026
शिक्षा विषय के स्नातकोत्तर कोर्स (M.A. Education) के सिलेबस का निर्माण
------------------------------------------
राज्यपाल सचिवालय, पटना के निमंत्रण (पत्र संख्या BSU-44/2026-1778/(GS(1) Dated 19/08/2026 एवं पत्र संख्या BSU-44/2026-1864/(GS(1) Dated 25/08/2026 ) पर बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने 01 सितंबर 2026 से 08 सितंबर 2026 तक (द्वितीय चरण) दो वर्षीय स्नातकोत्तर (Master Degree) कोर्स के द्वितीय वर्ष (03rd एवं 04th सेमेस्टर) एवं एक वर्षीय स्नातकोत्तर कोर्स के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर का बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए एक-रूप सिलेबस तैयार किया। शिक्षा विषय के स्नातकोत्तर कोर्स (M.A. Education) के सिलेबस तैयार करने वाली टीम का नेतृत्व संकायाध्यक्ष, शिक्षा संकाय, पटना विश्वविद्यालय एवं प्राचार्य, पटना ट्रेनिंग कॉलेज डॉ. मो. वासे ज़फ़र ने किया। उनके कुशल नेतृत्व में विषय विशेषज्ञों की टीम ने 08 सितंबर 2026 को सिलेबस तैयार कर लोकभवन के अधिकारियों के हवाले किया। टीम के सदस्य थे (बाएं से): डॉ. रानी कुमारी (व्याख्याता, विमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, पटना), डॉ. दीप नारायण कुमार (व्याख्याता, पटना ट्रेनिंग कॉलेज), डॉ. मो. वासे ज़फ़र, डॉ. मुक्ता मणि (व्याख्याता, शिक्षा विभाग, पटना विश्वविद्यालय), एवं डॉ. ममता कुमारी (व्याख्याता, विमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय। ज्ञातव्य हो कि दो वर्षीय स्नातकोत्तर (Master Degree) कोर्स के प्रथम वर्ष का सिलेबस कार्यक्रम के पहले दौर (12.06.2026 से 14.06.2026) में तैयार किया जा चुका है।