L.S.M Pithoragarh Campus Information

L.S.M Pithoragarh Campus Information Educational purposes
Official page

आज 29 मई 2025 को पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा अधिकारी डॉ देवेंद...
29/05/2025

आज 29 मई 2025 को पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने सायं कालीन परीक्षा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने एलएसएम परिसर के मुख्य हॉल की परीक्षाओं का जायजा लिया। कंप्यूटर रूम जाकर सीसीटीवी की स्थिति व परीक्षा से संबंधित अन्य तथ्यों के बारे में केंद्राधीक्षक से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की बैठक व्यवस्था, कदाचार मुक्त परीक्षा की स्थिति देख पर्यवेक्षक ने परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ राकेश वर्मा की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। पर्यवेक्षक ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में लेने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ चारु चंद्र पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

अर्जुन सिंह जगेड़ा को मिली पीएचडी की उपाधि, जताया हर्षपिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बी0एड0के वरिष्ठ सहायक प्रा...
19/05/2025

अर्जुन सिंह जगेड़ा को मिली पीएचडी की उपाधि, जताया हर्ष

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बी0एड0के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक अर्जुन सिंह जगेड़ा को शिक्षाशास्त्र विषय में कुमाऊं विश्विविद्यालय नैनीताल द्वारा पी- एच0 डी0 (डॉक्टरेट) की उपाधि सोमवार को प्रदान की गई। इनके शोध का विषय उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के सरकारी तथा गैर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत किशोर-किशोरियों की शैक्षिक निष्पत्ति, अभिभावकों की शिक्षा, सामाजिक आर्थिक स्तर तथा गृह वातावरण के मध्य अतः संबंधों का अध्ययन था। इन्होंने अपने शोध के निष्कर्ष में कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत किशोर-किशोरियों की शैक्षिक निष्पत्ति, अभिभावकों की शिक्षा स्तर तथा गृह वातावरण के मध्य सकारात्मक सह- संबंध होता है। अतः माध्यमिक स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत हैं। यह शोध
कार्य कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एम0बी0 कॉलेज हल्द्वानी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा कांडपाल के निर्देशन में संपन्न किया। इससे पूर्व अर्जुन सिंह जगेड़ा दो विषय से यू०जी०सी० नेट और यू-सेट० की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और विगत दस वर्षों से शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। वर्तमान में वह एल0एस एम0 परिसर पिथौरागढ़ के बीएड विभाग में बतौर अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अर्जुन सिंह जगेड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, साथी प्राध्यापकों और परिवार के सदस्यों को दिया। इस अवसर पर कुमाऊं विश्विविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष और संरक्षक प्रो अतुल जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध विकास समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, प्रो गोपाल नयाल, प्रो शांति नयाल, वैज्ञानिक प्रो युगल जोशी, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक उप्रेती आदि मौजूद रहे। इधर अर्जुन सिंह जगेड़ा को पी-एच0डी0 की उपाधि मिलने पर एलएसएम परिसर के बीएड विभाग प्रभारी डॉ भावना पांडे, डॉ बबिता गुंज्याल, डॉ मनोज जोशी, डॉ अजय पाल सिंह राठौड़, डॉ ममता जोशी, डॉ पूर्णिमा बिष्ट, संस्कृत विभाग की विभा राघव, डॉ गणेश उपाध्याय, एल0एस0एम0 कॉलेज पिथौरागढ़ के पूर्व प्राचार्य प्रो पुष्कर सिंह बिष्ट, शारीरिक विभाग अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें बधाई दी।

आज दिनांक 1 मई को लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में डीएसडब्ल्यू डॉ धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय की ओर से परिसर के दो प्रा...
01/05/2025

आज दिनांक 1 मई को लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में डीएसडब्ल्यू डॉ धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय की ओर से परिसर के दो प्राध्यापकों को उनके हिंदी विषय में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही दोनों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने सभी प्राध्यापकों से दोनों प्राध्यापकों का अनुकरण कर प्रेरणा लेने का आवाहन किया। गौरतलब है कि अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जगत सिंह कथायत एवं हिंदी विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ प्रिया जोशी को अखिल भारतीय साहित्य मंचन हिंदी संस्थान नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मान विद्या भारती सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विलक्षण प्रतिभा, समाज सेवा की भावना, साहित्य सृजन, कला संस्कृति संवर्धन, शिक्षा प्रेदेयों, महनीय शोध कार्य एवं सुदीर्थ हिन्दी सेवा सम्बन्धी राष्ट्र नवनिर्माण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देते हेतु इस संस्थान द्वारा दिया जाता है।
इस मौके पर डॉ हेमंत कुमार, डॉ बबीता गुंज्याल, डॉ प्रतिभा पंत, डॉ इंद्र मोहन पंत, डॉ नीतू गोला,डॉ कुलदीप चंद्र बावाड़ी, डॉ मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। इधर, विद्या भारती सम्मान मिलने पर परिसर निदेशक डॉ हेम चंद पांडे कुलानुशासक डॉ कमलेश कुमार भाकुनी ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।

आज 28 मार्च 25 को लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के बालिका छात्रावास में नए छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ...
28/03/2025

आज 28 मार्च 25 को लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के बालिका छात्रावास में नए छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्व छात्राओं द्वारा किए गए इस आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
शुक्रवार को एलएसएम के गर्ल्स छात्रावास में हुईं फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ पिथौरागढ़ की मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल व डीएसडब्ल्यू डॉ धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना कर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल ने अपने संबोधन में कहा कि
फ्रेशर्स पार्टी एक मजेदार कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य नए छात्रों का मनोरंजन करना है। यह उन्हें नए माहौल में सहज महसूस कराने का एक तरीका है। फ्रेशर्स पार्टी आमतौर पर हमें पुरानी परंपरा से अवगत कराया जाता है। उन्होंने महिला शसक्तीकरण के कई उदाहरण देकर उनसे प्रेरणा लेने की भी बात कही।
वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू व यूजीसी के लर्निंग आउटकम-बेस्ड करिकुलम फ्रेमवर्क (एलओसीएफ) सैन्य विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ डीके उपाध्याय ने विवि की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और उसके उन्नयन करने की पुरजोर वकालत की। इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार जताया।
कार्यक्रम में डॉ पुष्पा पंत जोशी, छात्रावास अधीक्षिका डॉ रुचिता भट्ट, सहायक अधीक्षिका डॉ किरन बिष्ट, डॉ भावना पांडेय, डॉ बबीता गुंज्याल, डॉ कल्पना गुरूरानी, डॉ दीक्षिता पांडेय, डॉ अर्जुन सिंह जगेड़ा, डॉ उपाध्याय, श्रीमती नीलमा उपाध्याय, शेखर चौसली, योगेश जोशी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

बीएड चतुर्थ सेम के प्रशिक्षुओं ने तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर नशा उन्मूलन की जगाई अलखआज द...
24/03/2025

बीएड चतुर्थ सेम के प्रशिक्षुओं ने तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर नशा उन्मूलन की जगाई अलख
आज दिनांक 24 मार्च 2025 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अभियान के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर निदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएड. चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नशा उन्मूलन करने का संकल्प लिया।
सोमवार को यह कार्यक्रम सीईटी कक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं ने तंबाकू के दुष्प्रभाव, उसके कारणों और उन्मूलन पर अपने विचारों को रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से जनजागृति जगाने का प्रयास किया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पिथौरागढ़ की ओर से दीपक बड़ोला व हिमानी जोशी ने कोटपा एक्ट पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित कर नशे के दुष्परिणामों को उजागर किया। विभाग प्रभारी डॉ एसएस मेहता ने सभी आगन्तुकों व प्रशिक्षुओं का आभार जताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम ने पुरस्कृत भी किया।
सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया, जबकि शीर्ष तीन विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. भावना पांडेय, डॉ. बबीता, डॉ. अर्जुन सिंह जगेड़ा, विभाग प्रभारी डॉ. सुरेश सिंह मेहता तथा समस्त प्रशिक्षु मौजूद रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों के नाम:
🥇 प्रथम स्थान: नीलांजली चुफाल एवं नीलम कार्की
🥈 द्वितीय स्थान: ललिता टम्टा एवं किरन
🥉 तृतीय स्थान: तनुजा जोशी,सागर राज एवं अशोक चंद्र उप्रेती

आज 8 मार्च 25 को एलएसएम परिसर के संगीत विभाग की ओर से फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके...
08/03/2025

आज 8 मार्च 25 को एलएसएम परिसर के संगीत विभाग की ओर से फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परिसर निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। इसके बाद सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र- छत्राओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर बधाई दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसडब्ल्यू डॉ धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द और समरसता का त्यौहार है। इसलिए सभी को आपसी वैमनस्य भुलाकर इस उत्सव का भरपूर आंनद उठाना चाहिये। इस अवसर पर संगीत विभाग औऱ बीएड विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। समस्त एलएसएम परिसर के विभिन्न संकाय के छात्र- छात्राओं ने कुमाउँनी, हिंदी और पंजाबी गानों में ठुमके लगाये। इस मौके पर सभी संकाय के प्राध्यापक,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, उपनल कर्मचारी और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

5 मार्च 24 को एलएसएम परिसर के बी.एड विभाग में समान नागरिक संहिता पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रशिक्षुओं ने यूस...
05/03/2025

5 मार्च 24 को एलएसएम परिसर के बी.एड विभाग में समान नागरिक संहिता पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रशिक्षुओं ने यूसीसी कानून पर मंथन किया। प्रशिक्षु अशोक उप्रेती ने कहा कि यूसीसी सभी को एक सामान्य नागरिकता प्रदान करतीं है। जो भारत के सभी नागरिकों पर विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार के संबंध में लागू होती है। ये कानून भारत के नागरिकों पर धर्म और लिंग रुझान के बावजूद लागू होते हैं। वहीं अमित जोशी ने बताया कि यूसीसी पर सबसे पहले गोवा में एक समान पारिवारिक कानून लागू था, जो इस प्रकार के कानून को लागू करने वाला एकमात्र भारतीय राज्य था। जहां समान नागरिक संहिता है और 1954 का विशेष विवाह अधिनियम किसी भी नागरिक को किसी विशेष धार्मिक व्यक्तिगत कानून के दायरे से बाहर शादी करने की अनुमति देता है। इस मौके पर डॉ भावना पांडेय व डॉ सुरेश मेहता ने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर डॉ बबीता गुंज्याल आदि उपस्थित रहे।

*वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान पर आयोजित हुईं गोष्ठी*आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञा...
28/02/2025

*वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान पर आयोजित हुईं गोष्ठी*

आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मण सिंह महर परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से एक गोष्ठी आयोजित की गईं। इस अवसर पर एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ के विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राओं ने विज्ञान विषय में नवोन्मेषी सोच और संधारणीय विकास पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक डा हेम चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है, यह दिन हर भारतीय को गर्व कराने वाला दिन है। इस दिन महान भौतिकशास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरमण का जन्म हुआ था। जिन्होंने भारत को विश्व पटल पर विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाईं। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक विज्ञान संकायाध्यक्ष डा कमलेश भाकुनी जी ने कहा कि ध्वनि व प्रकाश के परावर्तन में वैज्ञानिक सीवी रमण जो अभूतपूर्व काम किया उनके लिए सीवी रमण को 1930 में विश्व का विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबल पुरुस्कार मिला। यहीं नहीं रमण जी को 1954 में भारत रत्न और 1957 में लेनिन सम्मान से भी नवाजा गया है। जंतु। विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा० राकेश वर्मा ने कहा कि भौतिकीय में 28 फरवरी 1928 के दिन उनके द्वारा दिये गए रमन प्रभाव के कारण रमण जी के योगदान की वजह से 28 फरवरी 2018 से प्रत्येक साल विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर डा अंकिता जोशी, डॉ गरिमा पुनेठा, डा काल्पना गुरुरानी, डा अमिष महर, डॉ चंदन जीना, डॉ अजय कुमार, डॉ शिखा बोरा, डॉ पूजा पंत, डॉ गरिमा तिवारी, डॉ नितिन सजवाण, डॉ दानी, डॉ विभूति, डॉ विनीता कुमारी, डॉ सुरेश मेहता, डॉ गीतांजली मिश्रा,डॉ तनुश्री धौंडियाल, डॉ अंजलि कोरंगा आदि मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी चतुर्थ सेम के सागर सिंह बिष्ट, द्वितीय स्थान पर बीएससी सेकंड सेम के मिर्दुल वल्दिया, तृतीय स्थान पर बीएससी चतुर्थ सेम की दीपशिखा रहीं। वहीं एमएससी की दो छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जो वंदना अवस्थी व रिंकी पुनेठा को मिला।

22/02/2025
लक्ष्मण सिंह महर कैंपस का सचिव(उच्च शिक्षा) रंजीत सिन्हा ने किया निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय ने...
07/01/2025

लक्ष्मण सिंह महर कैंपस का सचिव(उच्च शिक्षा) रंजीत सिन्हा ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय ने मास्टर प्लान की दी जानकारी
आज 7 दिसम्बर 2024 को लक्ष्मण सिंह महर परिसर में
श्री रंजीत सिन्हा (सचिव,उच्च शिक्षा) ने निर्माणधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के प्रशासनिक भवन, छात्रावास, बीबीए, क्रीड़ा मैदान, प्रयोगशाला, परीक्षा भवन समेत शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही इस दौरान परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापकों व प्रशासनिक अधिकारियों की समस्याओं को सुनकर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आवाह्न भी किया।
बैठक से पहले परिसर निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद निदेशक महोदय ने परिसर के संरचनात्मक स्वरूप, वित्तीय एवं जनसंसाधनों की स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशाशनिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही परिसर के मास्टर प्लान के बारे में जानकारी भी दी।
सचिव उच्च शिक्षा ने बैठक के दौरान परिसर को एसएसजे विश्वविधालय का सर्वश्रेष्ठ कैंपस के रूप में स्थापित करने की अपील की । उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शिक्षा के उन्नयन के लिए किसी भी प्रकार का धनाभाव नहीं है, इसलिये समय पर प्रपोजल बनाकर भेजें जाय। उन्होंने कहा कि शिक्षा को कौशल आधारित व रोजगार परक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने होंगे। तभी नई शिक्षा नीति के निर्माण की अवधारणा सार्थक होगी।
सचिव महोदय ने निर्माणधीन कार्यों के निरीक्षण के दौरान सीमेंट, सरिया, टाइल्स की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना बरतने के निर्देश भी मंडी परिषद के डीजीएम केदार सिंह बृजवाल को दिए।
इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव के साथ डॉ दीपक पांडे (असिस्टेंट डायरेक्टर उच्चशिक्षा) डॉ शैलेन्द्र सिंह (नोडल उच्चशिक्षा)श्री मुकेश पांडेय, जॉइंट सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड), सचिन शर्मा, तकनीकी शिक्षा) मौजूद रहे। परिसर के सैन्य विज्ञान, बीबीए, खेल विभाग, जंतु विभाग, भौतिकी विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, बीएड विभाग व आईटी लेब आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधनों से युक्त करने, सूचना प्रोद्योगिकी का प्रयोग करने, भवनों के रखरखाव व जीर्णोद्धार संबंधी निर्देश दिए।
इस दौरान परिसर के डीएसडब्ल्यू डॉ डीके उपाध्याय, डॉ कमलेश भाकुनी

विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों के परीक्षा  परिणाम घोषित कियेसोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत बनाये गये परीक्षा क...
03/01/2025

विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किये

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत बनाये गये परीक्षा केंद्रों में परीक्षाओं का संचालन हो रहा है। प्रातःकालीन एवं अपराह्न सत्र में सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हैं। इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य भी संचालित हो रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि कंप्यूटर विज्ञान, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सांख्यिकी और वानिकी विषयों में तृतीय सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन केंद्र में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है। विश्वविद्यालय ने प्राथमिकता के साथ परीक्षा परिणामों को घोषित करना शुरू किया है। इसी क्रम में आज कई विषयों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

Address

Pithoragarh
262502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when L.S.M Pithoragarh Campus Information posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share