19/02/2026
महाविद्यालय में संचालित ईको-क्लब के द्वारा आयोजित “पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2025-26” के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में गठित ईको-क्लब के द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में छात्रों और समुदायों को जागरूक कर पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली (टिकाऊ जीवन) अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कचरा कम करने और सकारात्मक पर्यावरणीय बदलाव के लिए सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करने के उद्देश्य से “सतत जीवन शैली- कार्यशाला, प्रतियोगिता और प्रदर्शनी” विषय पर एक तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया |
उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के ईको-क्लब के प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के संयोजन में, मुख्य अतिथि श्री शिवम् रमन, अभियंता, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विशिष्ट अतिथि श्री सीताराम पनिका कृषि विस्तार अधिकारी, जिला सिंगरौली, श्री इरफ़ान जी पर्यावरण संरक्षण एवं जल संबर्धन, श्री प्रेम लाल शाह सांख्यिकी विभाग का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मंगल नाथ तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा में धुप दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम उद्देश्यों के साथ छात्रों में स्थानीय पर्यावरणीय मुद्दों, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक उपयोग पर रोकथाम, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की समझ विकसित करना और अपने जीवन में उतारने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी | कार्यक्रम के स्वागत भाषण में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों स्टाफ और विद्यार्थियों के स्वागत के साथ साथ कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा और मिशन के प्रमुख उद्देश्य जैसे बच्चों/युवाओं को पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर संवेदनशील बनाना और उन्हें कार्यशालाओं, परियोजनाओं, प्रदर्शनियों, अभियानों, प्रतियोगिताओं, प्रकृति शिविरों, ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यक्रमों आदि जैसी विभिन्न शैक्षणिक पहलों के माध्यम से स्थायी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया |
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मंगल नाथ तिवारी के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण, संतुलित जीवन और विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के लिए इको क्लब छात्रों के बीच पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इन क्लबों का उद्देश्य स्थायी जीवन के लिए आवश्यक मूल्यों और व्यवहारों को स्थापित करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अनुराग सिंह के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में सभी संकाय के विद्यार्थी गण और प्राध्यापक अनुशासन अधिकारी डॉ. के.पी. तिवारी, एन.एस.एस. अधिकारी डॉ गिरीश चतुर्वेदी, परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. साजेंद्र कुमार वर्मा, प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. कमलेश पाल, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ. सालेहा अख्तर, श्री मती मनीषा पटेल, डॉ लालमणि तिवारी, श्री राजेश शर्मा, श्री रामलगन बसोर की उपस्थित और सहयोग प्रार्थनीय रही |