Shri Radha Krishna goenka college sitamarhi

  • Home
  • Shri Radha Krishna goenka college sitamarhi
Call Website Contact the university

Shri Radha Krishna goenka college sitamarhi Bihar University स्नातक, BBA, BCA, CCA तथा 10+2th तक का एकैडमिक सूचना देनेवाला जिला का पहला FB पेज।। Official page Srkg college

मंगलवार को सीतामढ़ी नगर स्थित श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय में प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में 'स्टूडेंट सह...
26/08/2026

मंगलवार को सीतामढ़ी नगर स्थित श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय में प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में 'स्टूडेंट सहयोग पोर्टल' के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सहयोग के लिए *विद्यार्थी सहयोग शिविर* कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के दिनकर सभागार में किया गया। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत,सुझाव और मांग रख सकते हैं। इसके अधिक जानकारी के लिए बिहार सरकार के द्वारा टौल फ्री नंबर 1100 जारी किया गया है। इस मौके पर बिहार के पूर्व डी. जी. पी.,आई.पी.एस. श्री आलोक राज ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि 'चरित्र और नैतिक मूल्य ही व्यक्तित्व के आधार स्तंभ होते हैं। इंसान को कुछ और बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। छात्रों को अपने पेशे और कैरियर के प्रति ईमानदार और आत्म-सम्मान रखने वाला बनने का प्रयत्न करना चाहिए। हमारी सेवा में राष्ट्र और राष्ट्रीयता ही हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए।'
प्रधानाचार्य महोदय ने सभी आगत अतिथियों को शौल ओढा कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवप्रोन्नत आई.पी.एस.आशीष आनंद, एस.डी.एम. आनंद कुमार तथा कार्य पालक दंडाधिकारी श्री शुभाष कुमार ने अपने मौलिक विचारों से छात्र- छात्राओं को लाभान्वित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' की नोडल पदाधिकारी डाॅ. बबिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के विद्वान शिक्षक डाॅ. जगजीवन प्रसाद, प्रो. अमृतलाल, डाॅ. राकेश कुमार, मो. सनाउल्लाह, डाॅ. उमेश कुमार शर्मा, डाॅ. ज्योति सुल्तानिया, प्रो. कंचन कुमारी, डाॅ. रानी कुमारी, डाॅ. रमण कुमार, डाॅ. मिथिलेश कुमार मांझी, डाॅ. सुबोध झा, डाॅ. मुकेश कुमार के साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी श्री निखिल गोयनका, श्री संजय शर्मा, श्री सुन्दरम आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

25/08/2026

Address

Bata Gali Road Sitamarhi

843301

Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Telephone

+919279313201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Radha Krishna goenka college sitamarhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri Radha Krishna goenka college sitamarhi:

Shortcuts

  • Want your university to be the top-listed university?

Share