Hindu College of Education

Hindu College of Education Grant-in College of Education in Sonipat, Haryana

DCRUST द्वारा आयोजित “Rhythm” कार्यक्रम में हिंदू शिक्षण महाविद्यालय, सोनीपत के छात्रों की प्रतिभागिताDCRUST के सौजन्य स...
18/11/2025

DCRUST द्वारा आयोजित “Rhythm” कार्यक्रम में हिंदू शिक्षण महाविद्यालय, सोनीपत के छात्रों की प्रतिभागिता

DCRUST के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम “Rhythm” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू शिक्षण महाविद्यालय, सोनीपत के छात्रों ने बड़े उत्साह, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस उत्सव का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था।
बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने रंगोली प्रतियोगिता में रंगों और प्राकृतिक सामग्री से आकर्षक व कलात्मक डिज़ाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों ने अपशिष्ट सामग्री का सुंदर और उपयोगी वस्तुओं में रूपांतरण किया। इस गतिविधि ने पर्यावरण संरक्षण और नवाचार दोनों का संदेश प्रसारित किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रा शिवानी ने अपनी भावनाओं, चिंतन और अभिव्यक्ति को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने विभिन्न सामयिक विषयों पर तार्किक और संतुलित तर्क प्रस्तुत किए। उनकी वक्तृत्व कला, शोध क्षमता और संवाद कौशल स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आए। क्विज़ में छात्रों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, साहित्य, खेल एवं विज्ञान से जुड़े प्रश्नों का त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी टीम भावना और निर्णय क्षमता अत्यंत सराहनीय रही।
कोलाज मेकिंग में श्वेता ने विभिन्न चित्रों, कटिंग्स और रंगीन सामग्री का उपयोग कर विषय–आधारित आकर्षक कोलाज तैयार किए। उनकी रचनात्मक दृष्टि और विषय की समझ विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वक्तृत्व कला (Elocution) में स्पष्ट उच्चारण, संतुलित भाषा और मजबूत विषय-वस्तु के साथ हृषित ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। उनकी अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास दर्शनीय रहा। कार्यक्रम का सबसे जीवंत और ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम रैप बैटल रहा जिसमें हृषित ने अपनी रचनात्मक लाइनों, रिदम और प्रस्तुति कौशल से मंच पर उमंग भर दी।
सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ इतिशा जी के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कालेज प्राचार्या डॉ सोनिया आनंद जी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर आत्मविश्वास, नेतृत्व, रचनात्मकता, टीम भावना और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करते हैं।

07/11/2025

Vandematram ❤️

भारतीय राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू शिक्षण महाविद्यालय सोनीपत में माननीय प्रधानमं...
07/11/2025

भारतीय राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू शिक्षण महाविद्यालय सोनीपत में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति का उल्लासपूर्ण वातावरण था। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम् रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है। राष्‍ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है।इस साल ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 साल पूरे हो रहे हैं। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्‍मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात् प्राचार्या डॉ सोनिया आनंद जी ने संक्षेप में इस आयोजन का उद्देश्य बताया और सभी को इस ऐतिहासिक अवसर का महत्व समझाया।
लाइव सत्र की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने “वंदे मातरम्” को भारत की आत्मा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा बना। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास, नवाचार, स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दें।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय एकता, गौरव और स्वाभिमान की भावना का प्रतिनिधित्व करता है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास और इसकी सांस्कृतिक धरोहर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया और शिक्षा, अनुशासन तथा सेवा भाव को जीवन का आधार बताया।वंदे मातरम् मातृभूमि के प्रति समर्पण, सम्मान और त्याग की भावना का अमर प्रतीक है। यह लाइव सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के विचारों ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच की भावना को और सशक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को दीपावली के उपलक्ष्य में 'दीपोत्सव दीवाली मेला 2025' का आयोजन क...
16/10/2025

हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को दीपावली के उपलक्ष्य में 'दीपोत्सव दीवाली मेला 2025' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि विशेष के रूप में उप -अध्यक्ष श्री राजेश मितल जी,कोषाध्यक्ष श्री जयकवार जैन जी गर्वनिंग बॉडी और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री रवि नंदन जी , श्री अशोक गोयल जी, श्री रामनिवास जैन जी, श्री विनय कंसल जी, श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी, श्री रमेश अग्रवाल जी, डॉ प्रज्ञा अग्रवाल जी, डॉ सुनीता गुप्ता जी, डॉ डी.पी. सिंह जी, डॉ शिवानी ठाकुर जी, श्री नरेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे।भारतीय परंपरा में त्योहारों का बहुत महत्व है। ये हमारी संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।दिवाली मेले के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता, क्रय-विक्रय कौशल, आत्मविश्वास को विकसित करने के साथ ही उन्हें भारतीय परंपरा व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।दिवाली का दीपक सिर्फ मिट्टी का नहीं होता, वह ज्ञान, सत्य, और आशा का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि चाहे अंधेरा कितना भी गहरा हो, एक छोटा-सा दीप भी उसे दूर कर सकता है। कॉलेज प्रांगण में विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए जिसमेंं आकर्षक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन और दिवाली सजावट का सामान मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ सोनिया आनंद जी ने कहा देश की सांस्कृतिक धरोहर अत्यंत प्राचीन व विश्व प्रसिद्ध है, इसे संजोकर रखना हम सबका दायित्व है।ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय कला, परंपरा, शिल्प व संस्कृति से परिचित कराते हैं।आज के इस कार्यक्रम में बच्चों ने जिस उत्साह, सृजनशीलता और संस्कृति का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। खाद्य स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों की पाक कला व स्वाद कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों से लेकर आधुनिक फास्ट फूड तक स्वयं तैयार करके बेचे।दिवाली बाजार में विद्यार्थियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने खरीदारी व स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। डॉ इतिशा जी के संयोजन में समस्त स्टाफ के सहयोग से दिवाली मेला कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

🎉🎉
14/10/2025

🎉🎉

सनातन धर्म में करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है । इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियाँ पति ...
09/10/2025

सनातन धर्म में करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है । इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियाँ पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सौभाग्य प्राप्ति की कामना के साथ व्रत रखती है। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है।मेहंदी सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय प्रांगण में करवा चौथ के शुभ अवसर पर 9 अक्टूबर 2025 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों तथा रचनात्मक कला के प्रति रुचि जागृत करना था।बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिला शिक्षकों और छात्राओं के हाथों पर करवा चौथ की थीम पर आधारित चाँद, थाली, जोड़े और पारंपरिक प्रतीकों से सजे आकर्षक और मनमोहक डिज़ाइनों ने सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में नैन्सी , अंजलि, पूजा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलोनी,चेतना, खुशी और प्रंयिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रितिका और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालेज प्राचार्या डॉ इतिशा जी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में प्रतिभा को उजागर कर सृजनशीलता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देती हैं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

05/10/2025
हिंदू शिक्षण महाविद्यालय,सोनीपत में बी.एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से...
04/10/2025

हिंदू शिक्षण महाविद्यालय,सोनीपत में बी.एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से समावेशित दो दिवसीय टैलेंट शो का आयोजन 3-4 अक्टूबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना और उनकी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर आत्म-अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट,पॉट डेकोरेशन,फेस पेंटिंग,रंगोली,कविता पाठ,डिक्लेमेशन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।सभी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर और उपयोगी वस्तुएँ तैयार कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्रस्तुत मॉडलों ने सभी को प्रभावित किया जिसमें मानसी और सपना संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। साक्षी और मानसी सैनी ने द्वितीय स्थान और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों, कलात्मकता और सौंदर्य-बोध का शानदार प्रदर्शन किया। अंशु और निधि ने प्रथम तथा मोनिका और शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।फेस पेंटिंग में प्रकृति के सौन्दर्य को चेहरे पर उभार कर अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रंगों से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, त्योहारों और एकता के भाव को चित्रित किया। प्रियंका और अंजलि ने प्रथम और चेतना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कविता पाठ में विद्यार्थियों ने भावनाओं को शब्दों में ढालकर मनमोहक प्रस्तुति दी। अभिव्यक्ति शक्ति और वक्तव्य कला से सभी को प्रभावित करते हुए मोनिका ने प्रथम , सृष्टि ने द्वितीय और हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में छात्रों ने 'क्या मीडिया इंसान को अकेला करता है' जैसे सामाजिक, शैक्षिक और प्रेरणादायक विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए।कार्यक्रम का अंतिम चरण सांस्कृतिक रंगों से भरा रहा। नृत्य प्रस्तुतियों ने ऊर्जा और जोश से वातावरण को उत्साहित किया, वहीं मधुर गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।टैलेंट शो का विशेष आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर प्रस्तुत नाटिका रही। इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के साहस, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को भावनात्मक रूप से दर्शाया। दर्शकों ने इस देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति को खड़े होकर सराहा। दूसरी लघुु नाटिका केे माध्यम से देश केे नागरिकों को वोट केे अधिकार की शक्ति से परिचित कराया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सरिता रानी, श्रीमती रितु शर्मा, डॉ निशु,श्रीमती अंजु,डॉ रुचि रानी, डॉ चित्रा देवगन और श्रीमती स्वाति त्यागी जी के द्वारा निभाई गई। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ इतिशा जी के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्या डॉ सोनिया आनंद जी ने कहा कि यह टैलेंट शो विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता,टीम भावना,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का माध्यम है।कार्यक्रम की सफलता में सभी विद्यार्थियों तथा समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Online registration for the regular D.El.Ed course at Hindu College of Education will open soon
26/09/2025

Online registration for the regular D.El.Ed course at Hindu College of Education will open soon

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) एवं शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत (हरियाणा) मे...
19/09/2025

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) एवं शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत (हरियाणा) में 1 से 15 सितम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कॉलेज परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता मुख्य रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों में हर्ष, प्रियंका , ज्योति शर्मा, स्नेहा, निशु, प्रगति, मानसी और हिमांशी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. चित्रा देवगन तथा सदस्य डॉ. रुचि रानी और सुश्री स्वाति ने सभी विद्यार्थियों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने सभी प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों को बधाई दी तथा इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

इस स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने में सफलता मिली।

Address

Shiv Nagar
Sonipat
131001

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+911302246558

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindu College of Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share