Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh

Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh A prime educational institution on the banks of river beas ,located on the foothills of dhauladhar.

Mock Drill on Disaster Management
17/06/2026

Mock Drill on Disaster Management

Mock Drill on Disaster
17/06/2026

Mock Drill on Disaster

16/06/2026
19/05/2026

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के अध्यापकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम में लिया भाग
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क पर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के अध्यापकों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में शिक्षा सचिव श्री राकेश कंवर, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक श्री हरीश कुमार, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम कौशल सहित अनेक शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय मिलकर छात्रों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भनवाल के साथ डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. दिव्या, डॉ. राजेश खरवाल, डॉ. राजीव भंडारी, प्रो वंदना,प्रो. राजीव, प्रो अरविंद कुमार, डॉ अरविंद, प्रो शशि शर्मा, डॉ अरविंद सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

19/05/2026

आज दिनांक 24मार्च 2026 को ठाकुर जगदेव चन्द स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सांख्यिकी के महत्व एवं सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण सहायता योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय थुरल से प्रो कमल चौधरी , डॉ सुनीता सकलानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया और उसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं इस कार्यशाला के समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल, संयोजक डॉ राजेश खरवाल,मुख्य वक्ता प्रो कनिका तथा अन्य समस्त शैक्षिक वर्ग का अभिवादन करते हुए छात्रों को सांख्यिकी विषय के प्रति अवगत करवाया। मुख्य वक्ता प्रो कमल चौधरी जी ने सांख्यिकी विषय के इतिहास और दैनिक जीवन में सांख्यिकी का महत्व को विस्तार से छात्रों के बीच रखा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ राजीव भंडारी जी ने सांख्यिकी और गणित विषय में अंतर्सम्बन्ध को विस्तार से बताया। डॉ सुनीता सकलानी सांख्यिकी को रिसर्च और विज्ञान में महत्व किस संदर्भ में बताया l सांख्यिकी आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवानी दीक्षित अर्पित प्रथम स्थान पर रहे नीलाक्षी स्नेहा और दीक्षा द्वितीय स्थान पर रहे मुस्कान राहुल स्नेहा तृतीय स्थान पर रहेl अंत में इस कार्यशाला के समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल जी ने मुख्य वक्ताओं सहित , कार्यशाला के सह संयोजक डॉ राजेश खरवाल, प्रो मितुल कायस्था, डॉ सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा एवं अन्य समस्त शैक्षिक वर्ग का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रस्तुत किया और छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

19/05/2026

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को ठाकुर जगदेव चन्द स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सांख्यिकी के महत्व एवं सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण सहायता योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से प्रो कनिका उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया और उसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं इस कार्यशाला के समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल, संयोजक डॉ राजेश खरवाल,मुख्य वक्ता प्रो कनिका तथा अन्य समस्त शैक्षिक वर्ग का अभिवादन करते हुए छात्रों को सांख्यिकी विषय के प्रति अवगत करवाया। मुख्य वक्ता प्रो कनिका जी ने सांख्यिकी विषय को विस्तार से छात्रों के बीच रखा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी प्रत्येक मनुष्य के जन्म से आरंभ होकर मृत्यु तक उसके साथ चलती है और सभी प्रकार की गणनाएं इसी से संभव हो पाती हैं। रोजमर्रा के जीवन में जितने भी कार्य किए जाते हैं उन सब में सांख्यिकी का ही प्रयोग किया जा रहा है और बदलते समय के साथ सांख्यिकी में भी गणनाओं का उत्कृष्ट विकास निरंतर प्रगति पर है ।कार्यक्रम के अंत में इस कार्यशाला के समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल जी ने मुख्य अतिथि महोदया, मुख्य वक्ता प्रो कनिका, इस कार्यशाला के संयोजक डॉ राजेश खरवाल, डॉ सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा एवं अन्य समस्त शैक्षिक वर्ग का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रस्तुत किया और छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

19/05/2026

ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 9 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

19/05/2026

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला सुजानपुर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैशन शो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कियाl महाविद्यालय की टीम ने फैशन शो में भारत में विविधता में एकता को मॉडलिंग के माध्यम मंच पर प्रदर्शित किया, जिसमें विभिन्न राज्यों के परिधानों तथा नृत्य के माध्यम से विविधता में एकता को दिखाया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर जी ने टीम की समन्वयक डॉक्टर उमा देवी तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने और महाविद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दी।

19/05/2026

दिनांक 03/03/2026 को एनेबलिंग यूनिट द्वारा दिव्यांग छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरित
ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल कॉलेज, सुजानपुर की एनेबलिंग यूनिट द्वारा प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर तथा उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र ठाकुर बनवाल जी की उपस्थिति में दिव्यांग छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग एवं जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई में सहायता प्रदान करना है। यूनिट द्वारा छात्रों को नोट्स और किताबें वितरित की गईं ताकि वे अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें।
छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। एनेबलिंग यूनिट की समन्वयक प्रोफेसर वंदना सूद, राजीव ठाकुर तथा अन्य सदस्य समय-समय पर दिव्यांग छात्रों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे।
इस पहल के अंतर्गत बीबीए चौथे सेमेस्टर की छात्रा गुलाब शाह, बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल डोगरा तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कामना को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।
यह प्रयास सभी छात्रों को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर शिक्षक से प्रो सुमन शर्मा, प्रोफेसर वंदना, प्रोफेसर राजीव ठाकुर, प्रोफेसर उमा, कार्यालय अधीक्षक श्री रजनीश कुमार, श्री अनिल कुमार ब दिव्यांग छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Address

Sujanpur Tihra
Sujanpur Tihra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh:

Shortcuts

Share