GDC Chinyalisour

GDC Chinyalisour Government Degree College Chinyalisaur established in 2001. Pioneer institute of higher education.

महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण के संबंध में सूचना।
24/05/2025

महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण के संबंध में सूचना।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की चार दिनों तक चलने वाली वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का समापन हुआ।समापन समारोह ...
06/04/2025

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की चार दिनों तक चलने वाली वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो पंकज पंत, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी, विशिष्ट अतिथि श्री रमेश कोहली, प्रधानाचार्य, पी0एम0 श्री आदर्श राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज चिन्यालीसौड़ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी रहे।

छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। बैज अलंकरण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी जी ने स्वागत किया। अंतिम दिन भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। मंच संचालन डॉ कृष्णा डबराल ने किया।

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ विनीत कुमार ने वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 की विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की और खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया।

आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो गौरी सेवक, प्र...
02/04/2025

आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो गौरी सेवक, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कमाद टिहरी गढ़वाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रभात द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र नाथ (राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक विजेता), महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर मार्च पास्ट, खेल शपथ, विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता जितेंद्र नाथ, प्रतिभागी प्रवेश को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र जितेंद्र नाथ ने राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर महा...
14/02/2025

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र जितेंद्र नाथ ने राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा प...
02/01/2025

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र छात्राएं महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी
09/12/2024

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ को NAAC मूल्यांकन में फर्स्ट साइकिल में B ग्रेड प्राप्त हुआ है, यह महाविद्यालय परिवार और...
06/12/2024

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ को NAAC मूल्यांकन में फर्स्ट साइकिल में B ग्रेड प्राप्त हुआ है, यह महाविद्यालय परिवार और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, IQAC समन्वयक, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं की लम्बे समय से की जा रही मेहनत का एक शानदार तोहफा मिला है। इस ग्रेड से संस्थान को एक नई पहचान मिलेगी और आने वाले समय में शिक्षा का एक मजबूत विकल्प बनेगा। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार को, छात्र छात्राओं, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और क्षेत्र के सभी हितधारकों को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार समस्त पूर्व प्राचार्यों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित करता है। निदेशक महोदय के प्रतिनिधि प्रोफेसर पंकज पंत सर जी का महाविद्यालय परिवार विशेष आभार प्रकट करता है, प्रोफेसर गोविंद सिंह रजवार सर, प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव मैम का भी महाविद्यालय परिवार विशेष आभार प्रकट करता है। इसके साथ ही UJVNL चिन्यालीसौड़, UREDA, नगर पालिका चिन्यालीसौड़ का भी महाविद्यालय आभार प्रकट करता है। अंत में समस्त प्रबुद्ध जनों, संस्थाओं का जो इस प्रक्रिया में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप भागीदार रहे, का भी महाविद्यालय परिवार आभार प्रकट करता है।

NAAC पीयर टीम विजिट के दूसरे दिन कार्यालय, छात्र संघ, NSS, रोवर्स रेंजर्स, क्रीड़ा विभाग, महाविद्यालय कैंटीन आदि निरीक्ष...
30/11/2024

NAAC पीयर टीम विजिट के दूसरे दिन कार्यालय, छात्र संघ, NSS, रोवर्स रेंजर्स, क्रीड़ा विभाग, महाविद्यालय कैंटीन आदि निरीक्षण हुआ। अंत में एग्जिट मीटिंग संपन्न हुई जिसमें पीयर टीम विजिट रिपोर्ट प्राचार्य महोदय को सौंपी गई। अंत में टीम के मेंबर, समन्वयक और चेयरमैन ने विजिट के अनुभव साझा कर शुभाशीष दिया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदय और IQAC समन्वयक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस विजिट में उच्च शिक्षा निदेशक महोदय के प्रतिनिधि प्रोफेसर पंत सर को महाविद्यालय परिवार आपके अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित करता है।

NAAC पीयर टीम विजिट के दौरान, विभिन्न विभागों का निरीक्षण, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, व वर्तमान छात्रों के साथ इंटरेक्शन।...
30/11/2024

NAAC पीयर टीम विजिट के दौरान, विभिन्न विभागों का निरीक्षण, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, व वर्तमान छात्रों के साथ इंटरेक्शन। इसके साथ प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ भी इंटरेक्शन हुआ। अंत में प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें श्रीदेव सुमन जी पर आधारित नाटक व गढ़वाली, जौनसारी और कुमाऊनी संस्कृति का प्रदर्शन नृत्य के माध्यम से किया गया।

Address

Govt. Degree College
Uttarkashi
249196

Opening Hours

Monday 9:30am - 5pm
Tuesday 9:30am - 5pm
Wednesday 9:30am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9:30am - 5pm

Telephone

+911371237154

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GDC Chinyalisour posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to GDC Chinyalisour:

Share