02/06/2025
भारतीय भाषा समर कैंप के सातवें और अंतिम दिवस पर मोक्ष ग्रुप द्वारा लोक संस्कृति,लोक गीत ,वाद्य यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति 'दैंणा होया खोली का गणेशा' गीत उत्तराखंड के प्रमुख श्रीगणेश स्तुति में से एक है से की गई,कार्यक्रम में जौनसारी, गढ़वाली और हिमांचली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई,कार्यक्रम में मोक्ष ग्रुप के सदस्यों द्वारा मानव सेवा ,ब्लड डोनेशन,और स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में भी जागरूकता संदेश दिया गया,कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती पुष्पा नेगी जी द्वारा जाड़ भाषा के लोक गीत प्रस्तुत किए गए,कार्यक्रम के अंत में समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री खुशपाल सिंह भंडारी जी द्वारा समर कैंप के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले मोक्ष ग्रुप के सभी सदस्यों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद भट्ट जी द्वारा किया गया,कार्यक्रम में मोक्ष समूह के श्री दीपक कुमार जी,अरविन्द ,ध्रुव ,सुजल ,प्रियांशु,अमित ,कुलदीप,,हिमांशु,तथा सुमित जी ,तथा विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे,