Govt.Arts and Commerce College Keolari

Govt.Arts and Commerce College Keolari Informations de contact, plan et itinéraire, formulaire de contact, heures d'ouverture, services, évaluations, photos, vidéos et annonces de Govt.Arts and Commerce College Keolari, Enseignement supérieur, Democratic Republic of the.

गोद ग्राम झोला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर का शुभारंभ  शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी की रा...
23/02/2026

गोद ग्राम झोला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर का शुभारंभ

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साथ दिवसीय आवासीय शिविर का प्रारंभ 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक ग्राम पंचायत झोला में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम झोला के समाजसेवी राजकुमार बैस, रोहित यादव, कृपाराम चंद्रवंशी ने रिबन काटकर एवं माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ.एस.एन.डेहरिया के मार्गदर्शन में लगने वाले इस शिविर की जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय मिश्र ने बताया कि मेरा युवा भारत , माय भारत के लिए युवा, डिजिटल साक्षरता के लिए युवा अंतर्गत निर्धारित थीम पर लगने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक ग्रामीण जनों को स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा , डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर परियोजना के माध्यम से ग्राम में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय मिश्र, सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा, कमल साहू , पंचायत सरपंच रामकुमार बसगोतिया, सचिव प्रकाश यादव एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अगले दिवस के चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में रेड रिबन क्लब इकाई के तहत विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया रेड रिबन क्लब के अंतर्ग...
07/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में रेड रिबन क्लब इकाई के तहत विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया

रेड रिबन क्लब के अंतर्गत सिविल अस्पताल केवलारी से आमंत्रित मुख्य अतिथि संजना राय आई.सी.टी.सी. काउंसलर एवं टोपेश पटेल लैब टेक्निशीयन तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.के. ठाकुर एवं रेड रिबन क्लब इकाई प्रभारी डॉ. संजय मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 5 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय में विश्व एड्स जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम किए गए जिसमें रैली, मानव श्रृंखला और पोस्टर निर्माण के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्व एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूक करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि संजना राय द्वारा एड्स से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और सावधानी बरतने के लिए सलाह दी गई । इस अवसर पर रेड रिबन क्लब इकाई के प्रभारी डॉ संजय मिश्र द्वारा रेड रिबन क्लब इकाई के तहत होने वाली विविध गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों के बीच साझा की गई। स्लोगन के माध्यम से हम नौजवान हैं नादान नहीं नारों के साथ विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में उपस्थित प्राध्यापक गणों में प्रोफेसर सनत डेहरिया, डॉ.लक्ष्मी भांडे,डॉ. संतोष ,डॉ.नीरज सोनी डॉ.डी. एल. मानेश्वर, राशिया कुरैशी, महेंद्र नाग , पंकज साकेत, श्वेता सोनी, निधि डेहरिया, संदीप भगत, रश्मि बघेल, धनेश्वरी हरिनखेड़े, हेमराम मर्सकोले, कमल साहू एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.के.ठाकुर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

05/12/2025
शासकीय महाविद्यालय केवलारी में माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्श...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की संकल्पना पर केंद्रित माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान प्रारंभ किया गया है । इस अवसर पर महाविद्यालय में माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने सहभागिता की विद्यार्थियों ने प्रतिमा का निर्माण किया इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों के अंदर सोई हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है और वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी भाव को संपोषित करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया गया कि माटी गणेश के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण के भाव को घर-घर पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक सेल्फी के माध्यम से सोशल मीडिया पर अपलोड करने की सलाह दी गई। सभी विद्यार्थियों को मेरी सरकार पोर्टल पर डिजिटल शपथ लेकर ई प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंद्रे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने माटी गणेश सिद्धि गणेश प्रतिमा का निर्माण बड़े उत्साह पूर्वक किया । सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार कमल सिंह साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ आर के ठाकुर,डॉ. संजय मिश्रा, डॉ डी एल मानेश्वर, राजकुमार विश्वकर्मा, पंकज साकेत ,धनेश्वरी हरिनखेड़े, एवं श्वेता सोनी का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एन डहेरिया ने विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण और स्वदेशी कला अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्राध्यापक गणों की उपस्थिति सराहनीय रही।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत  गोद ग्राम झोला में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न। शासकीय महाविद्यालय...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गोद ग्राम झोला में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.के .ठाकुर के मार्गदर्शन में शासन के कैलेंडर अनुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के द्वितीय दिन पर गोद ग्राम झोला में पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया और स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया गोद ग्राम झोला के प्रधान पाठक और शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को लेकर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ .संजय मिश्रा राजकुमार विश्वकर्मा डॉ. धर्मेंद्र परते ,पंकज साकेत और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों के साथ कार्यक्रम को सफल ढंग से संपन्न किया गया इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर संकल्प लिया कि हम सभी पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे और भारत देश को हरा भरा बनाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय में बड़े हर्षोल्लाह के साथ राजा रघुनाथ शाह, शंकर शाह बलिदान मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापक गण की उपस्थिति सराहनी रही।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57 वॉ स्थापना दिवस आयोजित महाविद्यालय की महाविद्यालय की राष्ट्रीय...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57 वॉ स्थापना दिवस आयोजित
महाविद्यालय की महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 24 सितंबर 2025 को प्राचार्य डॉ.एस .एन .डेहरिया एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर.के. ठाकुर के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी कार्यक्रम में केवलारी नगर से पुलिस विभाग के अधिकारी एवं केवलारी नगर के एस. डी. ओ. पी. आशीष भराडे अपनी बातों से प्रेरित किया और राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए भी प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवियों की उपस्थित सराहनी रही कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकान...
05/12/2025

महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी 150 वी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 8:00 बजे से थाना केवलारी से प्रारंभ होकर महाविद्यालय केवलारी तक सद्भावना दौड़ संपन्न की गई । इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी.आशीष सर सी. एम .राइज के प्राचार्य एल. आर . बछलिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस .एन. डेहरिया राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा सिविल हॉस्पिटल केवलारी के.बी.एम.ओ. डॉक्टर अमित लाकरा थाना प्रभारी प्रीतम जी एवं थाना के अन्य पुलिस अधिकारी पत्रकार रफीक खान महाविद्यालय से डॉ.डी.एल. मानेसर डॉ.आर.के. ठाकुर प्रो.सनत डेहरिया डॉ .लक्ष्मी भांडे डॉ. संतोष कुमार डॉ.नीरज सोनी डॉ. धर्मेंद्र परते पंकज साकेत राजकुमार विश्वकर्मा एवं अन्य स्टाफ गणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न किया गया एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के किए गए कार्यों को विद्यार्थियों के बीच साझा किया गया सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लिया एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श पर चलने के लिए संकल्प भी लिया राष्ट्रीय एकीकरण की योगदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कार्यक्रम के सफल समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस .एन .डेहरिया द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद ...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पर महाविद्यालय में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिवनी सी. एल. चेनाव, अनुविभागीय राजस्व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 116 महेश अग्रवाल, तहसीलदार शशांक मेश्राम, दीक्षा वासनिक नायब तहसीलदार उगली, कुंवर लाल राउत नायब तहसीलदार, डी.एल. तिवारी एवं सतीश तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एन.डेहरिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर.के. ठाकुर प्रो. सनत डेहरिया एवं अन्य प्राध्यापक गणों की गरिमामई उपस्थिति में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर निर्माण, रंगोली, प्रश्न मंच, राष्ट्रगान, मध्य प्रदेश गान एवं विविध प्रतियोगिताएं संपन्न की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय मिश्र, डॉ.संतोष, डॉ.लक्ष्मी भांडे, डॉ. नीरज सोनी,जसवंत सिंह राजपूत,डॉ. धर्मेंद्र परते, डॉ. डी.एल. मानेसर, राशिया कुरैशी ,राजकुमार विश्वकर्मा , महेंद्र नाग, पंकज साकेत , रश्मि बघेल, धनेश्वरी हरिनखेड़े, श्वेता सोनी, दीपचंद कुलेश, अरविंद नामदेव हेमराम मर्सकोले,संदीप भगत, कमल साहू एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही। अपर कलेक्टर एवं एसडीम महोदय ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कला की प्रशंसा की और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की, महाविद्यालय में चल रहे बी.एल.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में संविधान दिवस आयोजित महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर ...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में संविधान दिवस आयोजित
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और रेड रिबन क्लब इकाई के संयुक्त तत्वाधान में 26 नवंबर 2025 को महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं संविधान निर्माता डॉ, भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एन. डेहरिया ने संविधान के प्रस्तावना संकल्प को पढ़ा और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना विषय वस्तु के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.के. ठाकुर द्वारा संविधान प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों एवं मौलिक अधिकारों के बारे में चर्चा की गई। राजकुमार विश्वकर्मा ने संविधान द्वारा प्रदत्त अनेक अधिकार एवं अनुच्छेदों को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय मिश्र एवं धनेश्वरी हरिण खेड़े द्वारा किया गया। संविधान दिवस की पूरी रूपरेखा डॉ संजय मिश्र द्वारा प्रस्तुत की गई और विद्यार्थियों को संविधान पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. डी. एल. मानेश्वर द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणों में डॉ. संतोष उसरेठे, डॉ. नीरज सोनी, डॉ. धर्मेंद्र परते, रश्मि बघेल, राशिया कुरैशी, राजकुमार विश्वकर्मा, महेंद्र नाग, पंकज साकेत, श्वेता सोनी, निधि डेहरिया, दीपचंद कुलेश, राघव जंघेला, अरविंद नामदेव, हेमराम मर्सकोले, संदीप भगत, कमल साहू, क्रीड़ा अधिकारी जसवंत सिंह राजपूत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में बाल संरक्षण सप्ताह कार्यशाला आयोजित हुई। शासकीय महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय सेवा यो...
05/12/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में बाल संरक्षण सप्ताह कार्यशाला आयोजित हुई।
शासकीय महाविद्यालय केवलारी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में बाल संरक्षण सप्ताह 2025 के अंतर्गत बाल श्रम लैंगिक शोषण बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के.ठाकुर द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से लिंग आधारित हिंसा और बाल श्रम के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। महाविद्यालय में पदस्थ समाजशास्त्र के प्रो सनत डेहरिया ने बाल श्रम पर और बाल शोषण के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। और बताया कि मध्य प्रदेश की 28% महिलाओं ने स्वीकार किया है कि लिंग आधारित हिंसा होती हैं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा द्वारा बच्चों को जागरूक करने हेतु शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया कि वह हेल्पलाइन नंबर पुलिस 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड लाइन 1098 हेल्पलाइन द्वारा अपनी अपनी सुरक्षा कर सकते हैं इन हेल्पलाइन नंबरों द्वारा शासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीरही।

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को आयोजित।शासकीय महाविद्यालय केवलारी में दिनांक...
23/06/2025

शासकीय महाविद्यालय केवलारी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को आयोजित।
शासकीय महाविद्यालय केवलारी में दिनांक 21 जून 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। "योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के" थीम पर मनाया गया महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज टेंभरे की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में योग प्रशिक्षक श्री गोपाल यादव शिक्षक डिंडोरी सेवानिवृत्ति के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्रों की उपस्थिति में शासन के निर्देशानुसार प्रातः 6:00 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉ.मोहन यादव एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के भाषण का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे से सभी ने योग अभ्यास के माध्यम से योग की विभिन्न मुद्राओं को किया और सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी को नियमित रूप से योग क्रिया संपन्न करनी चाहिए।" करें योग रहे निरोग" स्लोगन के माध्यम से सभी ने योगाभ्यास किया प्रधानमंत्री के कुशल प्रयास से पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है योग को अपने जीवन में लाने के लिए सभी जगह योग कार्यक्रम प्रारंभ है उसी के तहत आज महाविद्यालय में भी योग की विभिन्न मुद्राओं को संपन्न किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Adresse

Democratic Republic Of The
GOVTARTSANDCOMMERCECOLLEGEKEOLARI

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Govt.Arts and Commerce College Keolari publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Contacter L'université

Envoyer un message à Govt.Arts and Commerce College Keolari:

Partager