23/04/2026
🌟 राजकीय महाविद्यालय कोटला बेहड़, कांगड़ा के लिए गर्व का क्षण 🌟
राजकीय महाविद्यालय कोटला बेहड़, कांगड़ा की बी.कॉम की छात्रा रही साक्षी देवी, सुपुत्री श्री संजीव कुमार ने उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। साक्षी देवी ने प्रदेशभर में टॉप 300 विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया। बी.कॉम तृतीय वर्ष में साक्षी देवी ने 800 में से 654 अंक प्राप्त किए थे। तथा वर्तमान में Himachal Pradesh Regional Centre Dharamshala से M.Com की पढ़ाई कर रही है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाविद्यालय कोटला बेहड़ के लिए अत्यंत गर्व की बात है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी कुमार ने छात्रा की इस उपलब्धि पर माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्र छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।