19/09/2026
‘ *सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत@2047 पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
दिनांक 17 सितंबर 2026 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी बल्केश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक एवं महाविद्यालय निदेशक श्री रविकांत चावला द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘विकसित भारत@2047’ की संकल्पना पर आधारित विभिन्न रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए तथा भाषण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और छात्राएँ शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक सेवा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।