Central Academy Teachers Training College Ajmer

Central Academy Teachers Training College Ajmer Welcome to the official page of Central Academy Teachers Training College Ajmer. Est. in 2006, it is one of the premier teachers training college in Ajmer.

Happy Mother’s Day to our respected President Ma’am 🌸Your guidance, care, and constant encouragement inspire us every da...
10/05/2026

Happy Mother’s Day to our respected President Ma’am 🌸
Your guidance, care, and constant encouragement inspire us every day. You lead with wisdom and nurture with kindness, just like a mother who shapes lives with love and strength. We are truly grateful to have such a wonderful mentor and role model.
Wishing you happiness, good health, and endless joy on this special day. 💐

26/04/2026
hon'ble president Ma’am 🎉Wishing you a very happy birthday! Ma'am You are not only our President but also a true mentor ...
25/04/2026

hon'ble president Ma’am 🎉

Wishing you a very happy birthday! Ma'am You are not only our President but also a true mentor and guiding light for all of us. Your wisdom, dedication, and constant support inspire us to grow and achieve more every day.
May your life be filled with good health, happiness, and continued success. Thank you for always motivating and guiding us on the right path.
Warm regards and best wishes always! 🌸

सेंट्रल अकैडमी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज अजमेर मे आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को आउटरीच एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसके तहत ...
08/04/2026

सेंट्रल अकैडमी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज अजमेर मे आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को आउटरीच एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को मीनू मनोविकास इन्क्लूसिव स्कूल चाचियावास अजमेर लेकर जाया गया। जिसका उद्देश्य था , कि विशिष्ट विद्यार्थियों और सामान्य बालकों को समावेशी शिक्षा एक साथ किस प्रकार प्रदान की जाती है, इसका ज्ञान एवं अनुभव करवाना। इस विशेष विद्यालय मे विशेष विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की हस्त कलाओं में भी दक्ष किया जाता है। यहां सिलाई, हस्तनिर्मित डायरी, बागवानी, खाद बनाना प्रमुख है। यहां की समावेशी और व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्व रोजगार के लिए प्रेरित भी किया जाता है। यहा से आज तक लगभग 3000 बच्चे अपना स्वरोजगार स्थापित करके अपना पालन पोषण करने में सक्षम हो चुके हैं। यह संस्था सन 1957 से इस क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही है। इस ज्ञानवर्धक दौरे का मुख्य उद्देश्य समावेशिता, ज्ञान का आदान -प्रदान और आपसी विकास था, जिसने इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक वास्तविक और यादगार अनुभव प्रदान किया।विद्यार्थियो ने अवलोकन एवं परिचर्चा द्वारा विद्यालय की समस्त गतिविधियों को देखा और समझा।यह अनुभव बीएड एवं एमएड के विद्यार्थियो के लिये नवीन एवं वास्तविक अनुभव रहा ।

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को सेंट्रल अकेडमी एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक आदरणीय स्व. पंडित श्री टी एन मिश्रा सर की पुण्यतिथ...
23/03/2026

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को सेंट्रल अकेडमी एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक आदरणीय स्व. पंडित श्री टी एन मिश्रा सर की पुण्यतिथि के अवसर पर सैंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर में समस्त विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तथा उनके शिक्षा एवं समाज के लिये किये कार्यों एवं योगदान का स्मरण किया गया।

सेंट्रल एकेडमी एजूकेशन सोसाइटी अजमेर के संस्थापक पितृपुरूष परम आदरणीय स्व. पं टी एन मिश्रा जी की पुण्यतिथि पर उनको सादर ...
23/03/2026

सेंट्रल एकेडमी एजूकेशन सोसाइटी अजमेर के संस्थापक पितृपुरूष परम आदरणीय स्व. पं टी एन मिश्रा जी की पुण्यतिथि पर उनको सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 🙏🙏

सेंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, अजमेर में दिनांक 7 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशे...
08/03/2026

सेंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, अजमेर में दिनांक 7 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक पदों पर कार्यरत दो महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, अध्यक्षा, सेंट्रल एकेडमी एजुकेशन सोसाइटी, अजमेर थीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती हेमलता यादव, सहायक आयुक्त, राज्य कर विभाग, अजमेर तथा श्रीमती शेफाली शर्मा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के आरंभ अध्यक्षा डॉ शोभा सुमन मिश्रा, अतिथीद्वय श्रीमती हेमलता यादव, श्रीमती शेफाली शर्मा , श्री आरुष टी. एन. मिश्रा, सचिव, सेंट्रल एकेडमी एजुकेशन सोसाइटी, डॉ. नेहा मिश्रा, कोषाध्यक्ष, सेंट्रल एकेडमी एजुकेशन सोसाइटी ,महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वर्षा नालमे एवं डॉ. भागचन्द बालोत ने माँ सरस्वती एवं संस्थापक पंडित के.एन. मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभअवसर पर संस्था की अध्यक्ष महोदया द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।अध्यक्षा डॉ शोभा सुमन मिश्रा मेम ने सभी को शुभकामनाये प्रदान की।
अपने उद्बोधन में श्रीमती हेमलता यादव ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती शेफाली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने पुरुषों से भी आग्रह किया कि वे परिवार एवं समाज में महिलाओं का सम्मान करें तथा उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग दें, जिससे एक विकसित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि महिला केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित भाषण, कविताएँ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वर्षा नालमे ने अतिथियों एवं संस्था का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. भागचन्द बालोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सम्मान और समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उर्मिला शर्मा ने किया।

सैन्ट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज, कोटडा, अजमेर में आज दिनांक 26-01-2026 को  77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से ...
26/01/2026

सैन्ट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज, कोटडा, अजमेर में आज दिनांक 26-01-2026 को 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर हमारे बीच सैन्ट्रल एकेडमी एज्यूकेशन सोसायटी अजमेर की अध्यक्षा डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, संस्था सचिव श्री आरुष टी.एन. मिश्रा, एवं कोषाध्यक्ष डॉ. नेहा मिश्रा उपस्थित थीं। अध्यक्ष महोदया डॉ. शोभा सुमन मिश्रा मैम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ एम.एड.प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गणतन्त्र दिवस पर अपने विचार, कविता व भाषण के द्वारा व्यक्त किये। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ.वर्षा नालमें द्वारा गणतन्त्र दिवस पर अपने विचार प्रकट किये, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, एवं महाविद्यालय परिवार व समस्त विद्यार्थियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Basant panchmi celebration and saraswati pooja 💐🙏
23/01/2026

Basant panchmi celebration and saraswati pooja 💐🙏

सैंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर में आज दिनांक 23/01/2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन किया गया। ...
23/01/2026

सैंट्रल एकेडमी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर में आज दिनांक 23/01/2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सेंट्रल एकेडमी एजूकेशन सोसाइटी के सचिव श्रीमान आरुष टी.एन. मिश्रा सर एवं कोषाध्यक्ष डॉ नेहा मिश्रा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वर्षा नालमे तथा समस्त संकाय सदस्य उपस्थित थे । अतिथियो द्वारा मां सरस्वती और संस्था संस्थापक स्व पंडित श्री टी एन मिश्रा सर को माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। उसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। प्रबंधन समिति द्वारा सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई।

महाविद्यालय के बी.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष तथा एम एड द्वितीय वर्ष के समस्त विद्यार्थी इंटर्नशिप मे कार्यरत हैं।
विद्यार्थियों द्वारा उनके इंटर्नशिप से संबंधित राजकीय विद्यालयों में बसंत पंचमी का उत्सव आयोजन किया गया।

Address

Ajmer
305001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Central Academy Teachers Training College Ajmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Central Academy Teachers Training College Ajmer:

Share