D. S. College, Aligarh

Directions Website Contact the university

D. S. College, Aligarh Official, Affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh State University, Aligarh

26/09/2026
RMPUTA निर्वाचन में विजयी धर्म समाज महाविद्यालय के शिक्षक साथियों का अभिनंदन: शिक्षक संघ ने पहली बार अंगीकार किया अपना स...
25/09/2026

RMPUTA निर्वाचन में विजयी धर्म समाज महाविद्यालय के शिक्षक साथियों का अभिनंदन: शिक्षक संघ ने पहली बार अंगीकार किया अपना संविधान
अलीगढ़, 25 सितंबर। धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़ के शिक्षक साथियों ने RMPUTA निर्वाचन–2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर धर्म समाज महाविद्यालय शिक्षक संघ, अलीगढ़ द्वारा शुक्रवार को मिनी ऑडिटोरियम में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सचिव पद पर निर्वाचित डॉ. विशाल कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित डॉ. रामकृष्ण पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित डॉ. डी.के. सिंह तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्वाचित डॉ. रेखा तोमर, डॉ. आशुतोष तिवारी एवं डॉ. दशरथ कुमार को सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षक साथियों ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व औटा अध्यक्ष तथा रम्पुटा चुनाव अधिकारी श्री रक्षपाल सिंह ने शिक्षक संघ के संघर्ष और उससे मिले बेहतरीन परिणाम के इतिहास को बताया और साथ ही सभी जीते हुए प्रत्यासियों को ढेरों बधाई और शुभकामनायें दी l
धर्म समाज समिति के सचिव श्री विजय अग्रवाल सोनी ने निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन में मिली विजय केवल एक जीत नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन ही इस सफलता को सार्थक बनाएगा।
प्रो. हरीश शर्मा ने जीते हुए सभी प्रत्यासियों को बधाई दी l साथ ही उन्होंने महाविद्यालय प्रशाशन द्वारा चुनाव सम्पन्न कराने में मिले भरसक मदद के लिए उनकी सराहना की l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार भारद्वाज ने शिक्षकों से कहा कि आप इन्हें भेजकर इनका साथ कभी मत छोड़ना l जब संघ आह्वान करें तब आप भी उसके पीछे खड़े रहें, तभी शिक्षक संघ मजबूत होगा l आपकी जिजीविषा ही शिक्षक संघ को मजबूत करेगी l सचिव पद पर बम्पर वोट से जीते डॉ. विशाल यादव ने कहा कि आप सभी अपना मत वोट फॉर चेंज के लिए किया है l मैं आस्वासन देता हूँ कि यूनिवर्सिटी प्रशासन में आमूल चूल परिवर्तन होगा और शिक्षकों के सम्मान से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l
समारोह में महाविद्यालय के पूर्व शिक्षक साथियों का भी सम्मान किया गया। उनके द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक परंपराओं में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए आभार व्यक्त किया गया। वर्तमान शिक्षकों एवं अनुमोदित शिक्षक साथियों के योगदान की भी सराहना की गई।
पहली बार अंगीकार किया गया शिक्षक संघ का संविधान
समारोह का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पक्ष धर्म समाज महाविद्यालय शिक्षक संघ के संविधान का पहली बार औपचारिक अंगीकरण एवं विमोचन रहा। डॉ. रक्षपाल सिंह एवं प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार भारद्वाज द्वारा शिक्षक संघ के संविधान का विमोचन किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संविधान संघ की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली, संगठनात्मक व्यवस्था, दायित्वों एवं प्रक्रियाओं को व्यवस्थित आधार प्रदान करेगा। समय एवं परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुरूप भविष्य में इसमें संशोधन किए जा सकेंगे। संविधान का अंगीकरण शिक्षक संघ की लोकतांत्रिक यात्रा को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में धर्म समाज महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं शिक्षक साथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी गतिविधियों की बढ़ती व्यस्तता के बीच कुछ समय तकनीक से विराम लेकर सामाजिक सरोकारों, लोकतांत्रिक चेतना एवं मानवीय संबंधों पर चिंतन के लिए देना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, पूर्व शिक्षक साथियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. हेम प्रकाशगुप्ता, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. कमल, प्रो. biना शर्मा, और महाविद्यालय की डीन प्रो. अंजुल सिंह साथ में बड़ी संख्या में प्रोफेसर उपस्थित रहें l

डी.एस. कॉलेज की छात्रा रिचा कुमारी को डीजी रिकमेंडेशन अवार्डअलीगढ़। डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ के गर्ल्स एनसीसी विंग के लिए गौ...
25/09/2026

डी.एस. कॉलेज की छात्रा रिचा कुमारी को डीजी रिकमेंडेशन अवार्ड

अलीगढ़। डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ के गर्ल्स एनसीसी विंग के लिए गौरव का क्षण है। कॉलेज की एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर (UO) रिचा कुमारी को एनसीसी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए DG Recommendation Award (Director General’s Recommendation Award) हेतु चयनित/अनुशंसित किया गया है।

एनसीसी की ओर से जारी “Citations for Honours and Awards” सूची में रिचा कुमारी का नाम क्रम संख्या 3 पर दर्ज है। सूची में उनका पद UO (Under Officer) तथा एनसीसी नंबर UP24SWA870175 अंकित है।

रिचा कुमारी की इस उपलब्धि से डी.एस. कॉलेज के गर्ल्स एनसीसी विंग में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि उनकी अनुशासनप्रियता, समर्पण और एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को दर्शाती है।

कॉलेज के प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारियों ने रिचा कुमारी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान कॉलेज की अन्य छात्राओं को भी एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करेगा।

धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की          राष्ट्रीय सेवा योजना का सत्र 2026-27 में             प्रथम एक दिवसीय शिविर का आ...
24/09/2026

धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की
राष्ट्रीय सेवा योजना का सत्र 2026-27 में
प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
दिनांक 24 सितंबर 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्तमान सत्र 2026-27 के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों व सेविकाओं। आज के शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। आज के शिविर में सभी स्वयंसेवकों व सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा व डॉ रेखा तौमर ने दी। आज के शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के भविष्य में मिलने वाले फायदों के बारे में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरस्कारों के बारे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी शिविरों के बारे में जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने दी। आज के शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका भूमि श्री ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जयदेव आर्य ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वयंसेविका मोना शर्मा ने नारी शक्ति पर कविता पाठ, शिवानी ने भगवान कृष्ण पर गीत, तृप्ति ने भगवान राम पर भजन, अर्पिता ने कॉलेज जीवन की समस्याओं के बारे में अपने विचार रखे। प्रिंस राज वर्धन ने माता पिता को समर्पित गीत, नरेश ने शायरी , मानवी शर्मा ने गांधी जी सामुदायिक विचारों पर, अंजली सिंह ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के जीवन के संघर्ष पर अपने विचार रखे। ख्याति शर्मा ने वीर रस की कविता, आदित्य ने मां पर सुंदर गीत, रोहित ने देशभक्ति गीत संदेसे आते हैं नमक की सुंदर प्रस्तुति दी। गीतिका कौशिक ने एन एस एस के शिविर पर कविता पाठ, कृष्णम गोयल ने एन एस एस के महत्व पर भाषण, आफीन खान ने आरभ है प्रचंड नमक गीत की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो मुकेश कुमार भारद्वाज जी ने शिविर का निरीक्षण किया और सभी को अपने आशीष वचनों से प्रेरित किया।शिविर के समापन पर सभी स्वयंसेवकों व सेविकाओं का धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने किया। आज के शिविर में विशेष सहयोग प्रिंस राज वर्धन, शिवम, जितेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी, भूमि श्री, नरेश, हर्षवर्धन कुमार, मुनेंद्र कुमार, अमित कुमार, भूमि श्री, संगीता, अनंतिका सिंह, ख्याति शर्मा आदि का रहा।

Some glimpses of Five day Workshop on SANJHI FOLK ART🌹🌹🌼🌼🌸
23/09/2026

Some glimpses of Five day Workshop on SANJHI FOLK ART🌹🌹🌼🌼🌸

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत              धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ द्वारा           चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगित...
23/09/2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत
धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ द्वारा
चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 23 सितंबर 2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी की सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा चलाए जा रहे "सेवा संकल्प अभियान" के तहत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ द्वारा एक चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन "मेरे सपनों का भारत विषय" पर किया गया । इस प्रतियोगिता में अधिकांश स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता का मूल्यांकन चित्रकला विभाग की प्रभारी प्रो सुनीता गुप्ता जी एवं प्रो ईश्वर चंद्र गुप्ता जी ने किया। मूल्यांकन में प्रथम स्थान प्रथम स्थान राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका भूमि श्री ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से ख्याति शर्मा व शिवानी गौतम रहीं तथा तृतीय स्थान भूमि गुप्ता व अंजली सिंह ने प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार के लिए एन एस एस स्वयंसेवक नरेश व स्वयंसेविका नंदिनी को चुना गया। प्रो सुनीता गुप्ता व प्रो ईश्वर चंद्र गुप्ता ने आज के विषय पर सभी को सभी प्रतिभागियों का मोटिवेट किया। महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने आज की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी स्वयंसेवकों व सेविकाओं के जोश को बढ़ाया था भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज की प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने किया। विशेष सहयोग प्रिंस राज वर्धन, शिवम, नरेश , देवेश, जितेंद्र कुमार सुमित कुमार आदि का रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा व डॉ रेखा तोमर उपस्थित रहीं। आज की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों में ख़ुशी, वर्षा, तनीषा, प्रिंस कुमार, जेलेश सिंह, तरुण कुमार, हर्ष वर्धन कुमार, मुकुल राज, अभिषेक, तनुज कुमार, संगीता, अनंतिका सिंह, ख्याति शर्मा, नूतन, शिवानी विमल, जय देव आर्य आदि उपस्थित रहे।

23/09/2026

Address

Near Achal Taal
Aligarh
202001

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D. S. College, Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to D. S. College, Aligarh:

Shortcuts

Share