Gaurav Group.Of Education Aligarh

Call Directions

Gaurav Group.Of Education Aligarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gaurav Group.Of Education Aligarh, Nada wajidpur khair Road, Aligarh.

15/08/2026
*15 अगस्त 2026* को *खेरेश्वर मंदिर* परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर *गौरव इंटर कॉलेज, नादा* एवं *बी.एस. बघेल इ...
15/08/2026

*15 अगस्त 2026* को *खेरेश्वर मंदिर* परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर *गौरव इंटर कॉलेज, नादा* एवं *बी.एस. बघेल इंटरनेशनल स्कूल, सदलपुर* की छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में *विद्यालय संस्थापक आदरणीय श्री बनी सिंह बघेल जी* प्रधानाचार्या अंजू शर्मा, व निदेशक सौरभ बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

बेटियों के जोश, अनुशासन और तिरंगे के प्रति समर्पण को देखकर पूरा परिसर "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।

समस्त विद्यालय परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
*जय हिंद! वंदे मातरम
15 August 2026*@ #

04/08/2026
भारत सरकार द्वारा संचालित *"नशा मुक्ति अभियान"* के अंतर्गत आज दिनांक *04 अगस्त 2026, मंगलवार * को *गौरव इंटर कॉलेज, अलीग...
04/08/2026

भारत सरकार द्वारा संचालित *"नशा मुक्ति अभियान"* के अंतर्गत आज दिनांक *04 अगस्त 2026, मंगलवार * को *गौरव इंटर कॉलेज, अलीगढ़* में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक *श्री बनी सिंह बघेल जी* उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी *श्री धर्मेन्द्र जी*, *श्री शिशुपाल जी*, *श्री सुंदरलाल सिसोदिया जी*, *श्री प्रवीण कुमार जी* तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती अंजू शर्मा जी* ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू शर्मा जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नशा मुक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रबंधक महोदय *श्री बनी सिंह बघेल जी* ने अपने उद्बोधन में छात्रों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विद्यालय में *रंगोली प्रतियोगिता*, *भाषण प्रतियोगिता* एवं *"नशा मुक्त भारत"* विषय पर एक प्रभावशाली *नाट्य प्रस्तुति* का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगोली के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिए, भाषण में नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर अपने विचार रखे, तथा नाटक के माध्यम से नशे से ग्रस्त परिवारों की स्थिति को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय ने सभी छात्रों को *नशा मुक्त भारत* की शपथ दिलाई। शपथ में सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और इस अभियान से जुड़कर अपने देश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को *पुरस्कृत* किया गया तथा सभी उपस्थित छात्रों को *स्वल्पाहार* वितरित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया।
Gaurav group of education 📚

आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को गौरव इंटर कॉलेज में ग्रेजुएशन डे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कक्...
30/04/2026

आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को गौरव इंटर कॉलेज में ग्रेजुएशन डे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का परिणाम स्वरूप रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम की एक और विशेष उपलब्धि रही विद्यालय में नव-निर्मित एक्टिविटी रूम का उद्घाटन, जिसे प्रवंधक महोदय एवं प्रधानाचार्या जी द्वारा विधिवत रूप से संपन्न किया गया। यह नया कक्ष छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से भर गया।

Address

Nada Wajidpur Khair Road
Aligarh

Telephone

8923770460

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaurav Group.Of Education Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share