12/03/2024
अभिभावक गण कृपया ध्यान दे
विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल रही है l इस परीक्षा के बाद कक्षा मे स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र / छात्राओ को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाना है l जिसमे कक्षा 6 से 9 तक के वो सभी भैया / बहन जो प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें 20 इंच की साईकिल विद्यालय आने जाने के लिए दिया जायेगा l अत: सभी अभिभावक गणमान्यो से अनुरोध है की बच्चो को अधिक नंबर लाने के लिए प्रेरित करे जिससे उन्हें सम्मानित किया जा सके l हाई स्कूल इंटर मे जो भी छात्र 80% रिजल्ट ले आयेंगे उन्हें 5000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा l
सबको अनंत शुभकामनायें l
दीपक त्रिपाठी
निदेशक