A munch of Supreme society

A munch of Supreme society Fighting for social justice and Bahujan movements

देश को नए शिक्षामंत्री बधाई हो उम्मीद करते हैं कि जोशी जी अपने RSS की विचारधारा से परे होकर बिना किसी दबाव के देश हित और...
26/07/2026

देश को नए शिक्षामंत्री बधाई हो उम्मीद करते हैं कि जोशी जी अपने RSS की विचारधारा से परे होकर बिना किसी दबाव के देश हित और छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम करेंगे।।

अन्ना हजारे ने 11 दिनों के बाद ही अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया था— उनके सामने कांग्रेस सरकार को झुकना पड़ा था।जबकि सोनम...
13/07/2026

अन्ना हजारे ने 11 दिनों के बाद ही अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया था— उनके सामने कांग्रेस सरकार को झुकना पड़ा था।

जबकि सोनम वांगचुक पिछले 14 दिन से आमरण भूख हड़ताल पर हैं— लेकिन BJP सरकार वहां झांकने भी नहीं जा रही है।

शायद सोनम जी ने अनशन के लिए गलत सरकार चुन ली— यहां इस्तीफे नहीं होते..!!

अंग्रेजी हुकूमत भी बहुत क्रूर थी लेकिन जब कोई अनशन पर बैठता था तो वो भी डरती थी..

राजा बाबू को 30 साल पुराना न्यूजीलेंड वाला मफलर याद है लेकिन 30 मीटर दूर बैठे अनशन पर बैठा एक सम्मानित व्यक्ति याद नहीं है..

खैर सोनम जी अब अनशन तोड़ दीजिए अब ये देश वो संवेदनशील देश नहीं रहा
यहाँ राजा शाही है कोई फायदा नहीं

सच्चाई की जीत होती है यह केवल कहावत भर है।

जब सवर्ण प्रोटेस्ट करता है तो प्रशासन दांत निपोरते हुए उनके साथ हाहाहा करते हैं, पर जब दलित न्याय मांगता है तो यही पुलिस...
11/07/2026

जब सवर्ण प्रोटेस्ट करता है तो प्रशासन दांत निपोरते हुए उनके साथ हाहाहा करते हैं, पर जब दलित न्याय मांगता है तो यही पुलिसवाले उन्हें गाली देते हैं, थप्पड़ मारते हैं।

जाति और सत्ता का फर्क है बाबू। वर्ना अविनाश पांडेय की क्या औकात कि वह दलितों को बहन की गाली दे देता।

मैं इसीलिए कहता हूँ कि दलित समुदाय के लोग अपने घर में आग लगाकर पड़ोसी के महल में बैठकर खुश होने वाली सोच का दंश झेल रहे हैं। अगर समाज ने आज बसपा को कमजोर न किया होता, तो क्या एक IPS अफसर की इतनी औकात होती कि वह "पूरी रोड गंदी कर दी सालों ने, इनके पिता जी की रोड नहीं है" जैसी गालियां देता? क्या वह आंदोलन में खड़े युवाओं को थप्पड़ मारता और बंदी वाहन में घुसकर समाज के युवाओं पर अपना जातीय रौब दिखाता? चूंकि वह मुख्यमंत्री योगी और गृहमंत्री अमित शाह का खास अफसर है, जाति से ब्राह्मण है, इसलिए सरकार उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

​दलितों को हिंदू कहकर हिंदू एकता का नारा देने वाले लोगों का दोहरा चरित्र देखिए। आज वे खुलकर गालीबाज SSP अविनाश पांडेय के समर्थन में हैशटैग चला रहे हैं। इससे साफ सिद्ध होता है कि सवर्णों की हिंदू एकता का मतलब सिर्फ सवर्ण हितों को सुनिश्चित करना है। वरना जो द्विज हिंदू कल तक बिहार के कुख्यात अपराधी भरत तिवारी के लिए विलाप कर रहे थे, आज वे अविनाश पांडेय की गालीबाजी और गुंडागर्दी का समर्थन क्यों कर रहे हैं? सवर्ण प्रभुत्व ही इनकी हिंदू एकता का सार है; भाजपा सरकार और उसके अफसर इसी हित को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

07/07/2026

महज 13 साल की बच्ची के साथ 32 लोगों ने 5 दिन हैवानियत बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है!
ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार को नहीं बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती है!

दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये जाये!!

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जब प्रशांत किशोर पांडेय ने चुनाव नही लड़ा तब कहा गया वो डर गए.प्रशांत किशोर की काफी आलो...
07/07/2026

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जब प्रशांत किशोर पांडेय ने चुनाव नही लड़ा तब कहा गया वो डर गए.

प्रशांत किशोर की काफी आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया.

बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा घटनाक्रम हुआ है. जन सुराज पार्टी ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है.

प्रशांत किशोर अपने पहले चुनाव में ही सबसे बड़ा रिस्क ले रहे हैं. कारण बांकीपुर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है.

दरअसल इस एक सीट से लड़कर प्रशांत किशोर बीजेपी को नही, बल्कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती दे रहे हैं. प्रशांत किशोर की पहली रणनीति है किसी तरह विपक्ष में बड़ा चेहरा बन जाएं.

06/07/2026

BSP की क्या पहचान

नीला झंडा हाथी निशान भूल न जाना साथियों।।

06/07/2026

साथियों बसपा वालो एकदूसरे की पोस्ट शेयर किया करो जिस से मनोबल बना रहे पोस्ट करने वाला हताश न हो
जय भीम जय बसपा

आम काटकर खाते हैं या फिर चूसकर? आज सभी को इसका जवाब मिल गया होगा।😀लखनऊ में आज आम महोत्सव था जिसमें बीजेपी के सारे बड़े न...
05/07/2026

आम काटकर खाते हैं या फिर चूसकर? आज सभी को इसका जवाब मिल गया होगा।😀

लखनऊ में आज आम महोत्सव था जिसमें बीजेपी के सारे बड़े नेता नितिन नवीन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी पहुंचे थे।

वहां सभी लोग अलग अलग वैरायटी के आमों का स्वाद लेते दिखाई पड़े।

एक वीडियो देखी जिसमें डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सबसे ज्यादा असमंजस में दिखे कि काटकर खाऊं या फिर चूसकर, लेकिन

जैसे योगी आदित्यनाथ जी ने आम चूसना शुरू किया तब जाकर उन्हें हरी झंडी मिली।

लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से भारतीय लोक कला, ख़ासकर छत्तीसगढ़ के संस्कृति जगत ने अपनी एक विलक्षण प्रति...
05/07/2026

लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से भारतीय लोक कला, ख़ासकर छत्तीसगढ़ के संस्कृति जगत ने अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है।

अपने ओजस्वी गायन और अद्भुत प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने पंडवानी जैसी समृद्ध लोक परंपरा को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई।

शोक की इस घड़ी में मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके शिष्यों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

Address

University Road
Allahabad
ALLAHABAD

Telephone

+917379767228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A munch of Supreme society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share