26/09/2026
🎗️ हेल्थ कार्निवल के पाँचवें दिन कैंसर की रोकथाम एवं जागरूकता पर विशेष व्याख्यान
प्रयागराज, 25 सितंबर 2026।
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संघटक अल्पसंख्यक महाविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में NSS–Mission Shakti 5.0 के अंतर्गत आयोजित एक सप्ताहव्यापी Health Carnival के पाँचवें दिन “Cancer Prevention and Awareness” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की पूर्व छात्रा सुश्री साबिका खातून द्वारा क़िरअत से हुआ। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नासेहा उस्मानी ने स्वागत संबोधन दिया। प्रो. सबीहा आज़मी, समन्वयक, स्वास्थ्य समिति ने मुख्य वक्ता डॉ. मोहम्मद अकील, MD (Clinical Oncology), Assistant Professor, United Institute of Medical Sciences, Prayagraj का परिचय कराया।
अपने विस्तृत व्याख्यान में डॉ. मोहम्मद अकील ने कैंसर की रोकथाम, जोखिम कारकों, प्रारंभिक पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने तंबाकू, गुटखा एवं शराब के सेवन से बचने, passive smoking से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया।
उन्होंने HPV, EBV, H. pylori, HBV तथा HIV जैसे कुछ संक्रमणों और कैंसर के बीच संबंध की जानकारी देते हुए HPV vaccination के महत्व पर भी चर्चा की। साथ ही, स्वस्थ वजन बनाए रखने, संतुलित आहार लेने, फल एवं सब्जियों को भोजन में शामिल करने तथा नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य जांच को आवश्यक बताया।
डॉ. अकील ने कैंसर के संभावित warning signs—असामान्य रक्तस्राव या स्राव, शरीर अथवा स्तन में गांठ, ऐसा घाव जो ठीक न हो, निगलने में कठिनाई, तिल या मस्से में बदलाव तथा लगातार बनी रहने वाली खांसी या आवाज में बदलाव—के प्रति भी छात्राओं को सचेत किया और ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
उन्होंने बदलती जीवनशैली, शहरीकरण और शारीरिक निष्क्रियता से उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा करते हुए नियमित व्यायाम, योग, ध्यान एवं संतुलित जीवनशैली को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। अपने प्रेरक संदेश में उन्होंने कहा—
“समाज को बदलना है तो पहले खुद को बदलें।”
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तबस्सुम निगार, विभागाध्यक्ष/अध्यापिका, मध्यकालीन इतिहास विभाग द्वारा किया गया। डॉ. शबनम आरा, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।