Soban Singh Jeena University

Soban Singh Jeena University सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का भव्य उद्घाटनसोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह का ...
18/06/2026

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का भव्य उद्घाटन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि रूप में माननीय राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले ज गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रूप में अल्मोड़ा के विधायक श्री मनोज तिवारी, महापौर श्री अजय वर्मा,
कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह से पूर्व शिक्षा संकाय से लेकर स्वामी विवेकानंद सभागार तक शोभायात्रा निकली।
समारोह के सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी,डॉक्टर धन सिंह रावत (माननीय उच्च शिक्षा मंत्री माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार) ने दीक्षांत समारोह को लेकर शुभकामनाएं भेजी।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं माननीय राज्यपाल (उत्तराखंड) ने 15 विद्यार्थियों को मैडल प्रदान किये। जिसमें 07 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक (स्नातक) के लिए विभिन्न विषयों में 32 और विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक (स्नातकोत्तर) के लिए विभिन्न विषयों में 120 और वोकेशनल पाठ्यक्रम हेतु 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिले। प्रायोजक मैडल के रूप में 05 विद्यार्थियों को मैडल प्रदान किये गए।
जिनमें श्रीमती भगवती देवी, धर्मपत्नी लाला नन्द किशोर अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक वाणिज्य विषय में स्नातक स्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हेतु, श्रीमती शीला देवी, धर्मपत्नी लाला ओमप्रकाश अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक एल.एलबी० में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्रा हेतु, श्रीमती अनीता एवं डॉ० प्रमोद अग्रवाल गोल्डी स्वर्ण पदक बी०एससी० में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्रा हेतु, राधादेवी एवं खीम सिंह बिष्ट स्मृति गोल्ड मेडल बी०एड० में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हेतु, स्व० कुशल सिंह बिष्ट स्मृति गोल्ड मेडल स्नातकोत्तर (वाणिज्य) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हेतु हैं।
समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों में कुल 48 पीएच.डी. उपाधियां प्रदान की गयी।
विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों द्वारा विभिन्न सत्रों के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. के विद्यार्थियों के विवरण को प्रस्तुत किया गया। सभी उपाधिधारकों को दिक्षोपदेश दिए गए।
समारोह में माननीय कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित किये गए 'विधि सहयोगी ऐप', पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ ललित चंद्र जोशी की पुस्तक 'पत्रकारिता: संभावनाएं, भविष्य एवं चुनौतियां' का विमोचन किया गया। साथ ही समारोह में माननीय कुलाधिपति द्वारा मैडल प्रायोजक श्री शिब सिंह बिष्ट, डॉ. प्रमोद कुमार गोल्डी एवं श्री कमल बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं
माननीय राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा, मूल्य एवं अनुभव आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि इस विश्वविद्यालय को संरचनात्मक रूप से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में अधिकारियों के साथ मिलकर इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने सभागार के नाम को स्वामी विवेकानंद के नाम से रखे जाने पर प्रशंसा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र हैप्पीनेस लैब, हरेला पीठ और लक्ष्मी देवी टम्टा शोध एवं महिला अध्ययन केंद्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि की नारी शक्ति ने जो यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वह इस विश्वविद्यालय के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों और बालिकाओं में जो जो कॉन्फिडेंस दिखाई दिया है उसको देखकर लगता है कि हम विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आप बड़े सपने देखें। उन्होंने यह भी कहा कि खुली आंखों से सपने देखे, बंद आंखों से नहीं उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य को करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकल टू ग्लोबल सोच होनी चाहिए।
मुझे बहुत खुशी होती है कि आप बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के द्वारा निर्मित किए गए विधि सहयोगी एप एवं पत्रकारिता जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ ललित चन्द्र जोशी की पुस्तक पत्रकारिता: संभावनाएं, भविष्य एवं चुनौतियां के विमोचन अवसर पर कहा कि ये दोनों विमोचन हुए कार्यक्रमों से इस विश्वविद्यालय का भविष्य देखा जा सकता है। इस अंदाजा लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय शोध एवं तकनीकी रूप से बेहतर दिशा में काम कर रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी को लेकर कहा कि ये आपका भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को ईश्वर ने टूरिज्म का वरदान दिया है उसको बनाए रखने के लिए हमें कार्य करना होगा।
दीक्षांत समारोह के आयोजन और उसकी सफलता के लिए उन्होंने कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि की कुलपति जी ने यहां विशेष प्रयास किए हैं। उनके दिशा निर्देशन में यह विश्वविद्यालय बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों को लेकर कह सकता हूँ कि विश्वविद्यालय बेहतर दिशा में अग्रसर है।

कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध, संरचना, शिक्षण और अकादेमिक उपलब्धियों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यवाही को संचालित करने के साथ आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. एस. ए. हामिद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व प्रथम दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय गीत,राष्ट्रगीत और कुलगीत के साथ उत्तराखंड की परंपरानुसार शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ।

समारोह में कुलपति प्रो. दीवान सिंह बिष्ट (कुविवि), शोध निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, दीक्षांत समारोह संयोजक प्रो डी के भट्ट , वित्त अधिकारी श्री अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज शाह,प्रो० दीवान सिंह रावत (कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल), प्रो० शिवेन्द्र कुमार कश्यप( कुलपति जी० बी० पन्त विश्वविद्यालय, पन्तनगर),प्रो० तृप्ता ठाकुर (कुलपति वीर माधो सिंह भण्डारी तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून), प्रो० एस० एस० रावत (पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय), प्रो० पी० डी० पन्त (नामित सदस्य, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय), प्रो पी डी पंत (कुलपति नामित सदस्य, यूओयू), पद्मश्री बसन्ती देवी, प्रो० अरूण कुमार त्रिपाठी (कुलपति, उत्तराण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून), प्रो दीपेंद्र सिंह, प्रो एम एस रावत, प्रो जुयाल, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन एकेडमिक प्रो. ए. के . यादव, प्रो हरीश चंद्र जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो एस के जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो रिजवाना सिद्दीकी,(संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो ए के नवीन,(संकायाध्यक्ष, विधि), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ हेम चन्द्र पांडे (निदेशक, LSM परिसर), डॉ महेंद्र राणा, कुलानुशासक डॉ. दीपक सागर, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, प्रो आर एस पथनी, प्रो अनिल कुमार जोशी, प्रो जीवन सिंह रावत, प्रो वी डी एस नेगी, प्रो जी एस नयाल, प्रो एस एस पथनी, समस्त विभागाध्यक्ष के साथ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों के कुलपति, विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्यगण, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र संघ, महासंघ के समस्त पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, मीडिया बंधु और पदक विजेताओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

18/06/2026

प्रथम दीक्षांत समारोह 2026

17/06/2026
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई।विश्वविद्यालय के कुलपति ...
17/06/2026

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों को जांचा।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह, शोध निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो पी एस बिष्ट सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक,सभी कमेटियों के सदस्य, विश्वविद्यालय के अधिकारी, परिसर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की तृतीय कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुई*आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की...
16/06/2026

*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की तृतीय कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुई*

आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्य रूप में श्री मनुज गोयल (अपर सचिव,उच्च शिक्षा विभाग) ऑनलाइन मोड से, प्रो० एन०एस० भण्डारी (उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित सदस्य), सदस्यों के रूप में प्रो० एच. सी. जोशी (संकायाध्यक्ष, कला संकाय, परिसर, अल्मोड़ा), प्रो. जगत सिंह बिष्ट (वरिष्ठ प्राध्यापक, हिंदी विभाग, परिसर अल्मोडा), प्रो० पुष्पेश पाण्डे (प्राचार्य, रा० स्ना० महाविद्यालय रानीखेत), डॉ० डी०सी० पन्त (प्राचार्य, रा० स्ना ० महाविद्यालय द्वाराहाट),
डॉ० निर्मला जोशी (सहा० प्राध्यापक (वरिष्ठ) रा०स्ना० महा० रानीखेत), डा० नूतन श्रीवास्तव (वरिष्ठ प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान विभाग, रा०महा० जैती), डॉ0 सबीहा नाज (सह-प्राध्यापक, संगीत विभाग, परिसर अल्मोडा), पदेन सदस्य रूप में श्री अमित कुमार त्रिपाठी (वित्त अधिकारी) और सदस्य सचिव रूप में डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट (कुलसचिव) उपस्थित रहे

नवनिर्मित विवि० प्रशासनिक भवन, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की तृतीय कार्यपरिषद् की बैठक में कई मदों को अनुमोदित किया गया। इस बैठक में शैक्षिक परिषद की बैठक में अनुमोदित हुए मदों का कार्य परिषद ने अनुमोदन किया।
विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियम 2016/2018 के अंतर्गत परिसर, अल्मोडा में विभिन्न विभागों में रिक्त शिक्षकों के पदों हेतु जारी विज्ञापन का एवं विज्ञापन के फलस्वरूप प्राप्त आवेदनों के स्क्रीनिंग प्रक्रिया पर चर्चा हुई, विश्वविद्यालय द्वारा गठित रोस्टर समिति द्वारा निर्मित रोस्टर अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की तृतीय बैठक दिनांकः 08 जून, 2026 में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के शोध अनुभाग द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों में शोधार्थियों को प्रदान की गई पीएच०डी० उपाधियों का अनुमोदन किया गया।
विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों एवं कार्मिकों को कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में असाधारण अवकाश / चिकित्सा अवकाश एवं त्यागपत्र स्वीकृत किए गए, का अनुमोदन हुआ। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा के दैनिक, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त 11 कार्मिकों को विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष विनियमित किया गया, का प्रस्ताव अनुमोदन हुआ ।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा की होनी वाली प्रथम दीक्षान्त समारोह दिनांक 18.06. 2026 के आयोजन के संबंध में चर्चा तथा अनुमोदन किया गया।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की होनी वाली प्रथम दीक्षान्त समारोह दिनांक 18.06. 2026 के आयोजन के उपलक्ष्य में दिये जाने वाले मैडलों की सूची का अनुमोदन हुआ।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों / स्ववित्त पोषित संस्थानों को कुलाधिपति सचिवालय द्वारा संबंद्धता प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोडा के खेल मैदान का नाम 'सिमकनी के स्थान पर 'सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोडा, कीडा मैदान किये जाने का अनुमोदन हुआ।
बैठक में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए ऑनलाइन रूप से जुड़े हुए उच्चशिक्षा विभाग के अपर सचिव श्री मनुज गोयल एवं अन्य अधिकारियों, पूर्व कुलपति प्रो एन. एस. भंडारी एवं प्रो. जगत सिंह बिष्ट और कार्य परिषद के सभी सदस्यों, सहयोग दे रहे सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार जताया।
सदस्य सचिव/ कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक को सफल बनाने में आनंद सिंह बिष्ट, देवेंद्र पोखरिया, हरीश सिंह बिष्ट, विपिन जोशी,विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, दीवान राम, विनीत कांडपाल, आलोक वर्मा, गोविंद रावत आदि ने सहयोग दिया।

*सूचना*  दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर  शोभा यात्रा की रिहर्सल हुईसोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की...
13/06/2026

*सूचना*
दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर शोभा यात्रा की रिहर्सल हुई

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आज शिक्षा संकाय बीएड फैकल्टी से अकादमिक शोभा यात्रा की रिहर्सल हुई। साथ ही कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने तैयारियों का जायजा लिया। शोभायात्रा के रिहर्सल के दौरान क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम को जांचा-परखा गया।
कुलपति प्रो .बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय में तैयारियों को लेकर सभी समितियों के संयोजकों और सदस्यों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।
रिहर्सल के दौरान दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो हरीश जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य),प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), कुलानुशासक डॉ दीपक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

13/06/2026
आज दिनांक 12-06-2026 को कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में शोधार्थी डॉ. पारस नेगी...
12/06/2026

आज दिनांक 12-06-2026 को कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में शोधार्थी डॉ. पारस नेगी की पीएच.डी. उपाधि की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. जितेन्द्र पाण्डे तथा शोध निदेशक के रूप में डॉ. मनोज कुमार बिष्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. पारुल सक्सेना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. पारुल सक्सेना ने परिसर निदेशक प्रो. पी. एस. बिष्ट, निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो. जे. एस. बिष्ट तथा विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस. के. जोशी का स्वागत करते हुए बाह्य परीक्षक का परिचय प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात शोधार्थी पारस नेगी ने अपने शोध विषय “Heart Attack Prediction and Analysis using Machine Learning Models” पर अत्यन्त प्रभावशाली एवं विस्तृत प्रस्तुति दी। अपने शोध में उन्होंने हृदयाघात रोग के विभिन्न चरणों की सटीक पहचान, विश्लेषण एवं निदान में मशीन लर्निंग तकनीकों के अभिनव एवं व्यापक अनुप्रयोगों को दर्शाया। उनके द्वारा प्रस्तुत निष्कर्ष चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अत्यन्त उपयोगी एवं व्यावहारिक महत्व के प्रतीत हुए।

बाह्य परीक्षक प्रो. जितेन्द्र पाण्डे ने शोध कार्य की उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे वास्तविक डेटा एवं परीक्षणों पर आधारित बताया तथा चिकित्सा क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने शोधार्थी के कार्य को नवीन, प्रासंगिक एवं समाजोपयोगी बताया।

कार्यक्रम का समापन शोध निदेशक डॉ. मनोज कुमार बिष्ट द्वारा शोध कार्य के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किया गया।

इस अवसर पर विभाग के समस्त प्राध्यापक डॉ. सुशील भट्ट, डॉ. सुमित खुल्बे, डॉ. अनामिका पंत, डॉ. अर्पिता जोशी, डॉ. रविंद्र नाथ पाठक, डॉ. गिरजा शंकर पाण्डे, डॉ. सूरज थायत, श्री नीरज सिंह ड्याराकोटी, श्री लल्लन सिंह, श्री भगवान दास वर्मा, श्री चंद्रजीत यादव, श्री अनूप सिंह बिष्ट, श्री कमल जोशी, श्रीमती हेमलता अवस्थी, श्री नंदन सिंह कनवाल, मनोज मेर सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहें।

*माननीय कुलपति महोदय ने "Happiness Lab" का किया निरीक्षण*आज दिनांक 11/06/2026 को मनोविज्ञान विभाग, एस.एस.जे. परिसर, अल्म...
11/06/2026

*माननीय कुलपति महोदय ने "Happiness Lab" का किया निरीक्षण*

आज दिनांक 11/06/2026 को मनोविज्ञान विभाग, एस.एस.जे. परिसर, अल्मोड़ा स्थित Happiness Lab का निरीक्षण माननीय कुलपति महोदय प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल द्वारा कुलपति महोदय का स्वागत किया गया तथा लैब की कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने Happiness Lab की गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
कुलपति महोदय ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की तथा विभाग के समग्र विकास और उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Address

Near H. N. B. Sports, Stadium
Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Soban Singh Jeena University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share