28/03/2026
राजस्थान सरकार की 2024-25 बजट घोषणा के अनुरूप कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से युवाओं को रोज़गार के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “राजस्थान फ़िनिशिंग स्कूल” कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय को लॉजिस्टिक्स और IT वह ITeS जैसे सेक्टर्स के 3 कोर्सेज के लिए चयनित किया गया है जो इस प्रकार है: “ई-कॉमर्स डिलीवरी असोसिएट” व “डेटा फीडर वेयरहाउस”। यह दोनों कोर्सेस लॉजिस्टिक्स सैक्टर के अंतरगत होंगे और तीसरा कोर्स है “फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट”। यह कोर्स IT वह ITeS सेक्टर के अंतर्गत होगा। कला महाविद्यालय को उक्त कोर्सेस के लिए विशेष प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में चुना गया है जहाँ विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त 2 क्षेत्रों के 3 कोर्सेस के लिए प्रत्येक कोर्स में अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति बैज की क्षमता के दो batches होंगे। इस तरह कुल तीन कोर्सेस के लिए अधिकतम छः बेचेज़ बनाए जाएंगे। जिनमे कुल 180 विद्यार्थी प्रशिक्षण का लाभ ले सकेंगे। यह प्रशिक्षण मॉडल विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा बल्कि उन्हें समग्र कौशल प्रदान करेगा। प्रशिक्षण में 70 प्रतिशत भाग संबंधित क्षेत्र का तकनीकी प्रशिक्षण होगा, 20 प्रतिशत भाग में डिजिटल स्किल्स जैसे MS ऑफिस AI के मूलभूत सिद्धांत, साइबर सुरक्षा व क्लाउड टूल से जुड़ा होगा, जबकि शेष 10 प्रतिशत भाग सॉफ़्ट स्किल्स जैसे इंटरव्यू की तैयारी, प्रभावी संवाद और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होगा। योजना के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के नियमित व महाविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अलावा निजी विद्यालयों के विद्यार्थी जिनकी आयु 18-35 वर्ष के बीच है आवेदन कर सकते हैं। लॉजिस्टिक्स से जुड़े दो कोर्से जिनमें अधिकतम तीस-तीस विद्यार्थियों के 4 बैच होंगे उनको सेफेड्यूकेट लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा। इसी तरह I T व ITeS क्षेत्र से जुड़े “फुल स्टैक वैब डेवलपमेंट कोर्स” से जुड़े अधिकतम तीस विद्यार्थियों के दो batches को लीडरशिप बुलेवार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया: ट्रैनिंग प्रोवाइडर कंपनियों द्वारा समय पर योग्य विद्यार्थियों से आवेदन माँगे जाएंगे। वहीं कंपनियां प्राप्त आवेदन पत्रों के हिसाब से निर्धारित तिथि पर बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य प्रारंभ करेंगी।
आवेदक निर्धारित प्रवेश आवेदन पत्र के साथ अपनी 12वीं की अंक तालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करेंगें।
बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट बनायी जाएगी।
कॉर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्री द्वारा मान्यता प्राप्त कॉर्पोरेट सर्टिफ़िकेट कोर्स मिलेगा। नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन अधिकतम तीन घंटे जो या तो कॉलेज समय से पूर्व होंगे या कॉलेज समय के पश्चात होंगे और पास आउट विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन अधिकतम छह घंटे की कक्षाएं लगेंगी जो कॉलेज समय में होंगी। पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कक्षाओं में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। कुल प्रशिक्षण समयावधि 240 घंटे 540 घंटे के बीच होगी। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण शुल्क बहूत ही कम रखा गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग तथा सभी वर्गों की महिला नियमित विद्यार्थियों को मूल शुल्क का मात्र 10% ही देना होगा। इसके अतिरिक्त सामान्य वर्ग के पुरुष विद्यार्थियों को मूल शुल्क का लगभग 20 प्रतिशत छूट ही देना होगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेबी) द्वारा सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा।
निजी महाविद्यालय के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग तथा सभी वर्गों की महिला नियमित विद्यार्थियों को मूल शुल्क का मात्र 25 प्रतिशत शुल्क फ़ीस के रूप में देंगे व अनारक्षित कैटेगरी के पुरुष मूल फ़ीस का 50 प्रतिशत शुल्क फ़ीस के रूप में देंगे।
उक्त कोर्से में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी नीचे दिए गए WhatsApp लिंक के माध्यम से ही कोर्सेस के लिए विशेष रूप से बनाये गए विधियों WhatsApp group में शामिल हो सकते हैं और आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।