27/01/2025
https://www.facebook.com/share/p/19iWibgZx4/
धार्मिक नगरी अमरकंटक को मिलेंगे टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइड, होगी व्यवसायिक प्रशिक्षण
---------
पर्यटन स्थल और धार्मिक नगरी अमरकंटक में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इसके साथ साथ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के द्वारा नित नए नवाचार किये जा रहे हैं, पर्यटन स्थलों का सौन्दर्यीकरण, एडवेंचर गतिविधियों हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, ग्लास व्यू पॉइंट और अन्य साहसिक गतिविधियों की शुरुआत इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर नर्मदा महोत्सव में पर्यटकों को समृद्ध अनुभव प्रदान करने और स्थानीय पर्यटन उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन प्रबंधन विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि अमरकंटक और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइड व्यवसायिक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है | कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने इच्छुक स्थानीय व्यक्तियों से आवेदन करने अपील की है |
इस प्रशिक्षण में पुरुष एवं महिलाऐं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र नगर परिषद अमरकंटक से प्राप्त किया जा कर 25 जनवरी 2025 को कार्यालयीन समय तक जमा किया जा सकेगा। कार्यशाला हेतु प्रति अभ्यर्थी पंजीयन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। पंजीयन शुल्क जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषदअनुपपुर (ANUPPUR TOURISM PROMOTION COUNCIL ANUPPUR) के खाता क्रमांक 637802010005514, आईएफएससी कोड UBIN0563781 में जमा कर पावती की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न कर जमा करना अनिवार्य होगा। कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म मैनेजमेंट, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जंजा. विवि अमरकंटक में होगा। कार्यशाला का आयोजन एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म मैनेजमेंट, आईजीएनटीयू अमरकंटक एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् जिला अनुपपुर के द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला, परीक्षा, और परिणाम संबंधी निर्णय गठित समिति द्वारा लिए जाएँगे जो अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे। कार्यशाला उपरांत लिखित एवं मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं पर्यटन स्थल अमरकंटक में टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइड का कार्य किये जाने परिचय पत्र वितरण किये जाएंगे। परिचय पत्र छः माह के लिए ही मान्य होंगे, इसके उपरांत नवीनीकरण हेतु अध्यक्ष – जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् (DATCC) अनुपपुर के नाम आवेदन किया जा सकेगा।
व्यवसायिक प्रशिक्षण/कार्यशाला में आवेदन करने हेतु तीन तात्कालिक पासपोर्ट साइज़ फोटो जिसमे अभ्यर्थी के दोनों कान स्पष्ट दिखाई दे रहे हों, फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड), शैक्षणिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति, पुलिस सत्यापन/चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान ओरिजिनल दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
इस संबंध में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने बताया है कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर देना एवं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को रोचक ढंग से सही और पूर्ण जानकारी देना है।
#अमरकंटक_नर्मदा_महोत्सव