Department of Physical Education, Maharana Pratap Govt. College Amb

  • Home
  • India
  • Amb
  • Department of Physical Education, Maharana Pratap Govt. College Amb
Directions

Department of Physical Education, Maharana Pratap Govt. College Amb Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Department of Physical Education, Maharana Pratap Govt. College Amb, College & University, Amb.

https://www.facebook.com/share/p/16wLb4itcS/Big congratulations to the GC Amb team for winning the match against GC Pont...
29/10/2025

https://www.facebook.com/share/p/16wLb4itcS/

Big congratulations to the GC Amb team for winning the match against GC Ponta Sahib at Govt Sanskrit College Nahan on 28/10/2025! 🎉👏 Kudos to Principal, Team Manager, Players, and all faculty members for their incredible effort and teamwork. Wishing you many more victories ahead!

🏆💐🍀🏅Many-many congratulations to our (Judo) achiever! 🌟Mr. Sumesh Bhargav (BA 2nd Year) for Winning Silver Medal 💐🍀🏆 .  ...
10/10/2025

🏆💐🍀🏅
Many-many congratulations to our (Judo) achiever! 🌟
Mr. Sumesh Bhargav (BA 2nd Year) for Winning Silver Medal 💐🍀🏆 .
Inter College Judo Championship, GC Solan (08-09 Oct 2025) 🏆
May this remarkable achievement pave the way for future successes! 🌈

Heartfelt congratulations to Mr. Sahil (B Com 1st Year) for clinching Silver Medal  💐🍀🏆- Principal Prof. Darahan Kumar f...
05/10/2025

Heartfelt congratulations to Mr. Sahil (B Com 1st Year) for clinching Silver Medal 💐🍀🏆
- Principal Prof. Darahan Kumar for visionary leadership.
- Team Manager Dr. Nitin Sharma.
- ⁠Sports Committee Members.
- The Staff Members (Teaching & Non-Teaching) for unwavering support 🤝 during HPU Inter College Wrestling Championship held at GC Daulatpur Chowk (03-04 Oct 2025) 🏆
Your collective effort, dedication, and spirit have brought laurels to our institution.

  &    Competition  Pratap Govt. College  Amb (12/08/2025)
13/08/2025

& Competition Pratap Govt. College Amb (12/08/2025)

Today Basketball Intramural(11/08/2025)   Pratap Govt. College Amb
11/08/2025

Today Basketball Intramural(11/08/2025)
Pratap Govt. College Amb

खेलों पर जोर और नशे पर चोटमहाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में स्पोर्ट्स एवं योगा क्लब और प्रहरी क्लब द्वारा आयोजित...
29/07/2025

खेलों पर जोर और नशे पर चोट

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में स्पोर्ट्स एवं योगा क्लब और प्रहरी क्लब द्वारा आयोजित बालीवाल प्रतियोगिता का फाइनल आज संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता लगातार तीन दिनों तक चली और इसका मुख्य उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। प्रयोगिता के मुख्य अतिथि प्रो. दर्शन कुमार
ने अपने संबोधन में कहा कि खेलें न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि हमें नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रखती हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाएं। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में खेल भावना का विकास होगा और वे नशे जैसी समस्याओं से दूर रहेंगे। हमें विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से छात्रों को एक नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकेंगे। इस प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर व स्पोर्ट्स एंड योगा क्लब के कन्वीनर डॉ. पवन पटियाल ने किया । महिला वर्ग में शिवांगी, रूबिया,अमीना,समृति,रेशम,शाजिया और श्वेता की टीम विजय रही जबकि कृति,आरती,अंबिका,पलक ,मुस्कान,रितिका और सोनिया की टीम दूसरे स्थान पर रही, पुरुष वर्ग में सुमेश भार्गव, जातिन,वंश,अनिकेत चौधरी,वेदांत,अक्षित,अनमोल और हर्षित की टीम विजय रही जबकि
आदित्य,उमेश, आदित्य कुमार मोटे,मोहित,सौरभ,निखिल और आदित्य शर्मा की टीम दूसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के मुख अतिथि प्रो. दर्शन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया ।इस अवसर पर प्रो.रेखा शर्मा, डॉ.नितिन कुमार शर्मा (नोडल ऑफिसर प्रहरी क्लब), प्रो. अमित शर्मा, डॉ. कोशल पांडे, प्रो अजय कुमार, प्रो. अनय कुमार, डॉ. रजनीश कुमार , डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अजय कुमार, प्रो अंकुश कुमार,डॉ. विजेंद्र जसवाल, डॉ आशुतोष चौधरी, डॉ. हरजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)  के अवसर पर एकदिवसीय योग शिविर का आय...
21/06/2025

महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के खेल और योगा क्लब द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दर्शन कुमार रहे I प्राचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि योग के माध्यम से मनुष्य मे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति निश्चित है उन्होंने बताया कि योग भारतीय परंपरा का हिस्सा हैं और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन इसका अभ्यास करना चाहिए I योग क्रियाओं का संचालन , शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर व खेल एवं योगा क्लब के संचालक डॉ.पवन कुमार पटियाल द्वारा किया गया I इस योग कैंप में लगभग 60 प्रतिभागी उपस्थित रहे जिसमे प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया I सभी प्रतिभागियों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ योग दिवस मनाया I इस कार्यक्रम में प्रो. रेखा शर्मा और डॉ. कृष्णा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेl

13/03/2025
Congratulations also to our Principal Prof. Darshan Kumar and all staff Members for this amazing AchievementMany-Many Co...
12/03/2025

Congratulations also to our Principal Prof. Darshan Kumar and all staff Members for this amazing Achievement

Many-Many Congratulations 💐to Our Chess Shining Star Miss.Divya Sood for winning 🏆 2nd Runner Up Trophy for Himachal Pradesh University in Inter University (North Zone) Chess Championship at Rayat Bahra University,Chandigarh w.e.f. 10-12 March,2025 , she also selected to represent HPU in All India Inter University Chess Championship at Delhi University.
She was Leading scorer in her Team and Now ,HPU Chess Team is beaming with her score.🏆💐

Annual Athletic Meet 2024-25 on 08/02/2025
09/02/2025

Annual Athletic Meet 2024-25 on 08/02/2025

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब में दिनांक 8/02/2025  शनिवार को 28 वी॰ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही शानद...
08/02/2025

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब में दिनांक 8/02/2025 शनिवार को 28 वी॰ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही शानदार और रोमांचक तरीक़े से किया गया । जिसमें मुख्यतिथि के रूप में महाविद्यालय अम्ब के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ रमन कुमार शर्मा ने शिरकत की ।उन्होंने माँ सरस्वती के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार और सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस.वालंटियर व रोवर रेंजर के सदस्यों ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व रहता है और इससे प्रत्येक खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास होता है ।इसके साथ-साथ उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि खेलों से मात्र शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि सहनशीलता व धैर्य जैसे आदर्श मानव गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी खेलों में भाग लेता है तो उसमें सामाजिक कौशल भी विकसित होता है।
यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर डॉ. पवन पटियाल की देखरेख में संपन्न हुई। प्रो.सुखदेव द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अभिषेक सिंह ने प्रथम, कन्हैया ने द्वितीय, तनिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, पायल ने द्वितीय, संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, हरीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पायल रानी ने प्रथम, महक चौधरी ने दूसरा, संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस पुरुष वर्ग में हर्ष ने पहला, कन्हैया ने दूसरा, रमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, पायल रानी ने दूसरा, अनीता देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में हर्ष ने प्रथम, अभिषेक ने दूसरा, भूपेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, महक ने दूसरा , आकृति ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में हर्ष ने प्रथम, अक्षत ने दूसरा, ऋषभ ने तीसरा और महिला वर्ग में महक ने प्रथम, संजना ने दूसरा, प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट पुरुष वर्ग में अनमोल प्रथम, आर्यन कौण्डल द्वितीय तथा अर्पित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद पुरुष वर्ग में ऋषभ हीर ने प्रथम, तनिश ने दूसरा, वंश पठानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में तृषा चौधरी ने प्रथम, सेजल शर्मा ने दूसरा, आकृति ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पुरुष वर्ग में ऋषभ हीर ने प्रथम, हर्ष ने दूसरा, रमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सेजल शर्मा तथा अनीता ने प्रथम, ईशा जसवाल ने दूसरा, सुहानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में आर्यन कौण्डल प्रथम, आयुष जसवाल द्वितीय, अनमोल तृतीय और महिला वर्ग में प्रेरणा ठाकुर प्रथम, कोमल द्वितीय, दिव्या सूद तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में पुरुष वर्ग में अनमोल ने प्रथम, रितिक शर्मा ने दूसरा, नितिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स मीट में पुरुष वर्ग में हर्ष ने औरमहिला वर्ग में कविता ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।
इस अवसर पर प्रो रेखा शर्मा, डॉ सतपाल, प्रो सुख देव,डॉ. नितिन कुमार शर्मा,डॉ सुरुचि शर्मा ,डॉ कृष्णा,प्रो अजय,प्रो अनय,डॉ कुमारी सुजाता,प्रो सुरेता, डॉ पवन पटियाल,प्रो जमीत,डॉ राजेश,डॉ अरुण ,डॉ रजनीश, डॉ श्रुति,प्रो अनिल वर्मा,प्रो रचना,डॉ अजय,प्रो परीक्षा, प्रो आशीष, डॉ ओम प्रकाश,प्रो सूर्यमान, प्रो अंकुश,प्रो पूनम, डॉ रिचु, प्रो अरुणा, प्रो मोनिका, डॉ विजैंदर, डॉ हरजीत, डॉ आशुतोष , डॉ रेणु,प्रो रेखा , प्रो नेहा , लाइब्रेरियन अनीता शर्मा श्री नैनी पाल , श्री तरसेम,श्री राकेश,श्री विनोद मैडम सपना , संदीप सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कृते
प्राचार्य
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब

Address

Amb

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Physical Education, Maharana Pratap Govt. College Amb posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share