Sanatan Dharma College-Lahore Ambala Cantt

Sanatan Dharma College-Lahore Ambala Cantt College with Potential for Excelence

Admissions Open 2026–27 at Sanatan Dharma College, Ambala Cantt!Visit the campus for FREE Registration & Career Counsell...
15/05/2026

Admissions Open 2026–27 at Sanatan Dharma College, Ambala Cantt!

Visit the campus for FREE Registration & Career Counselling Facility.

✨ NEP-Aligned UG & PG Programs
✨ 109 Years Heritage of Academic Excellence
✨ Outstanding Achievements in Academics, Sports & Culture
✨ Scholarships | Placements | Skill Development

We Help You Choose Your Future.

📍 Jagadhari Road, Ambala Cantt
📞 0171-2630283
🌐 [www.sdcollegeambala.ac.in](http://www.sdcollegeambala.ac.in)

09/05/2026

🎓 Admissions Open | Session 2026–27

Choose the right path to your dreams with Sanatan Dharma College — NAAC A++ Grade (CGPA 3.72).

✨ Vast Range of NEP-Aligned UG & PG Programs
✨ Expert Faculty & Skill Development
✨ 700+ Distinctions & 45+ Sports Medals
✨ 100% Internships & MNC Placements
✨ Impactful Community Engagement & Extension Activities

📌 Register Now
🌐 [www.sdcollegeambala.ac.in](http://www.sdcollegeambala.ac.in)

🎓✨ Annual Convocation 2026 – A Proud Moment of Achievement & Celebration*✨🎓Sanatan Dharma College, Ambala Cantt. proudly...
25/03/2026

🎓✨ Annual Convocation 2026 – A Proud Moment of Achievement & Celebration*✨🎓

Sanatan Dharma College, Ambala Cantt. proudly organized its Annual Convocation today, celebrating the academic excellence, dedication, and success of our graduating students. 🌟

We were deeply honored to have *Prof. (Dr.) Dinesh Kumar, Hon’ble Vice Chancellor, Skill University, Palwal, as the Chief Guest, whose inspiring words motivated our students to strive for excellence and contribute meaningfully to society.

The occasion was graced by esteemed dignitaries:
🌼 Mr. Rishab Soni, President, Sanatan Dharma Managing Committee
🌼 Dr. Desh Bandhu, Vice President, Managing Committee
🌼 Mr. Amit Khanna, Member, Managing Committee
🌼 Dr. Rajinder Singh, Director Administration, Sanatan Dharma College Society
Dr R.C Sharma , Joint secretary , Sanatan Dharma Managing committee

Their presence added great value and prestige to the convocation ceremony.

🎖️ Degrees were conferred upon the deserving students, marking a significant milestone in their academic journey. The event reflected not only academic accomplishment but also the institution’s commitment to nurturing responsible, skilled, and future-ready individuals.

💫 The convocation concluded on a high note, filled with pride, joy, and aspirations for a brighter tomorrow.

*Heartiest congratulations to all the graduates!* 🎉
May you continue to shine and make us proud.

*सात दिवसीय शिविर के दौरान मुफ्त स्वास्थ्य जांच का हुआ सफल आयोजन* सनातन  धर्म  महाविद्यालय परिसर में  संचालित राष्ट्रीय ...
11/03/2026

*सात दिवसीय शिविर के दौरान मुफ्त स्वास्थ्य जांच का हुआ सफल आयोजन*
सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा गाँव रामगढ़ माजरा में चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मुफ्त स्वास्थ्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मोहित बिंदलिश द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं गांव वालों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में गांव वालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । स्वास्थ्य मेडिकल कैंप का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट, सरकारी पॉलीक्लीनिक अस्पताल अंबाला सिटी, एल जे आई इंस्टिट्यूट, अंबाला सिटी, एवं सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कैंप के दौरान कैंप में विशेष रूप से आए डॉक्टर राजेश, डॉ शिल्पी तथा उनकी टीम ने बच्चों को आंखो को स्वस्थ रखने से संबंधित टिप्स दिए।
साथ ही सरकारी हॉस्पिटल पॉलीक्लीनिक एवं सिविल हॉस्पिटल अंबाला सिटी से आए डॉ अभिलाष, हर्षिका, डिंपल एवं मनीष कुमार व उनकी टीम द्वारा गांव वालों एवं स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिसमें सी बी सी, एल एफ टी, ब्लड सुगर, के एफ टी एवं लिपिड प्रोफाइल की जांच की गई। स्वास्थ्य चेकअप शिविर के दौरान विशेष रूप से टी.बी के चेकअप के लिए फ्री एक्सरे का भी प्रबंध किया गया। शिविर के दौरान कॉलेज की उपप्रचार्या डॉ अल्का शर्मा, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ चिमन लाल एवं गाँव से सरदार काका जी, मोंटू जी, गुरपाल जी, जरनैल सिंह जी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ गिरधर गोपाल, डॉ आरती इत्यादि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य चेकअप कैंप के अंत में डॉक्टर आरती ने सभी का धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी इसी तरह के कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया कैंप में लगभग 155 स्वयंसेवकों एवं 80 गांव के लोगों ने भाग लिया एवं टेस्ट करवाएं।
दोपहर उपरांत सत्र के दौरान स्वयंसेवकों के लिए वितीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का आयोजन बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सहयोग से किया गया। बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी से आए श्री देवेंद्र शर्मा ने बच्चों को वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने बच्चों को बचत, सही तरीके से पैसे का उपयोग करने और भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने की आवश्यकता के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र से ही पैसे के महत्व को समझना और बचत की आदत डालना जीवन में बहुत उपयोगी साबित होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग, निवेश और आर्थिक अनुशासन के बारे में सरल उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। बच्चों ने भी इस विषय में रुचि दिखाई और कई प्रश्न पूछे, जिनका श्री शर्मा ने विस्तार से उत्तर दिया।
संध्याकालीन सत्र के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने रात्रि भोजन के साथ अगले दिन होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सहयोग ग्रुप के सदस्यों शेफाली, जैस्मीन, सिमरन, वंश, कशिश, साहिल, भावना, प्रिंस, गायत्री एवं वंशिका के द्वारा कार्यक्रम अधिकारियों की देख रेख में किया गया।

सात दिवसीय शिविर के दौरान एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ व्याख्यान का सफल आयोजनसनातन  धर्म ...
08/03/2026

सात दिवसीय शिविर के दौरान एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ व्याख्यान का सफल आयोजन
सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा गाँव रामगढ़ माजरा में चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। शिविर के चौथे दिन की शुरुआत सुबह जुंबा एवं योगाभ्यास के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की गई।
तत्पश्चात ऐक्टिव माइंड्स ग्रुप की लीडर राखी नें सभी अतिथियों का स्वागत किया। ऐक्टिव माइंड्स ग्रुप की मेम्बर सृष्टि एवं लवली मिश्रा ने बच्चों और अतिथियों के समक्ष पिछले दिन की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।
तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिन्दलिश नें आज की मुख्य वक्ता सुश्री नीतू बख्शी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं सुश्री बबीता बिस्ट, एसोसिएट प्रोफेसर, सनातन धर्म महाविद्यालय, अंबाला कैंट का औपचारिक परिचय करवाया एवं उनका शिविर में स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीतू बक्शी ने “समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और उन्नति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। परिवार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन तक हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सुश्री नीतू बक्शी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना एक विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने बच्चों को बताया कि जब महिलाएं शिक्षित और सशक्त होंगी, तभी समाज भी मजबूत और प्रगतिशील बन सकेगा।
इसके पश्चात सुश्री बबीता बिष्ट ने “महिला सशक्तिकरण: आज की सबसे बड़ी आवश्यकता” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
सत्र के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती नें शिविर में आने के लिए वक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों नें स्वच्छता ही सुरक्षा विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया।
दोपहर उपरांत बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता विषय पर भी एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ मोहित बिंदलिश नें बच्चों को पर्सनल बजट एवं निवेश से संबंधित उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे हम छोटी छोटी बचतों के माध्यम से एक बहुत बड़ा कार्पस बना सकते है।
तत्पश्चात स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संध्याकालीन सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
स्वयंसेवकों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया तथा बच्चों के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने रात्रि भोजन के साथ अगले दिन होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन ऐक्टिव माइंड्स ग्रुप के सदस्य अनिशा, ख़ुशी, नैतिक, ऐश्विर, वंशिका, भव्या, तरुण, तानिया एवं प्रांशु इत्यादि नें कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिंदलिश, डॉ आरती अरोड़ा एवं डॉ गिरधर गोपाल की देखरेख में किया।

*सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक* सनातन  धर्म  महाविद्यालय परिस...
07/03/2026

*सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक*
सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा गाँव रामगढ़ माजरा में चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन “ध्यान एवम् मानसिक स्वास्थ्य” थीम पर स्वयंसेवकों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह जुंबा एवं योगाभ्यास के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आज के ग्रुप यूथ फ़ोर्स के ग्रुप मेम्बर जैस्मिन तथा गायत्री ने बच्चों और अतिथियों के समक्ष दूसरे दिन की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात ग्रुप लीडर रिया एवं प्रार्थना नें मंच संचालन करते हुए आज के अतिथियों का स्वागत करते हुए होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने लाइफ स्किल से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया तथा बच्चों को अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज के समय में बिना स्किल्स को विकसित किए हम सफलता प्राप्त करने के बारे में सोच भी नहीं सकते इसलिए सभी को शिक्षा के साथ साथ स्किल्स को भी विकसित करना चाहिए।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों नें भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध और विविध संस्कृति को प्रस्तुत करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने फैंसी ड्रेस, कविता पाठ और लोक गीतों के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और रीति-रिवाजों को दर्शाया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर उनकी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कुछ छात्रों ने कविता पाठ के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का सुंदर वर्णन किया। इसके साथ ही कई विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों के लोक गीत गाकर कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।
दोपहर उपरांत बच्चों के लिए मेडिटेशन और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर ISKCON कुरुक्षेत्र के सहयोग से एक विशेष व्याख्यान एवं ध्यान सत्र का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया गया तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
संध्याकालीन सत्र के दौरान
संध्याकालीन सत्र के दौरान “AI : Angel and Monsters” विषय पर एक रोचक व विचारोत्तेजक वाद–विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस वाद–विवाद में प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।
कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि Artificial Intelligence मानव जीवन को आसान बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने इसके संभावित दुष्प्रभावों जैसे रोजगार में कमी, तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता और दुरुपयोग की आशंकाओं पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। सत्र के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने रात्रि भोजन के साथ अगले दिन होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन यूथ फोर्स ग्रुप के सदस्य गायत्री, कृष, चंदन, राधिका एवं श्रुति इत्यादि नें कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिंदलिश, डॉ आरती अरोड़ा एवं डॉ गिरधर गोपाल की देखरेख में किया।

16/10/2024
🎉✨ 47th Zonal Youth Festival ✨🎉  📍 Sanatan Dharma College, Ambala Cantt🗓️ Dates: 18th October - 20th October, 2024  Join...
16/10/2024

🎉✨ 47th Zonal Youth Festival ✨🎉
📍 Sanatan Dharma College, Ambala Cantt
🗓️ Dates: 18th October - 20th October, 2024

Join us for an exciting three-day celebration of creativity, talent, and youthful energy as Sanatan Dharma College, Ambala Cantt, hosts the 47th Zonal Youth Festival! 🎭🎶 From cultural performances to competitive events, this festival promises a showcase of artistic brilliance and spirited competition across a wide range of activities.

Stay tuned for event schedules and highlights from the press! Let's come together to celebrate the spirit of youth and tradition. 🌟

Address

Jagadhari Road
Ambala Cantt
133001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanatan Dharma College-Lahore Ambala Cantt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sanatan Dharma College-Lahore Ambala Cantt:

Share