Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak, M.P.

Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak, M.P. The University came into existence by the Indira Gandhi National Tribal University Act, 2007 and came into action on July 2008.

The jurisdiction of the University extends to the whole country and it is fully funded by the Central Government through the University Grant Commission.

08/12/2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के
पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने "प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी को कुलपति पद का पदभार संभालने की बधाई दी और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज प्रसन्नता का दिन है, कि मैं इस विश्वविद्यालय में अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण कर रहा हूं, इसके लिए मैं संपूर्ण जीवन विश्वविद्यालय परिवार और इस जनजातीय क्षेत्र व समुदाय एवं भारत सरकार का ऋणी रहूंगा। मां नर्मदा जी को मैं नमन करता हूँ"।

08/12/2024

IGNTU में कार्यवाहक कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का कार्यकाल 5/12/2024 को पूरा हो गया। यूनिवर्सिटी के वरिष्ठतम प्रोफेसर प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने कुलपति का पदभार ग्रहण किया। एक अनौपचारिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने की बधाई देते हुए उनके यशस्वी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

IGNTU में कार्यवाहक कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरक...
08/12/2024

IGNTU में कार्यवाहक कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का कार्यकाल 5/12/2024 को पूरा हो गया। यूनिवर्सिटी के वरिष्ठतम प्रोफेसर प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। नए कुलपति की नियुक्त होने तक प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी कुलपति के पद का प्रभार देखेंगे। प्रो. त्रिपाठी शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और शोध कार्यों के लिए जाने जाते हैं। अपने समर्पित शैक्षणिक कार्यों और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के कारण प्रो. त्रिपाठी विश्वविद्यालय में सर्वमान्य और लोकप्रिय प्राध्यापक हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी। कुलपति का पदभार ग्रहण करते हुए प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कथन को बल देते हुए कहा कि 'हम एक हैं तो सेफ हैं', मानव जीवन दूसरों की सेवा करने के लिए बना है। अतः पद बड़ा नहीं होता है, काम बड़ा होता है। हम किसी भी पद पर रहे, हमारा मुख्य ध्येय मानव सेवा करना होना चाहिए प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को कुलपति का पदभार ग्रहण किया।एक अनौपचारिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने की बधाई देते हुए उनके यशस्वी और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने "प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी को कुलपति पद का पदभार संभालने की बधाई दी और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज प्रसन्नता का दिन है, कि मैं इस विश्वविद्यालय में अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण कर रहा हूं, इसके लिए मैं संपूर्ण जीवन विश्वविद्यालय परिवार और इस जनजातीय क्षेत्र व समुदाय एवं भारत सरकार का ऋणी रहूंगा।आप सभी के सहयोग से मैं कुलपति पद पर रहते हुए शासन द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूरा कर पाया, मैं मां नर्मदा जी को नमन करता हूँ।" विदाई कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यों द्वारा पूर्व कुलपति के साथ अपने अनुभवों को साझा किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने नम आंखों से प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और उनके परिवार को विदाई दी और उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वस्थ की कामना की।

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अमरकंटक: भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम की थीम : स्...
28/11/2024

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
अमरकंटक: भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम की थीम : स्वस्थ भारत की ओर बड़ा कदम, के तहत शारीरिक शिक्षा विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 27 नवंबर 2024 को माननीय कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी जी द्वारा किया गया उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. आलोक श्रोत्रिय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय बाघ, निदेशक क्षेत्रीय परिषर मणिपुर प्रो. नागालिंगम, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एन एस मूर्ति सर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। माननीय मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल शांति एवं एकता का सशक्त माध्यम है आज विश्व में जहां अशांति का वातावरण निर्मित है वह खेल द्वारा शांतिपूर्ण वातावरण निर्मित किया जा सकता है। कबड्डी खेल में श्वास प्रति श्वास एक बहुत अच्छा योगाभ्यास होता है यह खेल खिलाड़ियों में आत्मविश्वास एवं सहनशक्ति प्रदान करता है। जिससे खिलाड़ी निश्चित ही जीवन के अनेक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। स्वागत भाषण शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय, संचालन और आभार प्रदर्शन डा. राम जी मिश्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. राकेश प्रसाद सुश्री हिमांशी वर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव एवम विश्वविद्यालय के खिलाड़ियो, छात्रो के साथ - साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के एम पी ई यस एवं बी पी ई एस के छात्र उपस्थित थे प्रतियोगिता में आठ टीम भाग ले रही हैं भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, श्री जयपाल मुंडा, राम प्रसाद मुंडा, रामदयाल मुंडा, लक्ष्मण हैवनुर, रानी दुर्गावती, रानी गाइदिनलयू टीम के नाम है कार्यक्रम के समन्वय एवम शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. महेंद्र प्रताप गौड़ के कुशल मार्गदर्शन मे फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में वालीबाल, बास्केटबाल, क्रॉसकंट्री, हैंडबॉल, टेबल-टेनिस, एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती (गौरव दिवस) के आयोजन का समा...
18/11/2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती (गौरव दिवस) के आयोजन का समाचार पत्रों में प्रकाशन ......

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में आज मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती (गौरव दिवस) हर्ष...
15/11/2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में आज मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती (गौरव दिवस) हर्षोल्लास के साथ...

विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा....
14/11/2024

विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा....

75 वें अखिल भारतीय वाणिज्य अधिवेशन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की रही धूम....75 वॉ अखिल भारतीय वाणि...
13/11/2024

75 वें अखिल भारतीय वाणिज्य अधिवेशन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की रही धूम....

75 वॉ अखिल भारतीय वाणिज्य अधिवेशन जो कि उदयपुर, राजस्थान में पैसिफिक विश्वविद्यालय एवं गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर देशभर से लगभग 5000 वाणिज्य एवं प्रबंध के प्राध्यापको एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

इस अधिवेशन में विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने मनु भाई शाह रिसर्च मेमोरियल अवार्ड नामक सत्र की अध्यक्षता की साथ ही साथ उन्हें भारतवर्ष में वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय में उत्कृष्ट अकादमिक योगदान हेतु Fellow अवार्ड से सम्मानित किया गया यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के शोधार्थियों के द्वारा तैयार किए गए 2 शोधपत्रों को सत्र में प्राप्त कुल 1237 शोधपत्रों में से प्रथम 10 शोधपत्रों में शामिल किया गया। यह न केवल विश्वविद्यालय अपितु पूरे प्रदेश के शोधार्थियों के लिए उल्लेखनीय मापदंड है। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी जी ने इसके लिए वाणिज्य विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।

https://samajjagran.in/indira-gandhi-national-tribal-university-celebrates-75th-all-india-commerce-convention/

https://upaajtak.com/?p=176145

24/10/2024

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम का पाँचवां चरण इं.गाँ.रा.ज.जा.वि.वि., अमरकंटक में होगा। यह आईजीएनटीयू अमरकंटक एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा का संयुक्त एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम है। यह नवम्बर, दिसंबर, 2024 में होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में छात्रों को पर्यटन, परम्परा, तकनीकि के साथ लोगों से मेल मिलाप ओर विकास के माध्यम से मध्य प्रदेश और हरियाणा में प्राकृतिक सौन्दर्य, विभिन्न परम्पराओं और सास्कृतिक पहलुओं के विषय में जानकारी दी जायेगी। इस हेतु म.प्र. का कोई भी युवा उच्च शिक्षा का विद्यार्थी जिसकी आयु 18 से 30 वर्ष की होगी युवा संगम पोर्टल पर 25 अक्टूबर, 2024 तक पंजीयन कराकर कार्यक्रम में निः शुल्क भाग ले सकता हैं।

इसके लिए इस पंजीयन लिंक का उपयोग किया जा सकता है - https://ebsb.aicet-india.org

IGNTU 10 October 2024 : Notice: One Week Student Exchange Programme (Yuva Sangam: Phase V) Under Ek Bharat Shrestha Bhar...
11/10/2024

IGNTU 10 October 2024 : Notice: One Week Student Exchange Programme (Yuva Sangam: Phase V) Under Ek Bharat Shrestha Bharat Programme, Government of India. Registration Start:10/10/2024
Registration Link: https://ebsb.aicte-india.org

Address

Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak
Anuppur
484886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak, M.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Indira Gandhi National Tribal University, Amarkantak, M.P.:

Share