Government College, Atru

Government College, Atru Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Government College, Atru, College & University, राजकीय महाविद्यालय, अटरू, Atru.

इस महाविद्यालय की स्थापना मई 2018 में राजस्थान में बारां जिले के अटरू कस्बे में हुई। यह एक सह-शैक्षणिक स्नातक संस्थान है जिसमें कला संकाय के हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं चित्रकला विषय है। यह कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

*कोटा विश्वविद्यालय, कोटा* *B.A. /B.Sc /B.com First Semester प्रथम/तृतीय/पंचम के रेगुलर/ प्राइवेट स्टूडेंट के मुख्य Exam...
26/12/2025

*कोटा विश्वविद्यालय, कोटा*
*B.A. /B.Sc /B.com First Semester प्रथम/तृतीय/पंचम के रेगुलर/ प्राइवेट स्टूडेंट के मुख्य Exam form भरने शुरू हो गए है*
*आवेदन दिनाँक:- 27-12-2025*

👉 *अंतिम दिनाँक:- 02-01-2026*

*आवश्यक दस्तावेज -* 📂
*1. ABC ID* (नही हो तो ई-मित्र पर बन जाएगी, इसके लिए आधार में रजिस्टर्ड मो. नम्बर साथ लाना होगा.!)
*2. आधार कार्ड*
*3. 10 मार्कशीट*
*4. 12 मार्कशीट*
*5. फोटो, सिग्नेचर*

राजकीय महाविद्यालय अटरू में 'नई किरण' योजना के तहत विधि परामर्श व्याख्यान आयोजितअटरू (बारां), 22 दिसंबर 2025: स्थानीय रा...
22/12/2025

राजकीय महाविद्यालय अटरू में 'नई किरण' योजना के तहत विधि परामर्श व्याख्यान आयोजित
अटरू (बारां), 22 दिसंबर 2025: स्थानीय राजकीय महाविद्यालय अटरू में आज सोमवार को 'नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना' के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय विधि परामर्श व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्लॉक अटरू के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरीश गालव उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता श्री हरीश गालव ने छात्र-छात्राओं को नशे के व्यापार और इसके सेवन से जुड़े गंभीर कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और कानूनी करियर को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने एनडीपीएस कानून की धाराओं के बारे में बताते हुए युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कैलाश चन्द यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि युवाओं का प्राथमिक लक्ष्य केवल शिक्षा और ज्ञानार्जन होना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही, प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विभागीय जानकारी एवं मार्गदर्शन:
नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी श्री हरेंद्र कुमार ने 'नई किरण योजना' की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी गतिविधियों के बारे में बताया।
सहायक आचार्य श्री बुद्धि प्रकाश जांगिड़ ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और सावधानी बरतने योग्य बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सांवत राम बैरवा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ
14/12/2025

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ

सूचना
31/10/2025

सूचना

⏰ अंतिम 4 दिन शेष!कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति एवं स्कूटी योजनाओं में आवेदन करने का...
28/10/2025

⏰ अंतिम 4 दिन शेष!
कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति एवं स्कूटी योजनाओं में आवेदन करने का सुनहरा मौका 💫

🗓️ अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
👉 अभी आवेदन करें: hte.rajasthan.gov.in/online-scholar…

#छात्रवृत्ति

13/10/2025

भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा सूचना बीए द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2024-25)

राजकीय महाविद्यालय अटरू के बीए द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2024-25) के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनकी भूगोल विषय की प्रायोनिक परीक्षा दिनांक 14.10.2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रायोगिक सम्बन्धी सामग्री लेकर समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे का रहेगा। विद्यार्थियों को आई डी कार्ड व परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना होगा, प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर समस्त जिम्मदारी विद्यार्थी की स्वयं की होगी।

भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा हेतु आवश्यक सामग्री-
(1) प्रायोगिक फाइल
(2) स्टेशनरी, स्केल, पेंसिल, रबर, ब्लैक पैन, तख्ती

📌 सूचनाराजकीय महाविद्यालय अटरू एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय अटरू के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों क...
04/10/2025

📌 सूचना

राजकीय महाविद्यालय अटरू एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय अटरू के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आगामी सप्ताह में चित्रकला, गृह विज्ञान एवं भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएँ आयोजित की जाएँगी।

अतः संबंधित विद्यार्थी अपनी प्रायोगिक परीक्षा से जुड़े समस्त कार्य (फाइल इत्यादि) पूर्व में ही पूर्ण कर लें एवं समय पर प्रस्तुत करें।

प्रैक्टिकल परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

धन्यवाद।

✍️ महाविद्यालय प्रशासन

राजकीय महाविद्यालय अटरू में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नशे से दूर रहने हेतु एक व्याख्यानमाला एवं सेमिनार का...
15/09/2025

राजकीय महाविद्यालय अटरू में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नशे से दूर रहने हेतु एक व्याख्यानमाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर के प्रतिनिधि एवं भाई श्री बलराम नागर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुप यादव ने विद्यार्थियों को नशे और ड्रग्स से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया तथा उनसे दूर रहने के उपाय बताए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता श्री बद्रीलाल नागर एवं अधिवक्ता श्री महावीर नागर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य (हिंदी) श्री सावंत राम बैरवा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य कैलाशचंद यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

डॉ. अनुप यादव ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी नशा त्यागने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

इसके पश्चात् सभी विद्यार्थियों, स्टाफ एवं अभिभावकों ने ई-शपथ लेकर नशा नहीं करने तथा नशे के विरुद्ध रहने की प्रतिज्ञा ली। नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के प्रभारी श्री हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 350 विद्यार्थियों ने ई-शपथ ली। इस दौरान सखा-सखी विद्यार्थी को किट वितरण मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया, जिसमें पेन, डायरी, बैग, कैप एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए।

नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत टी-शर्ट का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

महाविद्यालय में कार्यरत मनरेगा श्रमिकों, जिन्होंने श्रमदान किया था, का स्वागत मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया, जिसमें सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य – बुद्धि प्रकाश जांगिड़ (सहायक आचार्य, संस्कृत), संदीप धाभाई (सहायक आचार्य, चित्रकला), विष्णु कुमार शर्मा (सहायक आचार्य, हिंदी), वरिष्ठ सहायक शिवराम मीना, ओमप्रकाश, मूलचंद नागर सहित अनेक शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

बालिकाएं अवश्य आवेदन करें
06/09/2025

बालिकाएं अवश्य आवेदन करें

आज महाविद्यालय अटरू में कुछ विशेष .......
28/08/2025

आज महाविद्यालय अटरू में कुछ विशेष .......

आज राजकीय महाविद्यालय अटरू में महाविद्यालय विकास समिति बैठक संपन्न हुई
28/08/2025

आज राजकीय महाविद्यालय अटरू में महाविद्यालय विकास समिति बैठक संपन्न हुई

Address

राजकीय महाविद्यालय, अटरू
Atru
325218

Opening Hours

Monday 10am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government College, Atru posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Government College, Atru:

Share